हरदीप पुरी बोले- राहुल की हर बात झूठी, विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करने का किया काम
नई दिल्ली, संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण भी पहले की तरह धुलता नजर आ रहा है। बीते कई दिनों से सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी मांगों के चलते संसद की कार्यवाही को चलने नहीं दे रहे हैं। इस बीच आज एक बार फिर संसद की कार्यवाही में घमासान मचने की संभावना है। वहीं, कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सरकार ने अपने मंत्री हरदीप सिंह पुरी को राहुल के खिलाफ उतार दिया है।
हरदीप पुरी बोले- राहुल की हर बात झूठी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिहं पुरी ने आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हर बात झूठी होती है। पुरी ने कहा कि राहुल ने विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और प्रेस पर कोई सवाल उठा ही नहीं सकता है।
राहुल की माफी की फिर उठेगी मांग
सरकार और भाजपा नेता एक ब...








