ऋषिकेश में देखने को मिली गौ सेवकों की आस्था, बारिश के बीच निकाली गौ रथ यात्रा…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां एक ओर भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं इस बारिश में भी गौ सेवकों के हौसलें और आस्था नहीं डगमगाई है। तय कार्यक्रम के अनुसार आज ऋषिकेश में श्रीराम गौधाम सेवा समिति द्वारा “गौ बचाओ जन जागरण रथ यात्रा” निकाली गई है। इस यात्रा में जहां साधु संत अपना योगदान और आशीर्वाद दें रहे हैं वहीं आम जन भी गौ माता की रक्षा का संकल्प लेते हुए अपनी गाय के साथ यात्रा से जुड़ रहे हैं। ये सात दिवसीय यात्रा आज से शुरू होकर 27 मार्च को हरिद्वार पहुंच पूर्ण होगी।
बता दें कि श्रीराम गौधाम के संस्थापक श्री जगदीश भट्ट और समिति के संरक्षक मोहन काला ने कहा कि 21 मार्च से 27 मार्च 2023 तक गढ़वाल मण्डल (उत्तराखंड) क्षेत्र में गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन की अभिलाषा में गौ बचाओ जन जागरण निकाली जा रही है। आज सुबह बारिश के बीच शुरू हुई ये यात्रा ऋषिकेश-तपोवन, आनन्द भवन आश...








