करनाल से 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पकड़े गए आतंकवादी किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे
हरियाणा के सीएम सिटी में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। करनाल पुलिस ने मधुबन थाना क्षेत्र चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकवादी किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे। आतंकियों के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। पकडे़ गए आतंकियों के नाम गुरप्रीत, संदीप, परमिंदर और भूपेंद्र है। इनमें तीन फिरोजपुर के रहने वाले हैं और एक लुधियाना का है।
पुलिस की चार टीमों ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर दिल्ली नंबर की इनोवा गाड़ी को दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित बसताड़ा टोल के पास रोका जिसके बाद इन आतंकियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद किए। इनके पास से देसी पिस्टल 31 जिंदा कारतूस बारूद से भरे दिन कंटेनर और ₹130000 बरामद हुए हैं। आतंकी इनोवा कार से पंजाब से दिल्ली जा रहे थे।
करनाल एसपी कर सकते हैं प्रेस क...







