Wednesday, April 29News That Matters

Sample Page

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जखोल गांव में बिस्‍सू मेले में शामिल होने के लिए पहुंचे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जखोल गांव में बिस्‍सू मेले में शामिल होने के लिए पहुंचे

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुदूरवर्ती मोरी ब्लाक के जखोल गांव में बिस्‍सू मेले में शामिल होने के लिए पहुंचे। शुक्रवार को जखोल में मुख्यमंत्री ने सोमेश्वर देवता मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान मोरी ब्लाक के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया। रवांई जौनसार क्षेत्र में बिस्‍सू मेले की शुरूआत 13 अप्रैल से हो गई थी। जिसके बाद गांव-गांव में मेले आयोजित होते हैं। जिसमें ग्रामीण मेहमानों का अतिथि सत्कार करते हैं। साथ ही मेले में देवता की पूजा अर्चना और पारंपरिक लोक गीत लोक नृत्य भी प्रस्तुत करते हैं। ये मेले क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए आयोजित होते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मेले में पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान शामिल हुए हैं।...
अयोध्या : आज रामनगरी आएंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, देखेंगे राममंदिर के निर्माण कार्य का प्रजेंटेशन

अयोध्या : आज रामनगरी आएंगे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, देखेंगे राममंदिर के निर्माण कार्य का प्रजेंटेशन

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश के अपने दिन दिन के दौरे के दूसरे दिन उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शुक्रवार को अयोध्या तथा वाराणसी का दौरा करेेंगे। लखनऊ से स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचने के बाद उप राष्ट्रपति दोपहर बाद इसी ट्रेन से वाराणसी भी जाएंगे। उप राष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडू सुबह करीब 9:30 बजे विशेष ट्रेन से लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से अयोध्या रवाना हो गए। चारबाग रेलवे स्टेशन पर उनको रवाना करने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी पहुंचे थे। उपराष्ट्रपति की ट्रेन में दो इंजन लगे थे। एक आगे और एक पीछे। चारबाग स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफार्म से उनकी ट्रेन रवाना की गई। इस कारण दून एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए। चारबाग स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस कारण या...
यूपी में कई आईएएस और पीसीएस के तबादले

यूपी में कई आईएएस और पीसीएस के तबादले

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल की दूसरी पारी के दौरान योगी आदित्यनाथ ने शुरुआत से ही गति पकड़ ली है। सभी मंत्रियों तथा सीनियर अफसरों को कार्य सौंपने के बाद सरकार ने गुरुवार देर रात और शुक्रवार सुबह आइपीएस तथा आइएएस अफसरों का तबादला किया है। एक दर्जन से अधिक आइएएस तथा 14 आइपीएस के तबादले में कई जिलों के डीएम तथा एसपी बदले गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी पारी की सत्ता संभालने के बाद गुरुवार आधीरात के बाद पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। मेरठ, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। जबकि कई जिलों में डीएम को दूसरे जिले की भी कमान दी गई है। सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा को मेरठ व संभल के जिलाधिकारी संजीव रंजन को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बन...
कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान|

कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान|

उत्तराखण्ड
कांग्रेस में विधायकों की नाराजगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत को लेकर हरीश रावत का बड़ा बयान| पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी तरह का असंतोष नहीं है। न ही कांग्रेस का कोई विधायक मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ रहा है और न ही कोई अलग पार्टी बना रहा है। हरीश रावत बैसाखी पर्व पर हरिद्वार गंगा पूजन के लिए आए थे। हरीश रावत ने गंगा स्नान किया और दक्ष मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि वह हरिद्वार कोई प्रायश्चित करने या तीर्थ स्थान की यात्रा करने नहीं आए हैं। जीवन में तो इंसान हर क्षण प्रायश्चित करता रहता है। वह हरिद्वार गंगा और भोलेनाथ का पूजन करने आए हैं। हरीश रावत ने कहा कि पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष बनाने का फैसला पार्टी हाईकमान का है। कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी के फैसले सर्वमान्य होते हैं। संगठन में दायित्व न मि...
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा, एक सप्ताह के भीतर ही कोरोना के मामले 150 से बढ़कर 300 के पार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा, एक सप्ताह के भीतर ही कोरोना के मामले 150 से बढ़कर 300 के पार

देश-विदेश
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। एक सप्ताह के भीतर ही कोरोना के मामले 150 से बढ़कर 300 के पार चले गए हैं। इस लिहाज से दिल्ली में कोरोना वायरस से मामलों की रफ्तार एक सप्ताह के भीतर ही दोगुना हो गई है। इस बीच दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना से संक्रमित 325 नए मरीज मिले, वहीं राहत की बात यह है कि कोई मौत नहीं हुई। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) अगले सप्ताह 20 अप्रैल को अहम बैठक करेगा। इस बैठक में दिल्ली मेे कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के उपायों और मास्क न लगाने पर जुर्माने पर चर्चा होगी। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 20 अप्रैल को होने वाली दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में कोरोना का विस्तार रोकने के लिए अहम निर्णय लिए जा सकते ह...
कश्मीर में हिंदू समुदाय को आतंकवादियों की धमकी, कश्मीर छोड़ो वरना मार दिए जाओगे

कश्मीर में हिंदू समुदाय को आतंकवादियों की धमकी, कश्मीर छोड़ो वरना मार दिए जाओगे

देश-विदेश
कश्मीर को एक बार फिर वर्ष 1990 के दौर में ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। कश्मीर में बेहतर होते हालात के बीच कुछ राष्ट्र विरोधी तत्वों ने एक बार फिर कश्मीर में रह रहे कश्मीरी हिंदुओं व गैर कश्मीरियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इन हमलों के बीच घाटी में रह रहे कश्मीरी हिंदुओं को धमकी भरे पत्र भी मिले हैं, जिसमें उन्हें ये चेतावनी दी गई है कि वे या तो इस्लाम कबूल करें या फिर कश्मीर को छोड़कर चले जाएं। अगर वे नहीं मानेंगे तो उन्हें मार दिया जाएगा। ये धमकी भरे पत्र आतंकी संगठन लश्कर-ए-इस्लाम द्वारा भेजे गए हैं। बारामूला में रहने वाले कश्मीरी पंडित विजय रैना ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें भी इस तरह का एक धमकी भरा पत्र मिला है। उन्हें धमकी दी गई थी कि वे या तो इस्लाम धर्म अपना लें या कश्मीर छोड़ दें नहीं तो मौत का सामना करें। रैना ने बताया कि उन्हें यह पत्र लश्कर-ए-इस्लाम न...
तस्वीरों में देखें 14 रत्नों में निकले अमृत का पान करने लिए अलकनंदा किनारे उमड़ा हुजूम |

तस्वीरों में देखें 14 रत्नों में निकले अमृत का पान करने लिए अलकनंदा किनारे उमड़ा हुजूम |

उत्तराखण्ड
तस्वीरों में देखें 14 रत्नों में निकले अमृत का पान करने लिए अलकनंदा किनारे उमड़ा हुजूम | रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के दशज्यूला पट्टी की आराध्य मां भगवती चंडिका देवी की वन्याथ (दिवारा यात्रा) के तहत समुद्र मंथन लीला की गई। इस अद्भुत क्षण के हजारों देवी भक्त साक्षी बने। समुद्र मंथन में 14 रत्नों में निकले अमृत (चरणामृत) का पान करने के लिए श्रद्धालु यहां बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अमृत को प्रसाद रूप में भक्तों में वितरित किया गया। कोठगी गांव के निकट अलकनंदा नदी में चंडिका की दिवारा में समुद्रमंथन किया गया। इस भव्य दृश्य को देखने के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ नदी किनारे जुटने लगी थी। दोपहर बाद लगभग साढ़े 12 बजे देवी के पुजारियों ने ब्रह्मपुंज स्वरूप मां भगवती चंडिका की विशेष पूजा-अर्चना करते हुए आह्वान किया। साथ ही पंचनाम देवी-देवताओं का स्मरण कर पूजा की गई। इस मौके पर मा...
बिजली खपत का पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ा संकट, यह दो प्रमुख वजह|

बिजली खपत का पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ा संकट, यह दो प्रमुख वजह|

उत्तराखण्ड
बिजली खपत का पांच साल का रिकॉर्ड टूटा, गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ा संकट, यह दो प्रमुख वजह| प्रदेश में इस साल सबसे ज्यादा बिजली संकट देखने को मिल रहा है। इसकी दो प्रमुख वजह बताई जा रही हैं। इस साल मार्च महीने में औसत डिमांड सर्वाधिक 37.944 मिलियन यूनिट और उपलब्धता 28.680 मिलियन यूनिट रिकॉर्ड हुई। प्रदेश में बिजली खपत का इस साल नया रिकॉर्ड बन गया है। मार्च और अप्रैल माह में हो रही गर्मी के चलते इस साल मार्च और एक से दस अप्रैल के बीच रिकॉर्ड बिजली की डिमांड आई है। गर्मी बढ़ने के साथ ही ऊर्जा निगम की मुसीबत भी बढ़ती जा रही है। रोजाना यूपीसीएल को 12 से 15 करोड़ रुपये की बिजली खरीदनी पड़ रही है। प्रदेश में इस साल सबसे ज्यादा बिजली संकट देखने को मिल रहा है। इसकी दो प्रमुख वजह बताई जा रही हैं। पहली वजह तो यह है कि पिछले पांच साल में इस साल मार्च व अप्रैल माह में सर्वाधिक बिजली की डिमांड रि...
छह मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ और 19 को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के खुलेंगे कपाट|

छह मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ और 19 को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के खुलेंगे कपाट|

उत्तराखण्ड
छह मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ और 19 को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के खुलेंगे कपाट| छह मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ और 19 मई को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट खुलेंगे। बैसाखी पर बाबा की डोली के पंचकेदार गद्दीस्थल ऊखीमठ से मद्महेश्वर के लिए प्रस्थान का दिन भी तय किया गया। आज बैसाखी पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना से निश्चित कर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विधि-विधान के साथ तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि व समय घोषित किया गया। 19 मई को विधिविधान के साथ द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खोले जाएंगे। जबकि छह मई को भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलेंगे। इसी दिन बाबा केदार के कपाट भी खुलेंगे। बाबा की डोली के पंचकेदार गद्दीस्थल ऊखीमठ ...
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा. इससे मैच से पहले सूर्यकुमार यादव प्रैक्टिस करते हुए नजर आए

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा. इससे मैच से पहले सूर्यकुमार यादव प्रैक्टिस करते हुए नजर आए

खेल
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा. इससे मैच से पहले सूर्यकुमार यादव प्रैक्टिस करते हुए नजर आए| मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 23वां मुकाबला खेला जाएगा. अगर इस सीजन की पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो इसमें पंजाब का पलड़ा भारी नजर आता है. पंजाब ने इस सीजन में चार मैच खेलते हुए दो मैच जीते हैं. जबकि मुंबई ने चार मैच हारे हैं. उसे अब भी पहली जीत की तलाश है. मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. वे इस मुकाबले के लिए भी तैयारी कर रहे हैं. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. हाल ही में मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें टिम डेविड और सूर्यकुमार यादव बैटिंग का अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान सूर्यकुमार एक अजीबो-गरीब शॉट खेलते हैं. मुंबई के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर सैकड़ों लो...