ऋषिकेश एम्स में इस दिन से शुरू हो सकती है हेली एंबुलेंस सेवा, इन्हें मिलेगा लाभ…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में देश के समस्त एम्स में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश पहला ऐसा केंद्र बन रहा है, जहां से हेली एंबुलेंस सेवा संचालित होने वाली है। बताया जा रहा है कि हेली एंबुलेंस सेवा का पायलट प्रोजेक्ट 18 अप्रैल को शुरू हो सकता है। इसके साथ ही यहां इसी वर्ष से एरो मेडिकल ट्रेनिंग कोर्स भी शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस कोर्स के तहत अभ्यर्थी को अमेरिका व इजरायल के विशेषज्ञों की मदद से ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसारहेली इमरजेंसी मेडिकल सर्विस टीम ने एम्स की व्यवस्थाओं के परखने के बाद हेली एंबुलेंस के संचालन के हरी झंडी दे दी है। वहीं हेली एबुंलेंस के लिए उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में लैंडिंग प्वाइंट को चिन्हित कर लिया गया है। हेली एंबुलेंस सेवा का लाभ उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के करीब 10...








