Thursday, April 30News That Matters

Sample Page

मुख्य बाजारों में अतिक्रमण एवं अव्यवस्था के लिए कौन हैं जिम्मेदार?

उत्तराखण्ड
मुख्य बाजारों में अतिक्रमण एवं अव्यवस्था के लिए कौन हैं जिम्मेदार? आखिर! इस बदहाल व्यवस्था के खिलाफ कौन कसेगा शिकंजा व कौन चलाएगा मजबूत प्रभावी अभियान? देहरादून - राजधानी दून के मुख्य बाजारों का हाल बेहाल बना हुआ है | इन मुख्य बाजारों में अव्यवस्था का जहां बोलबाला है, वही बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ा करने से राहगीरों तथा वाहन चालकों को ही भारी परेशानी उठानी पड़ रही है | बाजारों के व्यापारिक प्रतिष्ठान के संचालकों द्वारा इस तरह की अव्यवस्थाएं उत्पन्न की जा रही है | यह कहना गलत नहीं होगा कि बाजारों में बैठे व्यापारी अथवा दुकानदार ही इन अव्यवस्थाओं व अतिक्रमण करने अथवा किए जाने के दोषी हैं? थाना नगर कोतवाली से शुरू होकर डिस्पेंसरी रोड को जाने वाले बाजार तथा तहसील चौक की सब्जी मंडी वाले डिस्पेंसरी रोड पर सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम तक अव्यवस्था तथा बेतरतीब वाहनों के खड़े होने के दृश्य ...

भ्रष्टाचार की आगोश में एमडीडीए दफ्तर! 

उत्तराखण्ड
भ्रष्टाचार की आगोश में एमडीडीए दफ्तर!    कई संबंधित मामलों को लेकर सवालों के घेरे मे रहता आया है मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण कमर्शियल प्रतिष्ठानों के नक्शे पास कराने तथा उनमें वाहनों की पार्किंग स्थान  सहित अनेक विभागीय कार्यों को लेकर रिश्वतखोरी के दाग लगते रहे हैं प्राधिकरण पर   सीएम साहब, एमडीडीए कार्यालय की भी सुध ले लो!    देहरादून- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ऐसा प्राधिकरण है, जिस पर आए दिन भ्रष्टाचार/रिश्वतखोरी के आरोप लगते आए हैं और अनेक समय पर मिली शिकायतों पर अनेक अधिकारी व कर्मचारियों को  रिश्वत लेते हुए धर दबोचा भी जा चुका है| विभिन्न शॉपिंग कंपलेक्स एवं मॉल के नक्शे पास कराने की एवज में न  सिर्फ लाखों रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप एमडीडीए के अधिकारी व कर्मचारियों पर लगते रहे हैं, बल्कि इसी के साथ पार्किंग के नक्शे  वा...
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे

उत्तराखण्ड
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री धामी हरिद्वार पहुंचे। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वह यहां राज्य स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा में ली अधिकारियों की बैठक वहीं पशुपालन/दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन/गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग/कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। यह बैठक विधानसभा में आयोजित की गई। मंत्री ने कहा कि सेवायोजन विभाग को आउट सोर्स एजेन्सी उत्तराखण्ड के रूप में विकसित किया जाएगा। सेवायोजन विभाग के पास 23 कार्यालय तथा लगभग 8.5 लाख लोग पंजीकृत हैं। उन्होंने सेवायोजन, कार्मिक एवं वित्त विभाग के अधिकारियो...

सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव से ठीक पहले राशन कार्डधारकों को साल में तीन मुफ्त सिलेंडर का आदेश जारी कर बड़ा दांव खेला

उत्तराखण्ड
सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड में अंत्योदय राशन कार्डधारकों को साल में तीन मुफ्त सिलेंडर का आदेश जारी कर बड़ा दांव खेला है। प्रदेश में एक लाख 84 हजार से अधिक अंत्योदय राशन कार्डधारकों को शासनादेश जारी होने के बाद बड़ी राहत मिली है। बीते दिनों प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इस संदर्भ में फैसला हुआ था और गुरुवार को को शासनदेश जारी हो गया। चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान 31 मार्च को होने हैं। मैदान में सीएम धामी समेत कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी पर भरोसा जताते हुए उन्हें मैदान में उतारा है। भाजपा ने सीएम धामी की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी बीच बीते दिनों हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में सरकार ने घोषणा पत्र के वादों पर अमल करते हुए अंत्योदय कार्ड धारकों को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त देेने के प्रस्ताव को भी मंजूरी देे दी। जिसके बाद गुरुवार...
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विधान भवन में ई-विधान प्रणाली का करेंगे उद्घाटन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विधान भवन में ई-विधान प्रणाली का करेंगे उद्घाटन

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश में विधानमंडल की कार्यवाही पेपरलेस होगी। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस कार्य को भी मिशन के रूप में लिया और विधानमंडल का बजट सत्र ई-विधान प्रणाली से होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दो दिवसीय ई-विधान प्रणाली के प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम में उनको संबोधित करेंगे। दो दिनी कार्यशाला का समापन शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार सुबह लखनऊ पहुंचे। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने उनका स्वागत किया। लोकसभा अध्यक्ष विधान भवन में ई-विधान प्रणाली का उद्घाटन करेंगे। विधानसभा में आज से ई- विधान प्रणाली आरम्भ होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सदन में मौजूद रहेंगे। पहले दिन विधानसभा मंडप में लोकसभा अध्यक्ष सुबह 1...
27 महीने बाद आजम खान को जेल से मिली रिहाई, श‍िवपाल यादव रहे मौजूद

27 महीने बाद आजम खान को जेल से मिली रिहाई, श‍िवपाल यादव रहे मौजूद

उत्तरप्रदेश
समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य विधायक आजम खां 812 दिन बाद सीतापुर जिला जेल से शुक्रवार को रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट से गुरुवार को अंतरिम जमानत मिलने के बाद आजम खां की रिहाई का आदेश देर रात सीतापुर जिला जेल प्रशासन को मिला और आज सुबह उनकी रिहाई का इंतजाम किया गया। आजम खां सुबह 8:06 बजे जेल से बाहर आए। आजम खां की रिहाई की खबर पर उनके समर्थकों की भीड़ सुबह पांच बजे से ही जेल गेट के पास जुटने लगी थी। आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम सबसे पहले जेल पहुंचे। इसके बाद आजम खां के विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम खां के साथ सपा के विधायक आशु मालिक भी सीतापुर जेल पहुंच गए। अब्दुल्ला आजम 6:55 बजे जेल के अंदर गए। आजम खां के समर्थक रामपुर, लखनऊ व अन्य जिलों से भी सीतापुर पहुंचे। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव भी प्रात: सात बजे सीतापुर जेल पहुंचे। ...
नवजोत सिंह सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कुछ सप्‍ताह का समय मांगा

नवजोत सिंह सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कुछ सप्‍ताह का समय मांगा

देश-विदेश
सुप्रीम कोर्ट द्वारा 34 साल पुराने रोड रेज मामले में एक वर्ष के सश्रम कैद की सजा सुनाए जाने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू आज पटियाला की कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। दूसरी ओर, जानकरी सामने आ रही है कि सिद्धू ने वकीलों के माध्‍यम सुप्रीम कोर्ट में खराब सेहत का हवाला देकर सरेंडर करने के लिए कुछ सप्‍ताह का समय मांगा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कुछ सप्‍ताह का समय मांगा बताया जाता है कि सुपीम कोर्ट में नवजोत सिंह सिद्धू के वकीलों ने याचिका दायर की और सरेंडर करने के लिए कुछ हफ्ते का समय मांगा। इसके लिए सिद्धू के खराब स्‍वास्‍थ्‍य का हवाला दिया गया है। बताया जाता है कि सिद्धू की इस याचिका का पंजाब सरकार ने विरोध किया है। सिद्धू के वकीलों द्वारा दायर याचिका में उन्होंने कहा है कि उनको कुछ सप्ताह का समय दिया जा...
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में फिर से सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दाखिल किया अपना जवाब

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में फिर से सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दाखिल किया अपना जवाब

देश-विदेश
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में फिर से सुनवाई होने वाली है। कल हुई सुनवाई को कोर्ट ने इसलिए टाल दिया था क्योंकि हिंदू पक्ष की ओर से वकील विष्णु जैन ने कोर्ट से अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। आज शीर्ष न्यायालय में 3 बजे सुनवाई होगी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वाराणसी की ट्रायल कोर्ट से भी कोई आदेश न देने का आदेश दिया था। शीर्ष आदालत ने दिया यह आदेश सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को वाराणसी की ट्रायल कोर्ट को नंदी के सामने बनी दीवार को न गिराने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा कि मामले में फिलहाल कोई भी आदेश ना दिया जाए। वहीं शीर्ष न्यायालय ने वाराणसी कोर्ट में भी इस मामले की सुनवाई आज के लिए टालने को कहा था। दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष ने सुनवाई टालने का विरोध किया था। उनका कहना था कि अगर सुनवाई टाली जाती है तो देश में कई और ऐसे मामले डाले जा सकते हैं। हिंदू पक्...
बड़ोदरा के युवा शिविर में बोले मोदी – ‘आज देश में सरकार के कामकाज का तरीका बदला है’

बड़ोदरा के युवा शिविर में बोले मोदी – ‘आज देश में सरकार के कामकाज का तरीका बदला है’

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वडोदरा के करेलीबाग में आयोजित युवा शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संतों और हमारे शास्त्रों ने हमें सिखाया है कि किसी भी समाज का निर्माण, समाज की हर पीढ़ी में निरंतर चरित्र निर्माण से होता है। उसकी सभ्यता, परंपरा, उसके आचार-विचार-व्यवहार एक प्रकार से हमारी सांस्कृतिक विरासत की संवृद्धि से होता है। युवा शिविर में बोले पीएम मोदी पीएम मोदी ने युवा शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि मेरे युवा साथी जब इस शिविर से जाएंगे तो वो अपने भीतर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, एक नई स्पष्टता और नव चेतना का संचार अनुभव करेंगे। मैं आप सभी को इस नव आरंभ, नव प्रस्थान, नव संकल्प के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि ये आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब देश अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना...

मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में, उत्तराखंड सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के बीच साइन हुआ एमओयू

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड सरकार और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के बीच गुरुवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी की उपस्थिति में राज्‍य सरकार की ओर से सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से मुख्य महाप्रबंधक नवीनीकरण ऊर्जा शैली अब्राहम व अधिशासी निदेशक अमित गर्ग ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव उत्तराखंड राधा रतूड़ी, बीपीसीएल के अरुण कुमार सिंह, निदेशक सुखमल जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सीएम आवास मे आयोजित कार्यक्रम में राज्य में नवीन, नवीकरणीय एवं अन्य परियोजनाओं के विकास व शत-प्रतिशत वित्तीय निवेश किए जाने के लिए यह एमओयू किया गया है।...