Wednesday, April 29News That Matters

Sample Page

तैयारी का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, बोले- ऐतिहासिक होगी यात्रा |

तैयारी का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, बोले- ऐतिहासिक होगी यात्रा |

उत्तराखण्ड
तैयारी का जायजा लेने केदारनाथ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, बोले- ऐतिहासिक होगी यात्रा | जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने केदारनाथ यात्रा को अपनी विशेष प्राथमिकता बताते हुए कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, वह स्वयं यात्रा मार्ग का निरीक्षण करेंगे। उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा की तैयारी जोरशोर से चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस ऐतिहासिक यात्रा की तैयारी पर नजर बनाए हुए हैं। सीएम धामी ने कहा कि बर्फबारी के बाद अब केदारनाथ में विकास कार्य फिर से शुरू होने का समय है और यह सुचारू रूप से हो, इसके लिए मैं वहां जा रहा हूं। हमने यात्रा की तैयारी कर ली है और बुकिंग की संख्या को देखते हुए कहा जा सकता है कि यात्रा ऐतिहासिक होगी। यात्रा को लेकर प्रशासन विभागीय अधिकारियों के साथ करेंगे चर्चा सीएम धामी केदारनाथ पहुंचकर पुनर्निर्माण कार...
गोमुख ग्लेशियर के निकट दो लाख से अधिक देवदार के पेड़ों पर संकट|

गोमुख ग्लेशियर के निकट दो लाख से अधिक देवदार के पेड़ों पर संकट|

उत्तराखण्ड
गोमुख ग्लेशियर के निकट दो लाख से अधिक देवदार के पेड़ों पर संकट| देहरादून-  12 हजार करोड रुपए की 889 किलोमीटर लंबी चारधाम सड़क चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत 10 से 24 मीटर तक सड़क चौड़ी करने से अब तक 2 लाख की संख्या से अधिक छोटे-बड़े पेड़-पौधों का कटान किया जा चुका है और यह केंद्र सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है | गोमुख ग्लेशियर के निकट दो लाख से अधिक देवदार के पेड़ों पर जो संकट गहराया हुआ है, वह पर्यावरण की दृष्टि से भी उचित नहीं है | गंगोत्री के देवदार वृक्षों को बचाने की मुहिम में लगे समाजसेवियों प्रोफेसर वीरेंद्र पैन्यूली तथा सुरेश भाई ने आज मीडिया से मुखातिब होते हुए गोमुख ग्लेशियर के निकट दो लाख से अधिक देवदार के पेड़ों पर मंडराते हुए संकट का मामला प्रमुखता से उठाया और कहा कि मध्य हिमालय में स्थित उत्तराखंड के गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और पिथौरागढ़ तक जाने वाली सड़क ...
सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री धामी सोमवार को घंटाघर पहुंचे और यहां माल्यार्पण किया। भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. बहुगुणा कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा ने यूपी के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी तथा प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे। उनके कार्य हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि हेमवती नन्दन बहुगुणा हिमालय पुत्र थे और उनके इरादे हिमालय जैसे थे। उनके द्वारा किए गए कार्य हमें हमेशा प्रेरणा ...
वाहन चालकों के लिए एसएसपी के आदेश हैं बौने!

वाहन चालकों के लिए एसएसपी के आदेश हैं बौने!

उत्तराखण्ड
वाहन चालकों के लिए एसएसपी के आदेश हैं बौने! नहीं है वाहन पार्किंग, लेकिन हम करेंगे अपनी कार खड़ी? देहरादून - दून की सड़कों पर यातायात का काफी ज्यादा दबाव है, यही कारण है कि यहां पर जाम की अव्यवस्था बदस्तूर बनी रहती है और उस जाम को खुलवाने में यातायात पुलिस एवं पुलिस के अफसरों को पसीने भी छूटते रहे हैं |राजधानी के मुख्य शहरी क्षेत्र की सड़कों तथा मुख्य बाजारों में भी अतिक्रमण होने के कारण अव्यवस्था बनी रहती है I इसी अव्यवस्था और जाम लगने की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस-प्रशासन प्रयासों में जुटा भी रहता है | शहर के मुख्य बाजार धामावाला और पलटन बाजार दून की हृदय स्थली कहे जाने वाले घंटाघर से सटे हुए हैं और यहां पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध पार्किंग के भी अनेक जगह बोर्ड लगे हुए देखे जा सकते हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनका अनुपालन हो ही नहीं पा रहा है I बड़ी हैरानी...
दीक्षांत परेड में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने लिया भाग, जम्मू-कश्मीर के सचिन सैनी को सर्वश्रेष्ठ आरक्षी का दिया पुरस्कार

दीक्षांत परेड में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने लिया भाग, जम्मू-कश्मीर के सचिन सैनी को सर्वश्रेष्ठ आरक्षी का दिया पुरस्कार

उत्तराखण्ड
दीक्षांत परेड के साथ ही 278 नव आरक्षी एसएसबी में विधिवत शामिल हो गए। सोमवार को आयोजित दीक्षांत परेड में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने भाग लिया। इस दौरान उन्‍होंने परेड की सलामी ली। मुख्‍यमंत्री ने एसएसबी केंद्र में दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया। सचिन सैनी को सर्वश्रेष्ठ आरक्षी का पुरस्कार इस दौरान मुख्‍यमंत्री द्वारा जम्मू-कश्मीर के सचिन सैनी को सर्वश्रेष्ठ आरक्षी का पुरस्कार दिया गया। इनमें उत्तराखंड के 24, बिहार के 94, यूपी के 74, एमपी के 44, राजस्थान के 21, जम्मू कश्मीर के 20 और दिल्ली का 01 आरक्षी शमिल है।...
भाजपा चंपावत उपचुनाव की तैयारियों में जुटी, कैलाश गहतोड़ी को चुनाव संयोजक का जिम्मा सौंपा गया

भाजपा चंपावत उपचुनाव की तैयारियों में जुटी, कैलाश गहतोड़ी को चुनाव संयोजक का जिम्मा सौंपा गया

राष्ट्रीय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा की चम्पावत सीट से उपचुनाव लड़ने को लेकर तस्वीर साफ होने के साथ ही पार्टी तैयारियों में जुट गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के साथ हुई बैठक के बाद प्रदेश भाजपा ने चम्पावत उपचुनाव के लिए पार्टी की चुनाव संचालन समिति की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री के लिए यह सीट खाली करने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को चुनाव संयोजक का जिम्मा सौंपा गया है। बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संतोष ने रविवार को पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ चम्पावत उपचुनाव के संबंध में चर्चा की। साथ ही निर्देश दिए कि यहां से बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने चम्पावत उपचुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति की घोषणा की। कैबिनेट मंत्री चंदन राम...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह मई को कपाट खुलने के अवसर पर धाम आ सकते हैं केदारनाथ

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह मई को कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम आ सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार को प्रस्तावित केदारनाथ दौरे को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। शासन-प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी शासन में उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार अभी तक प्रधानमंत्री का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है, लेकिन यदि वह आते हैं तो शासन-प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी हैं। प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ धाम के प्रति अगाध आस्था देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ धाम के प्रति अगाध आस्था है। एक दौर में प्रधानमंत्री ने केदारनाथ के नजदीक ही साधना की थी। केदारपुरी का पुनर्निर्माण उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है और अब केदारपुरी नए कलेवर में निखर चुकी है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी को जब भी समय मिलता है, वह बाबा केदार ...

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ में चल रहा इलाज

देश-विदेश
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल के स्वास्थ्य में सोमवार को आंशिक सुधार है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अध्यक्ष तथा अयोध्या में मणिराम दास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास को रविवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह राम जन्म भूमि न्यास के साथ कृष्ण जन्म भूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं। महंत नृत्यगोपाल दास की सेवा में लगे शिष्य संत जानकी दास ने बताया करीब 84 वर्षीय महंत नृत्यगोपाल दास ने सोमवार को मेदांता अस्पताल में नियमित दिनचर्या का पालन करते हुए पूजन भी किया। उन्होंने महंत नृत्यगोपाल दास के शुभचिंतक शिष्यों और भक्तों से अपील की है कि महाराज की अवस्था को देखते हुये चिकित्सीय परामर्श और नियमित जांच प्रक्रिया का पालन तो करना ही होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि महंत नृत्यगोपाल दास शीघ्र ही अयोध्या धाम में अपना काम संभाल...
चंपावत उपचुनाव से पहले जिलाधिकारी बदलने पर धामी सरकार कटघरे में!

चंपावत उपचुनाव से पहले जिलाधिकारी बदलने पर धामी सरकार कटघरे में!

उत्तराखण्ड
चंपावत उपचुनाव से पहले जिलाधिकारी बदलने पर धामी सरकार कटघरे में! *नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किए सरकार पर सवाल खड़े देहरादून-  चंपावत के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गर्मी परवान चढ़नी शुरू हो गई है | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत विधानसभा क्षेत्र वहां के निर्वाचित विधायक कैलाश गहतोड़ी से उनका इस्तीफा होने के बाद खाली हुई है| इसलिए इस सीट से सीएम धामी का चुनाव लड़ना तय हो गया है | इस उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होनी है, जो कि अब कभी भी हो सकती है? यह माना व समझा जा रहा है कि राज्य में शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा के समापन होने के फौरन बाद चंपावत उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव आचार संहिता लागू कर दी जाएगी | मुख्य बात और सवाल इसी चंपावत उपचुनाव की राजनीतिक गहमागहमी के बीच यह है कि उपचुनाव से पहले चंपावत के डीएम का भी तबादला कर दिया गया है, ज...
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर सियासी घमासान जारी, मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा को लेकर सियासी घमासान जारी, मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

देश-विदेश
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद को सुलझाने के लिए राज्‍य के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस खास बैठक में होंगे मनसे प्रमुख राज ठाकरे को भी आमंत्रित किया गया था। मनसे नेता संदीप देशपांडे से मिली ताजा जानकारी के अनुसार राज ठाकरे ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए 3 मई तक का समय दिया गया है। यदि समय रहते लाउडस्‍पीकर नहीं हटाये गए तो वे मस्जिदों के बाहर लाउडस्‍पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। ऐसे में इस बैठक के हंगामेदार होने की पूरी आशंका है। बता दें कि भाजपा विधायक हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले राणा दंपत्ति का मुद्दा भी उठाएंगे। ठाकरे के शासन काल में हनुमान चालीसा करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर...