परफॉर्मेंस इंडेक्स के नेशनल रैंकिंग में दूसरे स्थान पर उत्तराखंड…
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य परफॉरमेंस इण्डेक्स के नेशनल रैकिंग में दूसरे स्थान पर आ गया है। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने इसके लिए ग्राम्य विकास मंत्री ने उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को बधाई दी है।
विदित हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत योजना क्रियान्वयन की ऑल इण्डिया परफॉरमेंस इण्डेक्स के आधार पर नेशनल रैकिंग का प्रावधान किया गया है। जिसमें योजना क्रियान्वयन में ओवर ऑल परफॉरमेंस के अनुसार राज्यों की रैकिंग का निर्धारण किया जाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत वर्तमान में उत्तराखण्ड राज्य इस परफॉरमेंस इण्डेक्स में नेशनल रैकिंग में दूसरे स्थान पर आ गया है।
मंत्री जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि केन्द्र स...








