भगवान आशुतोष की शिव नगरी में आज सैकड़ों देव डोलियों एवं दूर-दराज गांव से आए हजारों लोगों ने शोभायात्रा में भाग लिया
*भगवान आशुतोष की शिव नगरी उत्तरकाशी में आज सैकड़ों देव डोलियों एवं दूर-दराज गांव से आए हजारों लोगों ने इस भव्य और दिव्य शोभायात्रा में भाग लिया, आज सुबह 9:30 बजे विधि-विधानुसार वैदिक मंत्रोचार के साथ हनुमान ध्वजा की स्थापना रामलीला मैदान में की गई और उसके बाद गाजे- बाजे, ढोल- नगाड़े और ऊंचे वैदिक मंत्रों के साथ ही राम कथा का शुभारंभ हो गया है जैसा की विदित है कि अष्टादश पुराण समिति के तत्वाधान में रामलीला मैदान मैं 23 अप्रैल से 1 मई तक श्रीराम एवं हवनात्मक महारुद्र यज्ञ भव्य और दिव्य आयोजन किया जा रहा है। नौ दिवसीय यज्ञ महाकुंभ में देश के प्रतिष्ठित विद्वान भाग ले रहे हैं वहीं दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संत मुरलीधर जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा की अमृत वर्षा की जाएगी, मां गंगा के तट पर काशी विश्वनाथ शिवशंकर भोलेनाथ महादेव जी नगरी मे संत मुरलीधर जी महाराज के श्रीमुख से मंगलमय श्र...


