Wednesday, April 29News That Matters

Sample Page

गुस्साई भीड़ ने श्रीलंका के प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे के आवास में लगा दी आग

गुस्साई भीड़ ने श्रीलंका के प्रधान मंत्री महिंदा राजपक्षे के आवास में लगा दी आग

देश-विदेश
श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण सब कुछ तितर-बितर हो गया है। पिछले कुछ दिनों में सरकार के खिलाफ देशव्यापी विरोध अब चरम पर पहुंच गया है। सोमवार को निवर्तमान प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद देश भर में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने हमला बोल दिया। पीएम के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद गुस्साई भीड़ ने मेदामुलाना, हंबनटोटा में राजपक्षे परिवार के पैतृक घर को आग लगा दी। यही नहीं बेकाबू प्रदर्शनकारियों ने कई नेताओं के घरों को आग के हवाले कर दिया, जिसपर अमेरिका की प्रतिक्रिया सामने आई है। अमेरिका ने सोमवार को कहा कि वह प्रदर्शनकारियों द्वारा मंत्रियों के घरों को जलाने के बाद श्रीलंका में अस्थिर स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। आर्थिक संकट की मार से बेकाबू हुए प्रदर्शनकारी श्रीलंका इस वक्त बुरे दौर से गुजर रहा है। देश के हालात बदतर स्थिति में हैं। ...
शाहीन बाग में ‘बुलडोजर एक्शन’ विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं; AAP विधायक अमानतुल्लाह बोले- MCD बताए कहां है अतिक्रमण

शाहीन बाग में ‘बुलडोजर एक्शन’ विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं; AAP विधायक अमानतुल्लाह बोले- MCD बताए कहां है अतिक्रमण

देश-विदेश
शाहीन बाग इलाके में सोमवार सुबह 11 बजे से अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दक्षिण दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई जारी है। SDMC का बुलडोजर लगातार इलाके से अतिक्रमण हटा रहा है। इस बीच शाहीन बाग में एमसीडी के खिलाफ प्रदर्शन भी शुरू हो गया है और इसमें शामिल होने के लिए ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान भी पहुंच गए हैं। वहीं, कांग्रेस के स्थानीय नेता भी SDMC की अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। मौके पर पहुंचे अमानतुल्लाह खान ने कहा कि तीन दिन पहले आया था। लोगों से आह्वान किया था और लोगों ने खुद अतिक्रमण हटा दिया। एक मस्जिद के बाहर वजूखाना था। उसे भी हटवा दिया। अब एमसीडी बताए कि कहां पर अतिक्रमण है। ये पीडब्ल्यूडी का रोड है। लोकल पुलिस भी है। मुझसे बात करें। हम खुद अतिक्रमण को हटवा देंगे। दिल्ली नगर नि...
सीएम धामी चंपावत के लिए हुए रवाना, आज उपचुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगे

सीएम धामी चंपावत के लिए हुए रवाना, आज उपचुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगे

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उपचुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इसके पहले उन्होंने पत्नी गीता धामी के साथ चकरपुर बनखंडी महादेव शिव मंदिर खटीमा में सोमवार सुबह पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री धामी चंपावत के लिए रवाना हो गए। जहां वह आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ विधायक बंशीधर भगत, हल्द्वानी के मेयर जोगिंदर रौतेला, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उपचुनाव के लिए अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इससे पूर्व वे बनबसा से चम्पावत तक वाहनों के काफिले के साथ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बताया कि सीएम दोपहर डेढ़ से दो बजे की बीच किसी भी वक्त नामांकन कर सकते हैं। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री काफिले के साथ तहसील परिसर से मोटर...
रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को धमकी भरा पत्र, सीएम धामी समेत कई मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को धमकी भरा पत्र, सीएम धामी समेत कई मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तराखण्ड
रुड़की रेलवे स्‍टेशन अधीक्षक को मिले एक अज्ञात पत्र से हड़कंप मच गया है। पत्र में हरिद्वार के कई मंदिरों समेत मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग का मिलान कर रही पुलिस जानकारी के मुताबिक उक्‍त पत्र आठ मई रविवार को रात को प्राप्‍त हुआ। जिसे पोस्‍ट द्वारा रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय भेजा गया है। पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसी जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस पूर्व में मिले इस तरह के धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग का मिलान कर रही है। 8 साल में 7 बार मिल चुके धमकी भरे पत्र रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक धमकी भरा पत्र मिलने का यह नया मामला नहीं है। 8 साल में सात बार रुड़की रेलवे स्टेशन पर धमकी भरे पत्र आ चुके हैं। पत्र भेजने वाला हर बार अपने आप को जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताता ह...
मुख्‍यमंत्री योगी शहर के सात चौराहों और दो तिराहों पर स्थापित की गई इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे

मुख्‍यमंत्री योगी शहर के सात चौराहों और दो तिराहों पर स्थापित की गई इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे

उत्तरप्रदेश
मेरठ में मंगलवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात चौराहों व दो तिराहों पर स्थापित की गई आइटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए कमिश्नर आवास चौराहे पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। जिस पर आइटीएमएस में शामिल सभी चौराहे व तिराहे को लाइव दिखाया जाएगा। शहर में अभी ऐसी है व्‍यवस्‍था रविवार को नगर निगम अधिकारियों की टीम आइटीएमएस की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त कराने में जुटी रही। लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से शहर के सात चौराहे कमिश्नरी आवास चौराहा, जेलचुंगी चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, बच्चा पार्क चौराहा, गांधी आश्रम चौराहा, कमिश्नर कार्यालय चौराहा, हापुड़ अड्डा और दो तिराहे डिग्गी और एल ब्लाक पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की अत्याधुनिक व्यवस्था स्थापित की गई है। ये चौराहे व तिराहे नगर निगम में स्थापित आइटीए...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करने उनके सरकारी आवास पहुंची केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करने उनके सरकारी आवास पहुंची केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

उत्तरप्रदेश
केन्द्र सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी सोमवार से दो दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में रहेंगी। स्मृति ईरानी लखनऊ से चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करने उनके सरकारी आवास पहुंची। इसके बाद वह सड़क मार्ग से अमेठी रवाना हो गई हैं। स्मृति ईरानी लम्बे समय बाद अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंची हैं। स्मृति ईरानी दो दिन के अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगी। इसके साथ ही जन चौपाल में हिस्सा लेंगी। स्मृति ईरानी जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। उनका आज का पहला कार्यक्रम दोपहर साढ़े बारह बजे जगदीशपुर की ग्राम पंचायत दिछौली में है। यहां पर वह जन चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद 3:30 बजे वह मुसाफिरखाना की ग्राम...
पीएम मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा उनके विचार और कार्य लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं

पीएम मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा उनके विचार और कार्य लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं

देश-विदेश
आज देश कई महान लोगों की जयंती मना रहा है। आज रवींद्रनाथ टैगोर, गोखले और महाराणा प्रताप की जयंती है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार और कार्य लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले और बहादुर मेवाड़ राजा महाराणा प्रताप को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। टैगोर को याद करते हुए मोदी ने कहा, "मैं गुरुदेव टैगोर को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। विचार और कार्य में, वे लाखों लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने हमें अपने राष्ट्र, संस्कृति पर गर्व करना सिखाया। उन्होंने शिक्षा, सीखने और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर दिया। हम भारत के लिए उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'' उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हों...
कांग्रेस पार्टी की आज एक अहम बैठक, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

कांग्रेस पार्टी की आज एक अहम बैठक, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

देश-विदेश
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होने वाली है। ये बैठक एआईसीसी मुख्यालय में होनी है। इस बैठक की सबसे खास बात ये है कि ये पार्टी के चिंतन शिविर से पहले हो रही है। दो दिवसीय ये चिंतन शिविर 13-15 मई के बीच उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। आज होने वाली इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इस बैठम में चिंतन शिव‍िर के दौरान जिन मसौदों को पेश किया जाएगा उसको अंतिम रूप दिया जाएगा। ये बैठक इस लिए भी बेहद खास है क्योंकि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार से अपने चुनावी सफर का आगाज करने का एलान कर चुके हैं। इससे पहले कांग्रेस ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था, जिसको उन्होंने ठुकरा दिया था। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की आज होने वाली बैठक में प्रशांत किशोर द्वारा सुझाए गए रोडमैप पर भी चर्चा हो सकती है। बता दें कि उन्होंने पा...
संजय राउत ने कहा- राज्य में माहौल खराब करने वाले लोगों को महाराष्ट्र की जनता ने दिया जवाब

संजय राउत ने कहा- राज्य में माहौल खराब करने वाले लोगों को महाराष्ट्र की जनता ने दिया जवाब

देश-विदेश
महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर जारी विवाद के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने विरोधियों पर करारा हमला बोला है। संजय राउत ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में शांति है। कुछ लोग राज्य के हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लोगों ने उन्हें करारा जवाब दिया। संजय राउत ने ये भी कहा कि लाउडस्पीकर को लेकर एक नीति बनाई जानी चाहिए। भाजपा पर भी साधा निशाना संजय राउत ने भाजपा पर भी निशाना साधा। राउत ने कहा, 'महंगाई देश में सबसे बड़ा मुद्दा है। इस पर न तो प्रधानमंत्री और न ही वित्त मंत्री या राज्य और देश के भाजपा नेता बोल रहे हैं। उन्हें बस इस बात की चिंता है कि पंजाब और महाराष्ट्र की पुलिस क्या कर रही है। राज ठाकरे की नई धमकी वहीं, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने नई धमकी दी है। राज ठाकरे ने पुणे के पुलिस आयुक्‍त को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा कि सभी मौलवी...
पहले ही दिन हेली सेवा को एक घंटे रोकना पड़ा, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा पर ध्‍यान देने की सख्‍त हिदायद दी

पहले ही दिन हेली सेवा को एक घंटे रोकना पड़ा, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा पर ध्‍यान देने की सख्‍त हिदायद दी

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हेली सेवा भी शुरू हो गई। पहले ही दिन हेली सेवा को एक घंटे रोकना पड़ा। वहीं जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा पर ध्‍यान देने की सख्‍त हिदायद दी। नियमों का पालन न करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाली हिमालयन हेली कंपनी की सेवाओं को एक घंटे तक रोके रखा। कंपनी के अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की हिदायत देने के बाद हेली सेवा फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई। नहीं किया जा रहा था यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मानकों का पालन यात्रा के पहले ही दिन हिमालयन हेली कंपनी ने केदारनाथ हेलीपैड में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। यहां तक कि कंपनी के कर्मचारियों ने विशेष ड्रेस भी नहीं पहनी थी। इस पर गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार ने डीएम को ...