Wednesday, April 29News That Matters

Sample Page

कुशीनगर में नाव पलटने से दस लोग डूबे- तीन युवतियों की मौत

कुशीनगर में नाव पलटने से दस लोग डूबे- तीन युवतियों की मौत

राष्ट्रीय
कुशीनगर के खड्डा इलाके में बुधवार सुबह नारायणी नदी में महिला मजदूरों से भरी नाव पलट गई। नाव पर सवार नौ महिलाओं समेत सभी 10 लोग डूब गए। नदी में मछली मार रहे मछुआरों ने सात को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन युवतियां लापता हो गईं। एक घंटे बाद म‍िली युवत‍ियों की लाशें एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों का शव मिला। इसकी जानकारी होते ही गांव में चीख पुकार मच गई। नाव पर सवार महिला मजदूर नदी उस पार गेहूं की कटाई करने जा रहीं थीं। मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी व व‍िधायक डीएम, एसपी व विधायक ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। पुलिस शवों को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण नाव में छेद होना बताया जा रहा है। नारायणी उस पार गेहूं की कटाई करने जा रही थीं महिलाएं बताया जा रहा है कि गांव बोधी छपरा निवासी मिश्री निषाद का नारायणी नदी उस पार गांव बलुइय...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर बाद देहरादून से मध्य प्रदेश के दो-दिवसीय दौरे पर हुए रवाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर बाद देहरादून से मध्य प्रदेश के दो-दिवसीय दौरे पर हुए रवाना

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे। मंगलवार को उन्होंने मध्य प्रदेश के दतिया में पीतांबर पीठ के दर्शन किए। मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को दोपहर बाद देहरादून से मध्य प्रदेश के दो-दिवसीय दौरे पर रवाना हुए। उनके साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री वहां से हेलीकाप्टर से दतिया गए और पीतांबर पीठ के दर्शन किए। इसके बाद वह रात्रि विश्राम के लिए इंदौर लौट आए। बुधवार को उनका उज्जैन के महाकाल मंदिर जाकर दर्शन करने का कार्यक्रम है। देर शाम वह देहरादून वापस लौटेंगे। समान नागरिक संहिता को सरकार जल्द करेगी लागू : मुख्यमंत्री वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मध्‍य प्रदेश रवाना होने से पहले कहा कि दून में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों में ते...
उत्तराखंड कांग्रेस में एक बार फिर से बगावत का दौर शुरू, धारचूला विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल

उत्तराखंड कांग्रेस में एक बार फिर से बगावत का दौर शुरू, धारचूला विधायक भाजपा में हो सकते हैं शामिल

उत्तराखण्ड
धारचूला के विधायक हरीश धामी के भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा है। धारचूला, गोरीछाल व अन्य ब्लाक अध्यक्षों सहित सभी ने कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता और पदों से त्यागपत्र दे दिए हैं। विधायक धामी देहरादून को निकल चुके हैं। क्षेत्र में कांग्रेस छोडऩे वालों का सिलसिला जारी है। विधायक धामी से भाजपा में शामिल होने की बात पूछी गई तो तो उन्होंने स्पष्ट तो कुछ नहीं कहा। पर यह कहते हुए संकेत दिया कि उनको जिताने वाली जनता और पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं चाहेंगे वही वह करेंगे। कांग्रेस ने मुझे उपेक्षित किया धामी ने कांग्रेस पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उनकी लगातार उपेक्षा हो रही है। पूर्व में जब कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हुआ तो उन्हें जो पद मिला था उसमें सबसे नीचे उनका नाम था। बाद में भी उन्हें केवल नाममात्र का पद दिया गया। सैनिकों के प...
यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा को शानदार जीत मिली, अम‍ित शाह और पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा को शानदार जीत मिली, अम‍ित शाह और पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्‍तरााखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर बधाई दी। जान‍िए जवाब में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने क्‍या कहा...? केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दी थी बधाई : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा क‍ि, 'आज विधान परिषद चुनावों के परिणाम ने फिर से बताया है कि यूपी की जनता पूरे दिल से भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा पूरी निष्ठा से जनता की सेवा कर रही है। इस जीत पर मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍...
मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के निर्देश पर प्रमुख सचिव न्याय ने वादधारकों के इंटरव्यू लेने का सिलसिला शुरू

मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के निर्देश पर प्रमुख सचिव न्याय ने वादधारकों के इंटरव्यू लेने का सिलसिला शुरू

उत्तरप्रदेश
मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने व‍िभागों के बंटवारे के दौरान कई महत्‍वपूर्ण व‍िभागों को अपने पास रखा। ज‍िससे वह उन व‍िभागों पर नजर रखने के साथ ही वहां कुछ सुधार कर सकें। कुर्सी संभालने के बाद से ही सीएम योगी इस कार्य में जुट गए है। न्याय विभाग के मंत्री के तौर पर वह सक्रिय हैं। मुख्‍यमंत्री के न‍िर्देश पर अयोग्‍य सरकारी वकीलों के चिन्हित करने के ल‍िए स्‍क्रीनिंग शुरु की गई है। आमतौर पर कानूनी पेचीदगियों से भरी मोटी फाइलों में उलझे रहने वाले प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष का नजारा मंगलवार शाम बदला हुआ था। वह इंटरव्यू ले रहे थे और उनके सामने एक-एक कर आ रहे थे हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सरकार की ओर से नियुक्त किये गए वादधारक। रिट कितने ...
यूक्रेनियों का नामो निशान मिटाना चाहता है रूस, पुतिन पर बाइडेन का बड़ा आरोप|

यूक्रेनियों का नामो निशान मिटाना चाहता है रूस, पुतिन पर बाइडेन का बड़ा आरोप|

देश-विदेश
यूक्रेनियों का नामो निशान मिटाना चाहता है रूस, पुतिन पर बाइडेन का बड़ा आरोप| रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर बड़ा आरोप लगाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि रूस का युद्ध 'नरसंहार' है, जो यूक्रेनियों का नामो निशान मिटा रहा है. रूस ने यूक्रेन में तबाही मचाने का सिलसिला पिछले 49 दिनों से कम नहीं किया है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन में रूस का युद्ध ‘नरसंहार के बराबर’ है. उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर ‘यूक्रेनी होने के विचार तक को मिटाने’ की कोशिश करने का आरोप लगाया. बाइडेन ने युद्ध को बताया रूस का नरसंहार बाइडेन ने वाशिंगटन लौटने के लिए एयर फोर्स वन विमान में सवार होने से पहले आयोवा में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘हां, मैंने इसे नरसंहार करार दिया है. यह साफ हो गया है कि पुतिन यूक्रे...
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में पांच साल में हुए भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शासन ने जांच बैठा दी है।

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में पांच साल में हुए भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शासन ने जांच बैठा दी है।

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में पांच साल में हुए भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शासन ने जांच बैठा दी है। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई अनियमितताओं को लेकर पिछले साल अगस्त में अपर सचिव राजेंद्र सिंह ने विवि के कुलसचिव से बिंदुवार सभी आरोपों की जांच रिपोर्ट मांगी थी। जांच की आंच पांच साल तक विभाग के मंत्री रहे डॉ.हरक सिंह रावत तक भी पहुंच सकती है। उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में पांच साल में हुए भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शासन ने जांच बैठा दी है। इसके लिए अपर सचिव की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, जो 15 दिन में अपनी रिपोर्ट शासन को देगी। आयुर्वेद विवि पिछले कई सालों से वित्तीय अनियमितताओं, भ्रष्टाचार, नियुक्तियों में गड़बड़ियों के लिए चर्चाओं में है। पिछले साल अगस्त में अपर सचिव राजेंद्र सिंह ने विवि के कुलसचिव से बिंदुव...
करौली में बहुसंख्‍यकों का पलायन जारी, घरों व दुकानों के बाहर लगाए “सम्पति बिकाऊ” के बोर्ड

करौली में बहुसंख्‍यकों का पलायन जारी, घरों व दुकानों के बाहर लगाए “सम्पति बिकाऊ” के बोर्ड

देश-विदेश
राजस्थान के करौली में नवसंवत्सर (2 अप्रैल) को हिंदू संगठनों की बाइक रैली पर हुए पथराव के बाद तनावपूर्ण शांति है। इस बीच मुस्लिम बहुल इलाकों से बहुसंख्यक अपने घर और दुकान बेचकर दूसरी जगह पलायन कर रहे हैं। दो घरों व कुछ दुकानों पर तो एक वर्ग विशेष के लोगों ने कब्जा कर लिया है। बहुसंख्यकों ने घरों और दुकानों के बाहर "सम्पति बिकाऊ"के बोर्ड लगा दिए। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को करौली पहुंची जांच से जुड़े एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में लोग अपना घर और दुकान छोड़कर या तो करौली में ही दूसरी जगह रहने लगे हैं या फिर ताला लगाकर दूसरी शहर में चले गए हैं। इन लोगों को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पलायन करने वालों में जाटव,खटीक,धोबी और कुमावत समाज के लोग शामिल हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मंगलवार को करौली पहुंची । यहां उन्होंने उपद्रव प्रभावि...
आज और कल शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक |

आज और कल शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक |

उत्तराखण्ड
आज और कल शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक | गुरुवार को बैसाखी और मेष संक्रांति के स्नान पर्व पर दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों और सद्भावना सम्मेलन के श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पुलिस प्रशासन ने की है। जिन जगहों पर नो एंट्री रहेगी उनके बारे में भी जानकारी जारी की गई है। बैसाखी स्नान और ऋषिकुल मैदान में चल रहे सद्भावना सम्मेलन को लेकर पुलिस ने दो दिनों के लिए शहर में यातायात प्लान, नो एंट्री और पार्किंग प्लान जारी कर दिया है। ऐसे में वाहन चालक रूट प्लान देखकर ही सड़कों पर निकलें। बिना रूट प्लान देखे जाम में फंस सकते हैं। 13 और 14 अप्रैल (बुधवार और गुरुवार) को सुबह से आधी रात तक भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। गुरुवार को बैसाखी और मेष संक्रांति के स्नान पर्व पर दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों और सद्भावना सम्मेलन के श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग की...
चीन में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं, भारत ने शंघाई में बंद की कांसुलर सेवाएं

चीन में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं, भारत ने शंघाई में बंद की कांसुलर सेवाएं

देश-विदेश
चीन में कोरोना की तीसरी लहर काबू में नहीं आ रही है। सख्त प्रतिबंधों के बावजूद चीन में कोरोना के रिकार्ड मामले सामने आ रहे हैं। चीन में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। सरकार ने बुधवार को बताया कि 12 अप्रैल को कोरोना के स्पर्शोन्मुख 25,141 नए मामले सामने आए हैं। जबकि लक्षण वाले 1189 मामले मिले हैं। एक ही दिन पहले स्पर्शोन्मुख मामले 22,348 थे। जीरो कोविड नीति का किया बचाव कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चीन की जीरो कोविड नीति की आलोचना हो रही है। हालांकि चीन सरकार ने इसका बचाव किया है। मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता ने कहा, 'चीन की जीरो कोविड नीति महामारी विरोधी प्रोटोकाल विज्ञान और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है।' उन्होंने कहा कि कोविड को लेकर बनाई गई नीतियां डब्ल्यूएचओ के सिद्धातों पर आधारित हैं। भारतीय दूताव...