Wednesday, April 29News That Matters

Sample Page

कैबिनेट मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा- कागजों पर सुनहरे आंकड़े दिखाने के बजाय जमीन पर हो रहे काम दिखाएं

कैबिनेट मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा- कागजों पर सुनहरे आंकड़े दिखाने के बजाय जमीन पर हो रहे काम दिखाएं

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में कृषि एवं उद्यान से जुड़ी योजनाओं के कागजों पर दर्शाए गए सुनहरे आंकड़ों पर स्वयं विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने प्रश्नचिह्न लगा दिया। अपने शिविर कार्यालय में बुलाई गई दोनों विभागों की समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री जोशी ने कागजों में दर्शाए गए जैविक खेती के 34 प्रतिशत क्षेत्र के बारे में पूछा। अधिकारियों ने स्वीकारा कि यह आंकड़ा 20 प्रतिशत से अधिक नहीं है। इस पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। कैबिनेट मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा कि वे बैठकों में केवल कागजी आंकड़े प्रस्तुत करना बंद कर दें। कागजों पर सुनहरे आंकड़े दिखाने के बजाय जमीन पर हो रहे काम दिखाएं। उन्होंने कहा कि वह एक फौजी भी हैं और सुनहरे दिखने वाले जो आंकड़े कागज पर प्रस्तुत किए गए हैं, उनका वह धरातलीय परीक्षण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिनों के भीतर उन्हें वास्तवि...

सीएम योगी आदित्यनाथ का दो दिन का झांसी तथा ललितपुर का दौरा

राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही विकास कार्य तथा कानून-व्यवसथा की समीक्षा का कार्यक्रम जारी है। शुक्रवार को अयोध्या के बाद शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ का दो दिन का झांसी तथा ललितपुर का दौरा है। इसी दौरान वह मध्य प्रदेश के दतिया भी जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिन में करीब 2:30 बजे लखनऊ से झांसी के लिए हेलिकाप्टर से रवाना होंगे। वह 3:50 बजे झांसी पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद उनका चार बजे झांसी मंडल के आयुक्त के सभागार में जनप्रतिनिधियों से भेंट करने का कार्यक्रम है। इसी सभागार में एक घंटा 4:30 से 5:30 तक झांसी मंडल के विकास कार्य व कानून व्यवस्था समीक्षा करेंगे। बैठक में जालौन तथा ललितपुर के जिलाधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री 5.30 से 6.30 बजे तक झांसी में चल रहे विकास ...

सीआरपीएफ जवान ने गोली मार कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

देश-विदेश
असम में सीआरपीएफ जवान द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। एक सीआरपीएफ जवान ने गुरुवार रात असम-नागालैंड सीमा के साथ असम के गोलाघाट जिले में सरूपथर इलाके के पास खुद की सर्विस राइफल से गोली मारी है। जवान ने 155 बीएन सीआरपीएफ के एक शिविर में अपनी सर्विस राइफल से खुद की जान ली है। पुलिस के अनुसार मृतक जवान की पहचान बिहार निवासी राज सिंह के रूप में हुई है। वह असम-नागालैंड सीमा पर चुंगजन इलाके में 155 बटालियन सीआरपीएफ कैंप में तैनात थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गोलाघाट जिले के धनसिरी सब-डिवीजन के एसडीपीओ त्रिनयन भुइयां ने बताया कि यह घटना गुरुवार की रात करीब 8.30 बजे हुई। सीआरपीएफ जवान ने कैंप में अपनी सर्विस इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली थी जिसके बाद कुछ जवान मौके पर पहुंचे और देखा कि जवान मृत पड़ा है। बाद ...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी तेलंगाना का करेंगे दौरा, चंचलगुडा जेल में एनएसयूआई के सदस्यों से करेंगे मुलाकात

देश-विदेश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। राहुल गांधी वारंगल में एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह पूर्व मुख्यंमत्री दामोदरम संजीवैया को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राहुल का भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के सदस्यों से मिलने का भी कार्यक्रम है। तेलंगाना कांग्रेस अभियान समिति के अध्यक्ष मधु गौड़ यास्खी ने बताया कि राहुल गांधी चंचलगुडा जेल में एनएसयूआई के सदस्यों से मिलेंगे। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के लिए हिरासत में लिया गया था। ये कार्यकर्ता राहुल गांधी को विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत की इजाजत देने की मांग कर रहे थे। यास्खी ने कहा, 'राहुल गांधी वारंगल में रायथू संघर्ष सभा को संबोधित करेंगे। अगले दिन, वह पूर्व सीएम दामोदरम संजीवैया को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वह जेल मे...

तेजिंदर बग्गा को ले जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका गया

देश-विदेश
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने उनके निवास से गिरफ्तार किया है। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई और उन्हें पंजाब के मोहाली ले जाया जा रहा था, लेकिन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने रोक लिया। कुछ देर बाद दिल्ली पुलिस भी कुरुक्षेत्र पहुंच रही है। वहीं, तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के अपहरण मामले में पिता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 365,342,392, 395ए, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, उनकी गिरफ्तारी का भाजपा ने विरोध किया है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपराह्न तीन बजे आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। पार्टी के नेताओं ने कहा कि आप पंजाब में मिली सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा इससे डरने वाली नहीं है। उधर, ज...

बिना विवाद यूपी में हट रहे लाउडस्पीकर, पढ़िए पूरी खबर

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश में विभिन्न धार्मिक स्थलों से अभी तक करीब 50 हजार ध्वनि विस्तारक यंत्र यानी लाउडस्पीकर उतारे जा चुके हैं, जबकि 60 हजार से अधिक की आवाज कम करवा दी गई है। यह कदम महज बेवजह उन्मादी शोर के खिलाफ ही नहीं है, बल्कि धर्म-सम्मत और पर्यावरण संरक्षण के लिए अनिवार्य भी है। लाउडस्पीकर और डीजे जैसे ध्वनि विस्तारक यंत्र के कारण बीते कुछ वर्षो से उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में भी कई जगह बवाल होते रहे हैं। अच्छा हुआ कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने इस समस्या को समझा है और अब वह अपनी प्रबल इच्छाशक्ति की बदौलत इसका निवारण कर रही है। बस अब सड़कों पर धार्मिक जुलूस के नाम पर या फिर विवाह या अन्य सामाजिक कार्यो की आड़ में कानफोड़ू गाने बजाने पर पाबंदी और लग जाए। न जाने किसने महज 161 साल पुराने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के साथ पूजा-अर्चना करने का रिवाज शुरू किया और देखते-देखते यह देश के हर गांव-कस्ब...

हाई कोर्ट ने मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगने की याचिका को खारिज करने के साथ ही निर्देश भी दिए

उत्तरप्रदेश
मस्जिद तथा अन्य धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर हटाने के उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के फैसले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की भी मुहर लग गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति मांगने की याचिका को खारिज करने के साथ ही निर्देश भी दिया कि मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाना किसी का भी मौलिक अधिकार नहीं है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बदायूं की नूरी मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति की मांग वाली याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। इसके निर्देश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि मस्जिद पर लाउडस्पीकर लगाकर अजान देना किसी का मौलिक अधिकार नहीं है। इसको लेकर बदायूं के एसडीएम ने मस्जिद पर स्पीकर लगाने की अनुमति न देने के उचित कारण भी दर्ज किये है। यह आदेश न्यायमूर्ति वीके बिड़ला तथा न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ ने इरफान की याचिका पर दिया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बदायूं क...

खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, 10 हजार से अधिक श्रद्धालु बने पावन पल के साक्षी

उत्तराखण्ड
श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को नमो-नमो उद्घोष के साथ वृष लग्न में प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर खुल गए। इस अवसर पर मंदिर को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया था। सेना की मराठा रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ देश-विदेश से आए 10 हजार से अधिक श्रद्धालुजन कपाट खुलने के पावन पल के साक्षी बने। प्रात: 6 बजकर 25 मिनट पर धाम के मुख्य द्वार के कपाट खोले गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्‍नी साहित कपाट खुलने के साक्षी बने। शुक्रवार को प्रात साढ़े चार बजे से श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने कपाटोद्घाटन की तैयारी शुरू कर दी थी। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय सहित धाम के रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ धाम के पुजारी टी गंगाधर लिंग, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, वेदपाठी आचार्यगणों ने मंदिर के पूरब द्वार से मं...

मुख्यमंत्री योगी का अयोध्या दौरा, दर्शन-पूजन के बाद करेंगे मंडलीय समीक्षा

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के तीन दिन के दौरे के बाद शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या का रुख करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में हनुमानगढ़ी तथा श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन के बाद अयोध्या से जुड़ी परियोजनाओं के साथ मंडलीय समीक्षा करेंगे। आज अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ मलिन बस्ती में सहभोज में भी शामिल होंगे। उनका अयोध्या में आज रात्रि विश्राम का भी कार्यक्रम है। अयोध्या में मुख्यमंत्री की मंडलीय समीक्षा में अयोध्या को छोड़ कर मंडल के अन्य जिलों के अधिकारी वर्चुअली प्रतिभाग करेंगे। इस समीक्षा में मंडल के प्रभारी मंत्री एके शर्मा के अलावा अन्य कई मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, राजस्व, पर्यटन, नागरिक उड्डयन व ग्रामीण जलापूर्ति से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से हेलिकाप्टर चल...

बटन दबाकर योगी आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने भागीरथी पर्यटक आवास गृह का किया लोकार्पण

उत्तराखण्ड
हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के भागीरथी पर्यटक आवास गृह का बटन दबाकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया। इस दौरान हरिद्वार में भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलकनंदा होटल की चाबी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी। नए भारत के विकास का मतलब भारत के आध्यात्मिक विकास से भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब हम नए भारत के विकास की बात करते हैं तो उसका मतलब भारत के केवल भौतिक विकास से नहीं है, नए भारत के विकास का मतलब भारत के आध्यात्मिक विकास से भी है। कहा कि बचपन से हम यह नारा सुनते और लगाते आ रहे थे कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संयोजन व संचालन में यह न...