सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव, सड़कों के सुधार के लिए मांगा ढाई हजार करोड़ का पैकेज !
मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सड़कों और पुलों की घोषणाओं के कई प्रस्ताव लंबित हैं। इन्हें पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से बजट की गुहार लगाई है।
उत्तराखंड सरकार ने सड़कों के सुधारीकरण और सुरक्षात्मक उपायों के लिए केंद्र सरकार से ढाई हजार करोड़ रुपये का पैकेज मांगा है। केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत 3092 किमी से अधिक लंबाई की सड़कों के प्रस्ताव हैं। इस संबंध में शासन की ओर से महानिदेशक (सड़क विकास) एवं अवर सचिव, सड़क परिहन और राजमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखा गया है।
मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सड़कों और पुलों की घोषणाओं के कई प्रस्ताव लंबित हैं। इन्हें पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से बजट की गुहार लगाई है। बीते दिनों दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...








