Thursday, April 30News That Matters

Sample Page

पीएम मोदी पहुंचे जापान, स्वागत के लिए उमड़ा भारतीय समुदाय,क्वाड सम्मेलन में करेंगे शिरकत

पीएम मोदी पहुंचे जापान, स्वागत के लिए उमड़ा भारतीय समुदाय,क्वाड सम्मेलन में करेंगे शिरकत

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार को) जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। पीएम मोदी टोक्यो क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंचे हैं। टोक्यो में आगमन के बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'टोक्यो में उतर चुका हूं। इस यात्रा के दौरान क्वाड शिखर सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा, इसके अलावा क्वाड नेताओं से मुलाकात होगी, जापानी व्यापार जगत के नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत होगी।' इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को कहा कि क्वाड समिट के दौरान नेताओं को एक बार फिर आपसी हित के विभिन्न पहलुलों और मुद्दों पर चर्चा करने का मौका मिलेगा अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलेंगे पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। वार्ता में यूक्रेन की स्थिति पर निरंतर चर्चा के साथ एक 'रचनात्मक और सीधा' संव...
सऊदी अरब में कोविड-19 के केस फिर बढ़े, भारत समेत 16 देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

सऊदी अरब में कोविड-19 के केस फिर बढ़े, भारत समेत 16 देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

देश-विदेश
भारत में भले ही कोरोना वायरस संक्रमण मामले स्थिर नजर आ रहे हैं, लेकिन कई देशों में हालात ठीक नहीं हैं। सऊदी अरब में कोविड-19 के केस फिर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सउदी सरकार ने भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, सरकार ने लोगों को बताया है कि मंकीपॉक्‍स का कोई भी मामला देश में अभी तक सामने नहीं आया है। इन 16 देशों में भारत के अलावा कांगो गणराज्य, लीबिया, इंडोनेशिया, लेबनान, सीरिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, इथियोपिया, वियतनाम, आर्मेनिया, बेलारूस शामिल हैं। भारत सरकार भी अलर्ट इधर, नॉर्थ कोरिया में भी कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। यहां प्रतिदिन लाखों कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। सऊदी अरब में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि देश में अभी एक भी मंकीपॉक्स का केस सामने नहीं आया है। निवारक स्वास्थ्य के लिए उप स...
राजधानी में घूमता हुआ आईना…

राजधानी में घूमता हुआ आईना…

उत्तराखण्ड
राजधानी में घूमता हुआ आईना... सीवर लाइन की समस्याएं दे रही है परेशानियां शहर के मुख्य मार्गों पर ओवर फ्लो सीवर की समस्याओं से फैल रही दुर्गंध देहरादून - राजधानी के मुख्य सड़क मार्गों पर अनेक जगह आए दिन सीवर की ओवरफ्लो समस्याएं परेशानियां खड़ी करने में पीछे नहीं है | सीवर लाइन के के मेन हॉल में उनके चोक होने के कारण सीवर लाइन की समस्या उत्पन्न होती रही  है | इस प्रकार की समस्याएं शहर भर में विभिन्न जगहों पर होते रहने के कारण न सिर्फ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, बल्कि वाहन चालकों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के कार्यों में भी व्यवधान उत्पन्न होता है| सबसे बड़ी बात यह है कि सीवर लाइन के चोक होने के मामलों से दुर्गंध फैल जाती है जिससे कि विभिन्न संक्रामक रोग उत्पन्न होने का अंदेशा बना रहता है| खास बात यह है कि आए दिन सीवर लाइन के ओवरफ्लो होने के मामले आखिर क्यों बढ़ते रहत...
सरकार! कहां दफन हो गया पॉलीथिन प्रतिबंध का कानून?

सरकार! कहां दफन हो गया पॉलीथिन प्रतिबंध का कानून?

उत्तराखण्ड
सरकार! कहां दफन हो गया पॉलीथिन प्रतिबंध का कानून? * प्रदूषण मुक्त कैसे बन पाएगा जन जन का यह उत्तराखंड राज्य? * सार्वजनिक रूप में कैरी पॉलिथीन का हो रहा जमकर प्रयोग देहरादून - उत्तराखंड राज्य में चंद वर्ष पूर्व ही पॉलिथीन मुक्त उत्तराखंड का नारा लेकर एक कानून बनाया गया था, इसी के तहत शासन-प्रशासन की ओर से कैरी पॉलिथीन तथा अन्य पॉलिथीन एवं प्लास्टिक के खिलाफ जमकर अभियान चलाया गया था तथा जुर्माना भी कैरी पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वालों पर लगाते हुए वसूली भी की गई थी, लेकिन आज यह सब मामला अथवा अभियान आखिर कहां दफन होकर रह गया है? यह एक बहुत ही हैरानी एवं अफसोस जनक विषय है | उत्तराखंड को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पूर्ववर्ती सरकार ने पॉलिथीन के खिलाफ जोरदार मुहिम चलाने का निर्णय लिया था और इसी के तहत जोरदार अभियान चलाते हुए जागरूकता लाने पर भी जोर दिया था, परंतु समय व्यतीत होते-होते सर...
मुख्यमंत्री धामी ने कहा- आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े दावे कर जनता के साथ छल करने का प्रयास किया, जनता ने उसे इज्जत के साथ विदा किया

मुख्यमंत्री धामी ने कहा- आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े दावे कर जनता के साथ छल करने का प्रयास किया, जनता ने उसे इज्जत के साथ विदा किया

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला किया है। शनिवार को दिल्ली में प्रदेश भाजपा कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अब आम आदमी पार्टी का कोई नामलेवा नहीं है। इस पार्टी को समाप्त करने की शुरुआत उत्तराखंड से हुई है। राज्य में उसका नामोनिशान मिट गया है और अब वह यहां पुनर्जन्म भी नहीं ले पाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े दावे कर जनता के साथ छल करने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने उसे इज्जत के साथ विदा कर दिया। मुख्यमंत्री के अनुसार उन्होंने पहले ही कहा था कि पर्यटन प्रदेश उत्तराखंड में यह पार्टी केवल चुनाव के लिए आई है। चुनाव के बाद जैसे यह आई है वैसे ही चली जाएगी। दो दिन पहले ही राज्य में इस पार्टी का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) अपनी पूरी टीम के साथ इस्तीफा दे चुके हैं। ...
आज खोले गए हेमकुंड साहिब ओर लक्ष्मण मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में लगाई डुबकी

आज खोले गए हेमकुंड साहिब ओर लक्ष्मण मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में लगाई डुबकी

उत्तराखण्ड
हेमकुंड साहिब व लक्ष्मण मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए हैं। हेमकुंड साहिब उच्च हिमालय में 15225 फिट पर सिखों का सबसे ऊंचा तीर्थ स्थल है। आज सुबह घांघरिया से पंचप्यारों के नेतृत्व में यात्रा हेमकुंड साहिब पहुंची। करीब नौ बजे पंच प्यारों के अगुआई में गुरुग्रंथ साहिब को सचखंड गृभगृह से दरबार साहिब में लाया गया। सेना के बेंड के मधुर ध्वनि के बीच तीन हजार से अधिक सिख श्रदालुओं की संगत के बीच हेमकुंड साहिब के कपाट खोले गए। दरबार साहिब में गुरुग्रंथ साहिब का प्रकाशोत्सव के साथ ही हेमकुंड साहिब के दर्शन पूजा शुरू हो गई। मुख्यग्रंथी मिलाप सिंह ने कहा कि हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई। हेमकुंड साहिब के साथ ही लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी भ्यूंडार के ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूजा-अर्चना कर खोल दिए गए हैं। यह है कपाटोद्घाटन के कार्य...
राज्यपाल ने कहा- अधिकारियों की आदत काम को उलझाने और फाइलों को लटकाने, टरकाने और उनमें कमी निकालने की होती है

राज्यपाल ने कहा- अधिकारियों की आदत काम को उलझाने और फाइलों को लटकाने, टरकाने और उनमें कमी निकालने की होती है

उत्तरप्रदेश
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि शासन के वरिष्ठ अधिकारियों की आदत काम को उलझाने और फाइलों को लटकाने, टरकाने और उनमें कमी निकालने की होती है। मुख्यमंत्री और मंत्रियों के हाथ में कुछ भी नहीं है। सब कुछ अधिकारियों के हाथ में है लेकिन उनसे काम कराने की जिम्मेदारी मंत्रियों की है। इसलिए मंत्रियों को अधिकारियों से बहुत होशियारी से काम लेना चाहिए। उन्हें अधिकारियों से झगड़ा नहीं करना है। नहीं तो काम नहीं होगा। उनके साथ शांति और होशियारी के साथ चर्चा कर फाइल निपटाइए। अठारहवीं विधान सभा के सदस्यों के लिए विधान भवन के तिलक हाल में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम को शनिवार को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि शासन के वरिष्ठ अधिकारी कभी आपको यह नहीं बताएंगे कि कितनी फाइलें लंबित हैं, शासनादेशों में क्या बदलाव होना चाहिए। आपको यह जिले के अधिकारी और छोटे कर्मचारी बताएंगे। राज्यपाल ने विधायकों और मंत्रि...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की सर्वदलीय बैठक को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की सर्वदलीय बैठक को करेंगे संबोधित

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सोमवार से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वदलीय तथा भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में शामिल होंगे। विधान भवन में दिन में 12:30 बजे से होने वाली सर्वदलीय बैठक में वह सभी पार्टी ने नेताओं से सदन को शांतिपूर्ण ढंग से चलवाने में मदद की अपील करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की सर्वदलीय बैठक को संबोधित करेंगे। विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर होने वाली इस बैठक में सभी दल के नेता मौजूद रहेंगे। विधान भवन के संख्या 15 में 12:30 बजे से होने वाली इस सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ ही नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। सर्व...
असम में बाढ़ का कहर जारी, 8 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, वायुसेना ने संभाली कमान

असम में बाढ़ का कहर जारी, 8 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, वायुसेना ने संभाली कमान

देश-विदेश
असम में बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई हुई है। 31 जिलों के छह लाख 80 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ में प्रभावित हैं। बाढ़ के जारी कहर को देखते हुए वायुसेना ने मोर्चा संभाल लिया है। वायुसेना के जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। वह बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही बचाव दल और राहत सामग्री को बाढ़ के कारण कटे हुए क्षेत्रों में भी पहुंचा रहे हैं। शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला था, लेकिन नगांव, होजई, कछार, दरांग, मोरीगांव और करीमगंज जिलों में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। आपातकालीन उड़ान सेवा शुरु असम में बाढ़ के कारण परिवहन संपर्क बाधित है, जिसके चलते उड़ान योजना के तहत गुवाहाटी और सिलचर के बीच एक आपातकालीन उड़ान सेवा शुरू की गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि इस उड़ान सेवा में टिकट की लागत 3...
यूपी के सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा, बारातियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की मौत

यूपी के सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा, बारातियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की मौत

देश-विदेश
सिद्धार्थनगर जोगिया थाना क्षेत्र के कटया गांव के पास शनिवार की देर रात सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर में बारातियों से भरी बोलेरो घुस गई। इसमें आठ बारातियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। मृतकों में सात शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव के व एक चिल्हिया थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव का था। सभी बांसी कोतवाली क्षेत्र के महुवआ गांव से गंगा गौड़ के बेटे की बरात से वापस घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऐसे हुआ हादसा शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव से शनिवार को बारात शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के महुअवा गांव गई हुई थी। देर रात बारात से एक बोलेरो में ड्राइवर समेत 11 लोग भोजन कर घर लौट रहे थे। अभी वह जोगिया थाना क्षेत्र के कटया गांव के पास पहुंचे ही थे कि बोलेरो सड़क के किनारे खड़ी ट्रेलर में घुस गई। इनकी हुई मौत घटना में महला ...