वंदे भारत एक्सप्रेस : पीएम मोदी आज दिखाएंगे राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी !
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम दिल्ली से इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे। उद्घाटन के दौरान जयपुर में सुबह 11 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के जीएम विजय शर्मा और अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
इससे पहले मंगलवार को ट्रेन का शेड्यूल जारी किया गया। अजमेर से जयपुर होते हुए दिल्ली कैंट तक जाने वाली यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेेगी। 13 अप्रैल से इस ट्रेन में आम लोग सफर कर पाएंगे। अजमेर से दिल्ली 5 घंटे और जयपुर से दिल्ली के लिए 4 घंटे का समय लगेगा। ऐसे में इस रूट पर यात्रियों का पहले के मुकाबले एक घंटे का टाइम बचेगा।
वंदे भारत ट्रेन का यह होगा रूट
दिल्ली जयपुर वंदे भारत ट्रेन की नियमित सेवा 13 अप्रैल, 2023 से शुरू हो जाएगी। यह ट्रेन जयपुर से चलते हुए अलवर और फिर हरियाणा के गुरुग्राम में भी 2 मिनट के लिए रुकेगी।...








