Thursday, May 14News That Matters

Sample Page

केदारनाथ हेली सेवा : एक मई से आगे की यात्रा के लिए 18 अप्रैल से खुल सकती है बुकिंग  !

केदारनाथ हेली सेवा : एक मई से आगे की यात्रा के लिए 18 अप्रैल से खुल सकती है बुकिंग !

उत्तराखण्ड
आईआरसीटीसी ने 8 अप्रैल से टिकटों की बुकिंग शुरू की थी। जिसमें 25 से 30 अप्रैल तक के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की गई। लेकिन पहले ही दिन सभी टिकट फुल हो गए थे।   केदारनाथ हेली सेवा के लिए एक मई से आगे की यात्रा के लिए 18 अप्रैल से टिकटों की बुकिंग शुरू हो सकती है। आईआरसीटीसी की ओर से इसकी जानकारी वेबसाइट पर दी जाएगी। हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालु बेसब्री से बुकिंग पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे हैं।   25 अप्रैल से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा शुरू होगी। गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से संचालित होने वाली हेली सेवा के लिए आईआरसीटीसी ने 8 अप्रैल से टिकटों की बुकिंग शुरू की थी। जिसमें 25 से 30 अप्रैल तक के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की गई। लेकिन पहले ही दिन सभी टिकट फुल हो गए थे। अब 1 मई से आगे की यात्रा के लिए तीर्थयात्री भी हेली टिकटों की बुकिंग के लिए इं...
बैसाखी स्नान : हरकी पैड़ी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !

बैसाखी स्नान : हरकी पैड़ी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी !

उत्तराखण्ड
बैसाखी पर श्रद्धालु हरकी पैड़ी सहित गंगा के कई घाटों पर पहुंचकर पुण्य स्नान कर रहे हैं। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में डूबकी लागकर मां गंगा की आराधना की। बैसाखी  के अवसर पर गेहू की फसल तैयार हो जाती है और इस दिन से फसल कटनी शुरू हो जाती है। बैसाखी पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। स्नान का महत्व होने से हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए है और स्नान कर दान ,भंडारा आदि कर रहे है। बैसाखी पर्व का स्नान और आंबेडकर जयंती पर अवकाश होने से स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। पुलिस-प्रशासन की ओर से स्नान की तैयारियां पूरी की हैं। मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 15 जोन और 39 सेक्टर में बांटा गया है। स्नान पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए 1175 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। छह पीएसी की कंपनी, दो प्लाटून रिजर्व फोर्स सहित अग्निशमन की टीमें मुस्तैद रहे...
प्रदेश की धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए की जा रही लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई : सीएम धामी !

प्रदेश की धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए की जा रही लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई : सीएम धामी !

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य हित में धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने राज्य के लोगों से आह्वान किया कि सरकार की इस मुहिम में उन्हें भागीदार होना चाहिए। कहा कि जन मानस को आगे आकर कहना चाहिए कि सरकार की कार्रवाई उचित दिशा में है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह अभियान राजनीति से प्रेरित बिल्कुल नहीं है। राज्य सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने राज्य की वन, राजस्व व सरकारी भूमि पर अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के प्रति संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि राज्य हित में धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने राज्य के लोगों से आह्वान किया कि सरक...
उत्तराखंड : रोडवेज बस दुर्घटना में मृत्यु पर अब दो नहीं सात लाख मिलेगा मुआवजा !

उत्तराखंड : रोडवेज बस दुर्घटना में मृत्यु पर अब दो नहीं सात लाख मिलेगा मुआवजा !

उत्तराखण्ड
परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने बताया कि भविष्य में अगर रोडवेज बस की कोई भी दुर्घटना होती है और उसमें किसी यात्री की मृत्यु होती है तो उसके परिजनों को तत्काल परिवहन विभाग से दो लाख और परिवहन निगम से पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी।   रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त होने पर जो भी जनहानि होगी तो मृतक के परिजनों को अब दो लाख नहीं, बल्कि सात लाख रुपये मुआवजा तत्काल दिया जाएगा। इसके लिए मजिस्ट्रेटी जांच के इंतजार का नियम पहले ही खत्म किया जा चुका है। विधानसभा में मीडिया से बातचीत में परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने बताया कि रोडवेज बस का जो भी टिकट कटता है, उसमें यात्री का पांच लाख रुपये का बीमा होता है। अधिकारी इससे अनजान बने हुए थे। उन्होंने इससे संबंधित सभी शासनादेश निकलवाए। तब पता चला कि हर यात्री का पांच लाख रुपये का बीमा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बीमे की राशि मसूरी...
प्रधानमंत्री मोदी आज असम दौरे पर, एम्स गुवाहाटी समेत 14,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात !

प्रधानमंत्री मोदी आज असम दौरे पर, एम्स गुवाहाटी समेत 14,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात !

देश-विदेश
असम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 14 अप्रैल को असम का दौरा करेंगे. पीएम मोदी का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. पीएम मोदी लगभग 14,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे.  दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी एम्स गुवाहाटी पहुंचेंगे और इसके नवनिर्मित परिसर का निरीक्षण करेंगे. बाद में एक सार्वजनिक समारोह में, वह एम्स गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे, जिसमें नलबाड़ी मेड‍िकल कॉलेज, नागांव मेड‍िकल कॉलेज और कोकराझार मेड‍िकल कॉलेज शामिल हैं. पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद AIIMS गुवाहाटी 150 बेड के साथ काम करना शुरू कर देगा. एम्स गुवाहाटी के कार्यकारी निदेशक अशोक पुराणिक ने कहा कि यह अगले तीन या चार साल में 750 बेड की क्षमता को पूरा कर लेगा. एम्स-गुवाहाटी की योजना प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत ब...
उत्तराखंडः कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रशासन अलर्ट, एसओपी जारी…

उत्तराखंडः कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रशासन अलर्ट, एसओपी जारी…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बृहस्पतिवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में दिनांक 13, 14 एवं 15 अप्रैल,2023 को सद्भावना सम्मेलन/बैशाखी स्नान पर्व हेतु नियुुक्त पुलिस/प्रशासनिक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की संयुक्त ब्रीफिंग में प्रतिभाग किया। बैशाखी स्नान पर्व ,बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती एवं वीकइण्ड को देखते हुये इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं/पर्यटकों/अनुयाईयों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए और बढ़ते कोरोना के मामलों पर प्रशासन अलर्ट पर आ गया है। जिसकों लेकर आदेश जारी किया गया है। साथ ही लोगों से जारी की गई गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है। जिलाधिकारी ने कोविड-19 का जिक्र करते हुये कहा कि इधर विगत कुछ समय से देश में कोरोना के मामले निरन्तर बढ़ते हुये दिखाई दे रहे हैं, जिसके प्रति हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है...
देहरादूनः त्यूणी में फिर हुआ बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल…

देहरादूनः त्यूणी में फिर हुआ बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल…

उत्तराखण्ड
देहरादून में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बताया जा रहा है कि बड़े हादसे की खबर जिले के त्यूणी थाना क्षेत्र से आ रही है। बताया जा रहा है कि एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर से घायल हो गया। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार त्यूणी थाने में रायगी रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यहां दोपहर 3:30 बजे में से करीब 10 से 12 किलोमीटर दूर रायगी के पास ऑल्टो कार खाई में गिर गई।  हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ एसडीआरएफ टीम ने नीचे खाई में जाकर कार सवार पांचों लोगों का रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पांचों को पास के सरकारी हॉस्पिटल में भेजा। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को तो मृत घोषित कर दिया और तीन व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें घायल सेंटर रेफर कर दिया। मृतक की पहचा चंदन पुत्र ...
देहरादूनः इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले इन्हें किया लाइनहाजिर…

देहरादूनः इन पुलिसकर्मियों के हुए तबादले इन्हें किया लाइनहाजिर…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बताया जा रहा है राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसपर एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है। एसएसपी ने दून के थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में हुए बवाल के बाद सख्त रुख अपना लिया है। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर कई पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए है तो कई लाइन हाजिर किए गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने पर उप निरीक्षक सतेंद्र भाटी, थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन तथा उपनिरीक्षक राकेश पवार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना क्लेमेनटाउन को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। वहीं शिशुपाल सिंह राणा को थाना क्लेमेनटाउन की तो वहीं प्रदीप सिंह नेगी को थानाध्यक्ष रानीपोखरी की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई थाना क्लेमेंटाउन क्षे...
उत्तराखंड बीजेपी ने की जिला संयोजको एवं सह-संयोजकों की घोषणा…

उत्तराखंड बीजेपी ने की जिला संयोजको एवं सह-संयोजकों की घोषणा…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने नए पदााधिकारियों की घोषणा की है। जिसकी लिस्ट जारी की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट  एवं प्रदेश आई. टी. एवं सोशल मीडिया प्रभारी  कुलदीप कुमार  की सहमति के पश्चात् भारतीय जनता पार्टी, आई.टी. विभाग के जिला संयोजको एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई है। देखें किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी BREAKING: उत्तराखंड BJP से जुड़ी बड़ी खबर, पार्टी ने दी इन्हें बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट… pic.twitter.com/sCPFR3scjX — uttarakhand news (@SKhanbrain) April 13, 2023...
माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, उमेश पाल हत्याकांड में था फरार…

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर, उमेश पाल हत्याकांड में था फरार…

उत्तराखण्ड
उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि माफिया अतीक अहमद के बेटे असद का यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया गया है। असद उमेश पाल हत्याकांड में कई दिनों से फरार चल रहा था।  उसके साथ एक अन्य कुख्यात अपराधी गुलाम भी मुठभेड़ में मारा गया है।  बताया जा रहा है कि असद के पास से 1 विदेशी हथियार भी बरामद किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि अतीक का बेटा असद और एक अन्य शूटर गुलाम झांसी में छिपे बैठे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की और दोनों को मार गिराया। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में असद और गुलाम मोस्ट वांडेट थे और दोनों के पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम भी था। बताया जा रहा है कि दोनों झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए गए। वही बताया जा रहा है कि माफिया डॉन का बेटा व शूटर...