Wednesday, April 29News That Matters

Sample Page

आगरा में सड़क हादसा:  दो की मौत और आठ लोग घायल

आगरा में सड़क हादसा: दो की मौत और आठ लोग घायल

उत्तरप्रदेश
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-आगरा हाईवे पर सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। डंपर की टक्कर से पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हुए हैं। पिकअप सवार लोग मुंडन संस्कार कराने दिल्ली से कानपुर जा रहे थे और ज्यादातर उन्नाव जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नई दिल्ली से पिकअप में सवार होकर एक ही परिवार व रिश्तेदार बच्चे का मुंडन संस्कार संपन्न कराने के लिए कानपुर रवाना हुए थे। कानपुर आगरा हाईवे पर इटावा के फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तर डंपर ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में चालक 25 वर्षीय सोनू और 65 वर्षीय रामसजीवन की मौत हो गई। घायलों में 42 वर्षीय जयकुमार व 16 वर्षीय बेटी निधि निवासी मलवा खेड़ा थाना बरासवा जनपद उन्नाव, 25 वर्षीय रोशनी निवासी रेलवे क्रासिंग चौकी आजादपुर दिल्ली, 11 वर्षीय ज्योति निवासी मलव...
योगी सरकार अपनी दूसरी पारी का पहला बजट मई में लाने की तैयारी कर रही, किसान, गरीब और रोजगार पर होगा फोकस

योगी सरकार अपनी दूसरी पारी का पहला बजट मई में लाने की तैयारी कर रही, किसान, गरीब और रोजगार पर होगा फोकस

देश-विदेश
योगी सरकार अपनी दूसरी पारी का पहला बजट मई में लाने की तैयारी कर रही है। विधानमंडल का बजट सत्र मई के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है। सरकार भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र को पहले बजट से ही अमली जामा पहनाने में जुटेगी। बजट में केंद्रीय योजनाओं पर भी फोकस बरकरार रहेगा। वैसे तो योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले चार महीनों के खर्च के लिए लेखानुदान पारित करा चुकी है लेकिन सूत्रों का कहना है कि शीर्ष स्तर से निर्देश दिया गया है कि जब सरकार वही है, उसकी प्राथमिकताएं भी वही हैं और अफसर भी वही तो लेखानुदान की अवधि का इंतजार क्यों किया जाए। बजट जल्दी लाकर सरकार के एजेंडा को आगे बढ़ाया जाए। लिहाजा वित्त विभाग बजट की तैयारियों में जुट गया है। उसने सभी विभागों से 20 अप्रैल तक बजट प्रस्ताव मांगे हैं। सरकार की निगाहें दो साल बाद होने वाले लोक सभा चुनाव पर हैं। इसलिए दूसरी पारी के पहले बजट से ...
निजी स्कूल में तीन कक्षाओं के छात्रों में कोरोना संक्रमित की पुष्टि, मैनेजमेंट ने जारी किए दिशानिर्देश

निजी स्कूल में तीन कक्षाओं के छात्रों में कोरोना संक्रमित की पुष्टि, मैनेजमेंट ने जारी किए दिशानिर्देश

देश-विदेश
नोएडा में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने बीच सेक्टर-40 स्थित एक निजी स्कूल में तीन कक्षाओं के छात्रों में कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। अचानक कोरोना संक्रमित पाए जाने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं स्‍कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक कक्षा नौवीं के सेक्‍शन ई, 12 वीं के सेक्‍शन बी और सेक्‍शन डी में कुछ छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके चलते 13 अप्रैल तक तीनों कक्षाओं की ऑफलाइन पढ़ाई बंद रहेगी। साथ ही इन तीनों कक्षाओं के अभिभावकों से अपील की है कि अगर किसी छात्र में कोरोना के लक्षण नजर आते हैं तो उसको 18 अप्रैल को आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के साथ ही स्‍कूल भेजें। असिम्प्टोमैटिक लक्षण वालों के लिए रैपिड टेस्ट अनिवार्य है। इन तीन कक्षाओं को छोड़कर शेष कक्षाएं और सेक्‍शन सुचारू रूप से चलते रहेंगे। उल्लेखन...
PM मोदी-जो बाइडन की आज वर्चुअल मीटिंग, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

PM मोदी-जो बाइडन की आज वर्चुअल मीटिंग, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ आज आनलाइन बैठक करेंगे। इस दौरान दोनों नेता मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने के साथ ही दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत के हालिया घटनाक्रम और पारस्परिक हित से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि वर्चुअल बैठक के जरिये दोनों पक्ष नियमित और उच्च स्तरीय संपर्क जारी रखेंगे। इसका मकसद द्विपक्षीय तथा वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है। दूसरी तरफ, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने वाशिंगटन में कहा कि बैठक के दौरान दोनों देशों की सरकारों, अर्थव्यस्था और आम लोगों के बीच संबंध बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में कई मुद्दे उठेंगे। इनमें कोविड महामारी का अंत, जलवायु संकट से निपटने, वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और हि...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पर्यटन और आतिथ्य सम्मेलन का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पर्यटन और आतिथ्य सम्मेलन का किया शुभारंभ

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पर्यटन और आतिथ्य सम्मेलन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए पर्यटन रीढ़ की हड्डी का काम करता है।कोरोना काल मे पर्यटन उद्योग पटरी से उतर गया था। सरकार के लिए इस बार चुनौती भी बड़ी होगी। जो यात्री सैलानी आएंगे उनका आतिथ्य सत्कार अच्छा हो सके ये चुनौती बड़ी है। इस बार की यात्रा सभी रिकार्ड तोड़ेगी। कहा कि यात्रा शुरू होने से पहले ही होटल भी बुक होने लगे हैं। पुलिस को भी सही मायने में मित्र पुलिस की भूमिका निभानी होगी। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने स्थानीय व्यजंनों का भी जिक्र किया। कहा कि इन्हें भी पहचान दिलानी है। होटल वालों को भी पारंपरिक व्यंजनों को प्रमोट करना होगा। कहा कि राज्य आंदोलन की मूल भावना भी पर्यटन को बढ़ानी वाली थी। बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्‍तरा...
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थी के साथ ही प्रधानाचार्य पर भी कार्रवाई होगी

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थी के साथ ही प्रधानाचार्य पर भी कार्रवाई होगी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर अब परीक्षार्थी के साथ ही प्रधानाचार्य पर भी कार्रवाई होगी। इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आदेश जारी किए हैं। प्रत्येक जिले व तहसील में उड़नदस्तों की टीम नियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि यदि किसी स्तर पर नकल और अनुचित साधन पकड़े जाने का मामला संज्ञान में आता है तो प्रधानाचार्य के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं में नकल करने वाले परीक्षार्थियों को पकड़ने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रत्येक जिले व तहसील में उड़नदस्तों की टीम को नियुक्त किया गया है। जिसका कार्य औचक निरीक्षण करना है। अभी तक नकल का मामला सामने नहीं आया 28 मार्च से शुरू हुई 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अभी तक कहीं से भी नकल का मामला सामने नहीं आया है। जोकि शिक्षा विभाग क...
केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी से की मुलाकात, शिक्षा के विकास और कौशल विकास पर की चर्चा

केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी से की मुलाकात, शिक्षा के विकास और कौशल विकास पर की चर्चा

उत्तराखण्ड
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी से मुलाकात की। शनिवार को मुख्‍यमंत्री आवास पर यह मुलाकात हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री के बीच राज्य में शिक्षा के विकास और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग मेहनती और कर्मशील हैं। प्रदेश के युवाओं की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा राज्य को पूरी मदद दी जाएगी। कहा कि हुनरमंद लोगों की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ...
योगी सरकार अयोध्या में बनवाएगी भगवान राम विश्वविद्यालय, तैनात होगी विशेष सुरक्षा बल

योगी सरकार अयोध्या में बनवाएगी भगवान राम विश्वविद्यालय, तैनात होगी विशेष सुरक्षा बल

उत्तरप्रदेश
रामनगरी अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के साथ ही योगी आदित्यनाथ सरकार का यहां के विकास पर विशेष फोकस है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के साथ ही यहां पर रामायण विश्वविद्यालय भी बनेगा। इतना ही नहीं अयोध्या की सुरक्षा के प्रति भी योगी आदित्यनाथ सरकार बेहद गंभीर है। यहां पर विशेष सुरक्षा बल की उठी वाहिनी की स्थापना भी की जाएगी। रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने अयोध्या में 21 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली है। सरकार की सौ दिन की कार्ययोजना में यहां पर रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना का मामला शीर्ष वरीयता पर है। रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए महर्षि विद्यापीठ ट्रस्ट के साथ सरकार का समझौता होगा। इसी क्रम में अयोध्या शोध संस्थान राम नवमी के अवसर पर ग्लोबल इनसाइक्लोपीडिया आफ द रामायण के तहत दस ग्रंथों का प्रकाशन एवं विमोचन करेगा। इसके माध्यम से विज्ञान एवं आध्यात्म के...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मभूमि गोरखपुर के तीन दिन के दौरे पर विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए मतदान किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मभूमि गोरखपुर के तीन दिन के दौरे पर विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए मतदान किया

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मभूमि गोरखपुर के तीन दिन के दौरे पर शनिवार को विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए मतदान किया। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी पद के चुनाव में मतदान किया। मतदान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चार दशक बाद ऐसा पहली बार होगा जब किसी सत्ताधारी दल का विधान परिषद में भी प्रचंड बहुमत होगा। सरकार विकास एवं लोककल्याण की योजनाओं को और तेजी से लागू करने में सक्षम हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने आज सुबह गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी पद के चुनाव में मतदान करने के लिए नगर निगम स्थित बूथ पर पहुंचे थे। नगर विधायक के रूप में मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी के 36 सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी की थी...

कुलगाम में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया

देश-विदेश
दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर निसार डार को मार गिराया है। अनंतनाग के सरहामा बिजबेहाड़ा इलाके में आज सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने इलाके में छिपे लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकी कमांडर निसार को कुछ ही समय में मार गिराया। मारे गए आतंकी के शव को कब्जे में लेने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जब इस बात की पुष्टि हो गई कि इलाके में और कोई आतंकी मौजूद नहीं है तो आतंकी के शव व हथियारों को लेकर सुरक्षाकर्मी वहां से लाैट गए। वहीं दूसरी मुठभेड़ जिला कुलगाम के चक्कसमाद इलाके में आज सुबह 4 बजे शुरू हुई। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पाकर एसओजी, सेना व सीआरपीएफ के जवान गांव में पहुंचे और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी। तभी इलाके में छिपे तीन से चार आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख अचानक से उन पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फ...