राजधानी दून की सड़कों पर घूमता हुआ आईना…
राजधानी दून की सड़कों पर घूमता हुआ आईना...
बिजली विभाग की लापरवाही : दुर्घटनाओं को न्योता
*उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन में बैठे अधिकारी दून के व्यस्ततम यातायात मार्गों तथा चौराहों पर खड़े बिजली के पोल हटवाने के मामले में आखिर क्यों बने हैं गैर जिम्मेदार?
*जनता और वाहन चालक है परेशान... विभाग सो रहा कुंभकरण वाली नींद में
देहरादून - हमारा और आप सबका सुंदर दून-साक्षर दून कहा जाने वाला राजधानी दून जहां स्मार्ट सिटी बनने अथवा बनाने की ओर अग्रसर हो रहा है, वही दूसरी ओर लंबे समय से व्यस्ततम मार्गो तथा चौराहों के आसपास सड़कों के बीचो बीच खड़े बिजली के खंबे हटाने में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी बेहद लापरवाह बने हुए हैं | हैरानी की बात यह है कि विभागीय जिम्मेदार अधिकारी अपनी मूल जिम्मेदारी से जिस तरह पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं, उससे न सिर्फ शहर की बदहाली की तस्वीरें देखने को...







