Wednesday, April 29News That Matters

Sample Page

तीसरी शादी करने आये दूल्हे राजा पर दूसरी पत्नी ने किए चप्पलों की बौछार|

तीसरी शादी करने आये दूल्हे राजा पर दूसरी पत्नी ने किए चप्पलों की बौछार|

उत्तराखण्ड
तीसरी शादी करने आये दूल्हे राजा पर दूसरी पत्नी ने किए चप्पलों की बौछार|   ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में तीसरी शादी करने आए दूल्हे की दूसरी पत्नी और अन्य महिलाओं ने चप्पलों से जमकर पिटाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को बमुश्किल गुस्साए परिजनों से बचाकर थाने पहुंचाया। पूछताछ में दूल्हे पर पूर्व में एक युवती को तलाक देकर छोड़ने और एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला भी संज्ञान में आया है। शुक्रवार दोपहर यहां एक धर्मशाला में वैवाहिक समारोह चल रहा था। बरात पहुंच चुकी थी। दूल्हे के स्वागत की रस्में चल रहीं थीं। तभी मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अपने परिजनों के साथ पुलिस टीम को लेकर वहां पहुंच गई। महिला ने बताया कि मुरादाबाद निवासी दूल्हे ने उसके साथ 27 अप्रैल 2021 को विवाह किया था।     उसकी हरकतों की वजह से वह मायके चली गई...
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर की मुलाकात

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर की मुलाकात

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने शनिवार को दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऋतु खंडूड़ी को पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष ने मुलाकात के बाद ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि यह उनकी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद केंद्रीय नेतृत्व का आभार हेतु एक शिष्टाचार भेंट थी। बताया कि इस मुलाकात के दौरान जेपी नड्डा से उत्तराखंड राज्य एवं विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सदन संचालन एवं विधायी कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस मुलाकात के दौरान जेपी नड्डा ने भी विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष जैसे गर...
प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून दौरे पर, साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के लिए हुए रवाना

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून दौरे पर, साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के लिए हुए रवाना

उत्तराखण्ड
प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव की सुगबुगाहट से पार्टी में हलचल होने लगी है। माना जा रहा कि बदली परिस्थितियों में प्रदेश अध्यक्ष पद पर पार्टी बदलाव कर सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के लिए विधानसभा सीट का चयन होना है तो महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ अन्य पदों पर नई नियुक्तियां भी की जानी हैं। इस कड़ी में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के शनिवार के देहरादून दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी अलग से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा कि वह इन विषयों पर बातचीत कर केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे। पार्टी संगठन में कुछ पदों पर होनी हैं नई नियुक्तियां विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बाद यह माना जा रहा था कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक को सरकार में मंत्री पद दिया जाएगा औ...
योगी सरकार 2 साल के अंदर कराएगी ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’, 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य

योगी सरकार 2 साल के अंदर कराएगी ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’, 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य

उत्तरप्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगले दो वर्ष के भीतर उत्तर प्रदेश 'ग्लोबल इन्वेस्टर समिट' का आयोजन करेगी। इस बार हमें 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लक्ष्य के साथ काम करना है। यह ग्लोबल इन्वेस्टर समिट नए यूपी की आकांक्षाओं को उड़ान देने वाली होगी। इस संबंध में सभी जरूरी तैयारियां शीर्ष प्राथमिकता के साथ पूरी की जाएं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने निवेश परियोजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए अगले 100 दिन के भीतर प्रदेश में तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित करने का निर्देश दिया है। औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को और नियोजित रूप देने के लिए अगले 100 दिन के भीतर 'अटल औद्योगिक अवस्थापना मिशन' शुरू करने की तैयारी करने का निर्देश दिया है। पांच साल में पांच करोड़ रोजगार : शुक्रवार को मंत्रिपरिषद के समक्ष अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास सेक्टर के 11 विभागों की भावी कार्ययोजनाओं के प्रस्...
देशभर में आज मनाई जा रही हनुमान जयंती, मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने श्री हनुमान जन्‍मोत्‍सव की दी बधाई

देशभर में आज मनाई जा रही हनुमान जयंती, मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने श्री हनुमान जन्‍मोत्‍सव की दी बधाई

उत्तरप्रदेश
उत्‍तर प्रदेश में आज धूमधाम से श्री हनुमान जन्‍मोत्‍सव मनाया जा रहा है। मंद‍िरों में सुबह से ही हनुमान जी के दर्शन करने के ल‍िए भक्‍तों की लम्‍बी कतारें लग गई है। भक्‍तों में गजब का उत्‍साह नजर आ रहा है। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने भी सभी भक्‍तों को श्री हनुमान जन्‍मोत्‍सव की शुभकामनाएं दींं। मुख्‍यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा क‍ि, 'श्री हनुमान जयंती' की सभी प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। परम रामभक्त, संकटमोचन, मारुति नंदन बजरंगबली की कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर बनी रहे। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता का वास हो। ॐ हनुमते नमः...।' प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी श्री हनुमान जन्‍मोत्&...
PM मोदी आज करेंगे भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण, चार धाम परियोजना से है इसका कनेक्शन

PM मोदी आज करेंगे भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण, चार धाम परियोजना से है इसका कनेक्शन

देश-विदेश
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के मोरबी में शनिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार हनुमानजी चार धाम परियोजना के तहत देश के चारों दिशाओं में बनाई जा रही भगवान की प्रतिमाओं में से यह दूसरे नंबर की है। मोरबी में बापू केशवानंद जी के आश्रम में स्थापित की जा रही यह  प्रतिमा देश के पश्चिम दिशा में विराजमान होगी। इस परियोजना के तहत पहली प्रतिमा साल 2010 में देश के उत्तर दिशा में हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थापित की गई थी। वहीं देश के दक्षिण में रामेश्वरम में भगवान हनुमान की तीसरी प्रतिमा का भी काम जारी है।...
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पैर्टन के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा आई सामने, एक बार में होंगे 10वीं,12वीं के एग्जाम

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पैर्टन के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा आई सामने, एक बार में होंगे 10वीं,12वीं के एग्जाम

देश-विदेश
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा पैर्टन के संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा सामने आई है। ताजा सूचना के मुताबिक, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कहना है कि दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं पिछले वर्षो के अनुसार,साल में सिर्फ एक बार ही आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने फैसला किया है कि, वह अपनी पुराने ट्रैक पर वापस आएगा। इसके तहत अब एग्जाम साल में पहले की तरह ही होगी। इसका मतलब है कि जो लोग अब कक्षा 10 और 12 में प्रवेश कर रहे हैं, उनके लिए 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के अंत में बोर्ड परीक्षाएं एक बार आयोजित की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड ने पिछले साल कोविड -19 महामारी के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति के चलते इस साल के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा को दो टर्म में डिवाइड करने का फैसला किया था। दरअसल, कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर के कारण वर्तमान 2020-21 शैक्षणिक वर्ष के लिए बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के बाद न...
प्रदेश में अध्यक्ष पद पर बदलाव की सुगबुगाहट, आज प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का देहरादून दौरा |

प्रदेश में अध्यक्ष पद पर बदलाव की सुगबुगाहट, आज प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का देहरादून दौरा |

उत्तराखण्ड
प्रदेश में अध्यक्ष पद पर बदलाव की सुगबुगाहट, आज प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का देहरादून दौरा | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली में संगठन बदलाव को लेकर चर्चा के आसार हैं। कई अहम मुद्दों पर वरिष्ठ नेताओं के बीच मंथन हो सकता है। इस बीच संगठन में अध्यक्ष पद पर बदलाव को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से इस संबंध में वार्ता की चर्चा है तो दूसरी ओर पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी शनिवार को देहरादून पहुंच रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद लगातार भाजपा से जुड़े कई अहम मुद्दों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं। मुख्यमंत्री को उपचुनाव लड़ना है, संगठन का इस पर भी लगातार मंथन चल रहा है। इस बीच संगठन में अध्यक्ष पद पर...
पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के भुज में 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन

पीएम नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के भुज में 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन

देश-विदेश
पीएम नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के भुज को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भुज में केके पटेल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। 200 बिस्तरों वाले इस अस्पताल का निर्माण श्री कच्छी लेवा पटेल समाज की ओर से किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह 200 बिस्तरों वाला कच्छ का पहला धर्मार्थ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है। पीएम ने अस्पताल के उद्घाटन के बाद जनता को संबोधित भी किया। मोदी ने कहा कि भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर भुज और कच्छ के लोग अब अपने परिश्रम से इस क्षेत्र का नया भाग्य लिख रहे हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सिर्फ बीमारी के इलाज तक ही सीमित नहीं होती हैं, ये सामाजिक न्याय को प्रोत्साहित करती हैं। जब किसी गरीब को सस्ता और उत्तम इलाज सुलभ होता है, तो उसका व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होता है। भूकंप से मची तबाही को पीछे छोड़कर भुज और कच्छ...
पटियाला में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर फरार हुए गैंगस्टर उत्तराखंड पुलिस की टीम के साथ देहरादून से गिरफ्तार

पटियाला में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर फरार हुए गैंगस्टर उत्तराखंड पुलिस की टीम के साथ देहरादून से गिरफ्तार

उत्तराखण्ड
पटियाला (पंजाब) में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर फरार हुए गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के शूटर को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पंजाब पुलिस की टीम के साथ देहरादून से गिरफ्तार किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि बीते पांच अप्रैल की रात को दौणकलां पटियाला निवासी हरवीर सिंह ने अपने छह साथियों के साथ मिलकर कबड्डी खिलाड़ी धरमिंद्र सिंह उर्फ भिंदा की पंजाबी यूनिवर्सिटी के निकट गोली मारकर हत्या कर दी थी। एसटीएफ पंजाब ने 14 अप्रैल की शाम को संपर्क किया इस मामले में थाना अर्बन स्टेट, पटियाला में हरवीर सिंह सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही सभी बदमाश फरार चल रहे थे। बदमाशों की तलाश के लिए एसटीएफ पंजाब ने 14 अप्रैल की शाम को एसटीएफ देहरादून से संपर्क किया। एसटीएफ देहरादून ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तीन-चार दिन में बाहर स...