15 मई से शुरू होगा कीरतपुर-नेरचौक-मनाली एक्सप्रेस-वे, सिर्फ 6 घंटे में चंडीगढ़ से मनाली, PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन!
मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू औऱ मनाली आने-जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. जल्द ही कीरतपुर-नेरचौक-मनाली फोरलेन खुलने जा रहा है. टूरिज्म की दृष्टि से काफी अहम परियोजना कीरतपुर-नेरचौ-मनाली फोरलेन 15 मई 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगी. हिमाचल सरकार ने इस संबंध में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को खत लिखा है. माना जा रहा है कि इस फोरलेन का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं. हालांकि, पीएमओ की तरफ से इस संबंध में जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन हिमाचल सरकार ने परिवहन मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर निर्माणा कार्य की जानकारी दी है.
जानकारी के अनुसार, कीरतपुर से नैरचौक तक की दूरी 114 किमी है. ऐसे में जब यह फोरलेन बनकर तैयार हो जाएगा तो फिर यह दूरी केवल 77 किमी रह जाएगा. इस परियोजना का 94 फीसदी काम पूरा हो चुका है और बचा हुआ काम जोरों पर चल रहा है. फोरलने के बनने के बाद चंडीगढ़ से मनाली प...








