Thursday, April 30News That Matters

Sample Page

राजकीय दून चिकित्सालय की ओपीडी में मरीज परेशान

राजकीय दून चिकित्सालय की ओपीडी में मरीज परेशान

उत्तराखण्ड
राजकीय दून चिकित्सालय की ओपीडी में मरीज परेशान चिकित्सकों के बैठने वाले दिवसों को लेकर है मरीजों के सम्मुख बड़ी परेशानी देहरादून- उत्तराखंड के सरकारी चिकित्सालय ऐसे हैं, जहां पर सरकार भले ही तमाम सुविधाएं मरीजों के लिए मुहैया करवा दे, लेकिन मरीजों को अनेक परेशानियों का सामना इन सरकारी अस्पतालों में उठाना ही पड़ता है | जिससे कि न सिर्फ मरीज परेशान और बेहाल होते हैं, बल्कि उनके तीमारदार भी परेशानियां झेलते रहते हैं | सरकारी अस्पतालों में कभी अल्ट्रासाउंड की मशीन खराब हो जाती है, तो कभी मरीजों के परीक्षण संबंधी अनेक समस्याएं खड़ी होने लगती हैं | यही नहीं, बाहर से भी दवाइयां मरीजों को खरीदनी पड़ती है| भले ही प्रदेश के मुखिया लाख यह दिशा निर्देश जारी करते रहे कि सरकारी अस्पतालों में बाहर की दवाइयां चिकित्सक न लिखें, और अस्पताल से ही सारी दवाइयां मरीजों को उपलब्ध कराई जाए | ऐसी कई समस्याएं...
ट्रैफिक रूल्स को ठेंगा दिखा रहे वाहन चालक|

ट्रैफिक रूल्स को ठेंगा दिखा रहे वाहन चालक|

राष्ट्रीय
ट्रैफिक रूल्स को ठेंगा दिखा रहे वाहन चालक *एसएसपी साहब देखिए! राजधानी के मुख्य बाजार पलटन बाजार से होकर घंटाघर की ओर गुजर रही है कारें *वाहनों के प्रवेश हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों में दोपहिया और चार पहिया वाहनों का प्रतिदिन गुजरना बन गया है आम? देहरादून-  यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाने में कई वाहन चालक महारथ हासिल करते रहते हैं | ऐसी महाशय मुख्य बाजारों एवं चौराहों से गुजरने में अक्सर ट्रैफिक रूल्स का खुला उल्लंघन करते हुए देखे जाते हैं| ऐसा लगता है कि मानो उनके लिए कोई रूल्स ही नहीं है? दुपहिया एवं चार पहिया वाहनों के चालक पुलिस द्वारा निर्धारित यातायात के नियमों का उल्लंघन करने में पीछे नहीं रहते और अक्सर तो यह वाहन चालक पुलिसकर्मी से ही भीड़ जाते हैं | राजधानी देहरादून का सबसे मुख्य बाजार पलटन बाजार माना जाता है, इसी पलटन बाजार से लगती हुई शहर थाना कोतवाली भी इसी बाजार मे...
गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, हार्दिक पटेल ने दिया इस्तीफा

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा झटका, हार्दिक पटेल ने दिया इस्तीफा

देश-विदेश
गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। हार्दिक पटेल ने आखिरकार कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की है। हार्दिक ने ट्वीट कर कहा कि आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा। दरअसल, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल बीते कुछ समय से नाराज चल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश नेताओं के सामने अपनी नाराजगी की बात को खुलकर रखा था। इतना ही नहीं, उन्होंने केंद्रीय आलाकमान को इससे अवगत भी कराया था। लेकिन उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। इस दौरान हार्दिक ने अपने ट्विटर हैंडल से कांग्रेस व कार्यकारी अध...
रविवार का दिन : भीषण गर्मी-बिजली गुल और जनता परेशान

रविवार का दिन : भीषण गर्मी-बिजली गुल और जनता परेशान

उत्तराखण्ड
रविवार का दिन : भीषण गर्मी-बिजली गुल और जनता परेशान *विद्युत की "अघोषित कटौती" के कारण लोगों का मजा हुआ बेमजा देहरादून - बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों का रविवार का दिन बेमजा कर दिया | एक तो भीषण गर्मी, ऊपर से बिजली की कटौती ने अपने-अपने घरों में कैद लोगों को रविवार के दिन परेशान किए रखा| गर्मी का भीषण प्रकोप तथा ऊपर से अघोषित बिजली की कटौती ने अपना रंग दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी |ऐसे में अधिकतर लोगों को रविवार के इस दिन ने बुरी तरह रुलाए रखा | पर्यटन सीजन के चलते कई पर्यटक भी परेशान रहे, उन्हें भी बिजली कटौती के कारण परेशानी होने पर आज के प्रकोप को झेलना पड़ा |अघोषित बिजली कटौती के चलते भीषण गर्मी के इस दौर में आम जनता का पारा भी बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ आज काफी ज्यादा चढ़ा हुआ नजर आया | जनता का आक्रोश पिछले कई दिनों से बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ अघोषित विद्युत ...
कार्ति चिदंबरम के करीबी भास्कर रमन को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

कार्ति चिदंबरम के करीबी भास्कर रमन को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

देश-विदेश
Chinese Visa Case में सीबीआई ने पूर्व वित्‍त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति के करीबी भास्‍कर रमन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ये पहली गिरफ्तारी है। मंगलवार को सीबीआई ने चिदंबरम के देशभर में करीब सात ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के बाद चिदंबरम ने ट्वीट किया था कि जांच एजेंसी को इस दौरान कुछ नहीं मिला। उन्‍होंने ये भी लिखा था कि सीबीआई ने इस दौरान जो पेपर दिखाए उसमें उनका नाम बतौर आरोपी शामिल नहीं था। क्‍या है पूरा मामला  ये मामला पैसे लेकर वीजा दिलाने से जुड़ा है। इसमें चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम भी फंसे हुए हैं। सीबीआइ ने इस मामले में जो एफआइआर दर्ज की है उसके अनुसार ये मामला 2011 का है। उस वक्‍त पी चिदंबरम गृह मंत्री थे। एक चीनी कंपनी शानडोंग इलेक्टि्रक पावर कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन (सेप्को) को पंजाब के मनसा में पावर प्लांट बना...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उच्च स्तरीय बैठक की, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उच्च स्तरीय बैठक की, अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की

देश-विदेश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। दो साल बाद यह सालाना तीर्थ यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है। इस साल करीब तीन लाख श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने भी हाल में ही इसी मुद्दे पर बैठक की थी। गृह सचिव भल्ला ने अब तक दो ऐसी बैठक की है। इसमें से एक 13 मई को दिल्ली में और दूसरी 15 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में की गई। बैठक में शामिल होने वालों में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, इंटेलीजेंस ब्यूरो चीफ अरविंद कुमार, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स डायरेक्टर जनरल कुलदीप सिंह, जम्मू कश्मीर के डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस दिलबाग सिंह, डायरेक्टर जनरल आफ बार्डर रोड्स आर्गेनाइजेशन (BRO) के लेफ्टीनेंट जनरल राजीव चौधरी व सीमा सुरक्षा बल (BSF)...
गुजरात ATS ने मुंबई बम धमाका 1993 कांड के चार फरार आतंकियों को दबोचा

गुजरात ATS ने मुंबई बम धमाका 1993 कांड के चार फरार आतंकियों को दबोचा

देश-विदेश
आतंकवाद निरोधक दस्ते ने मुंबई बम धमाका 1993 कांड के चार फरार आतंकियों को दबोच लिया है। कुख्यात माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी एवं मुंबई बम धमाकों में आरोपी 4 फरार आतंकी आतंकवाद निरोधक दस्ते के हत्थे चढ़े हैं। इनमें अबु बकर, युसुफ भटका, शोएब बाबा, सैयद कुरैशी शामिल हैं। जयपुर में आतंकी घटना में भी इनकी लिप्तता सामने आई है, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) इस मामले की जांच कर रही है। आतंकवाद निरोधक दस्ते की अहमदाबाद टीम इन आतंकियों को दबोचा है इससे पहले नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी मुंबई के दर्जनों ठिकानों पर छापामारी कर चुकी थी। गौरतलब है कि मुंबई बम धमाका प्रकरण वांटेड अपराधी एवं कुख्यात माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम वांछित है तथा केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर उसके खिलाफ कई तरह के कानूनी नोटिस भी जारी किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए चारों आतंकी दाऊद इब्राहिम के करीबी बताए जाते हैं यह ...
गौरीकुंड पैदल मार्ग टूटा,जिसके कारण विभिन्‍न पड़ावों पर केदारनाथ जा रहे दस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया

गौरीकुंड पैदल मार्ग टूटा,जिसके कारण विभिन्‍न पड़ावों पर केदारनाथ जा रहे दस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया

उत्तराखण्ड
सोमवार को बारिश के कारण हाईवे पर यात्रियों को रोकने के बाद आज  मंगलवार को गौरीकुंड पैदल मार्ग टूट गया है। जिसके कारण विभिन्‍न पड़ावों पर केदारनाथ जा रहे दस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही मार्ग की मरम्मत कर ली जाएगी, लेकिन करीब तीन घंटे बाद भी मार्ग सुचारू नहीं हो सका है। गलनाउ में बोल्डर आने से सड़क मार्ग बाधित वहीं कर्णप्रयाग में पंचपुलिया के पास गलनाउ में बोल्डर आने से सड़क मार्ग बाधित हो गया है। मार्ग खोलने का कार्य प्रगति पर है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यातायात सुचारू हो जाएगा। घोड़ा खच्चर की प्रीपेड टोकन व्यवस्था आज से लागू यमुनोत्री धाम में जिला पंचायत और जिला प्रशासन की ओर से घोड़ा खच्चर की प्रीपेड टोकन व्यवस्था आज से लागू की गई है। डंडी और कंडी की प्रीपेड टोकन व्यवस्था 15 मई से लागू हो गई थी। दैनिक ज...
शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा- नवोदय विद्यालयों की स्थिति दुरुस्त की जाएगी, अलग से ढांचा और कैडर तय किया जाएगा

शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा- नवोदय विद्यालयों की स्थिति दुरुस्त की जाएगी, अलग से ढांचा और कैडर तय किया जाएगा

उत्तराखण्ड
प्रदेश में 19 वर्ष बाद राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों की सूरत में बड़ा बदलाव दिखने जा रहा है। इन आवासीय विद्यालयों का अलग ढांचा बनेगा और शिक्षकों व अन्य कार्मिकों के लिए अलग कैडर निर्धारित किया जाएगा। विशेष बात यह है कि नवोदय विद्यालयों को गुजरात की तर्ज पर आधुनिक व आवश्यक सुविधायुक्त बनाया जाएगा। इस संबंध में अध्ययन दल इसी माह गुजरात का भ्रमण करेगा। प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर सभी 13 जिलों में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्थापित किए गए हैं। वर्ष 2003 से संचालित आवासीय प्रकृति के ये विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। लगभग 45 प्रतिशत पद भरे नहीं गए हैं। इन्हें कामचलाऊ शिक्षकों के भरोसे चलाया जा रहा है। इन विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती नियमित नियुक्ति के स्थान पर सरकारी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के माध्यम से की गई। आवासीय विद्यालयों में अब सरकारी शिक्षक प्रति...
लखनऊ का नाम बदले जाने की अटकलें तेज, योगी के ट्वीट से मिले संकेत

लखनऊ का नाम बदले जाने की अटकलें तेज, योगी के ट्वीट से मिले संकेत

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदला गया। उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल में राजधानी लखनऊ का नाम बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। लखनऊ के सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ दौरे पर 14 मई को प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह ने लखनऊ का नाम लखनपुरी करने की मांग रखी तो कल सीएम योगी आदित्यनाथ के एक ट्वीट से इसको मजबूती मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोमवार को लखनऊ दौरे पर चौधरी चरण सिंह इंटरनेशल एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करने के बाद उनके स्वागत में सीएम योगी आदित्यनाथ के एक ट्वीट के बाद तो इलाहाबाद और फैजाबाद के बाद अब लखनऊ का भी नाम बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया था कि शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह ट्वीट अमौ...