Tuesday, April 28News That Matters

Sample Page

सीएम धामी ने कहा -उत्तराखंड में साहित्य, कला को विशेष सम्मान, सोनू निगम की परफॉरमेंस बनी यादगार|

सीएम धामी ने कहा -उत्तराखंड में साहित्य, कला को विशेष सम्मान, सोनू निगम की परफॉरमेंस बनी यादगार|

उत्तराखण्ड
सीएम धामी ने कहा -उत्तराखंड में साहित्य, कला को विशेष सम्मान, सोनू निगम की परफॉरमेंस बनी यादगार| देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल के अंतिम सत्र में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अली अब्बास जफर, गीतकार प्रसून जोशी और वरिष्ठ पत्रकार सतीश शर्मा ने संवाद किया। उन्होंने उत्तराखंड में फिल्म उद्योग की संभावनाओं, राज्य के अब तक के सफर पर विस्तार से चर्चा की। प्रसिद्ध गायक सोनू निगम की शानदार प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल का समापन हो गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में साहित्य, कला, शिल्प को विशेष सम्मान मिलता है। कार्यक्रम का समापन उत्तराखंड ग्रोथे डेकेड सत्र के साथ हुआ, जिसमें विशेषज्ञों ने दशक में प्रदेश के ओवरऑल परफॉरमेंस पर चर्चा की। इस सत्र में उनके साथ प्रसिद्ध कवि व लेखक प्रसून जोशी और फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर व संपादक गढ़वाल पोस्ट...
कश्मीरी पंडितों के उत्पीड़न पर आधारित फिल्म में दिखेंगे वसीम रिजवी, रिलीज अगले महीने |

कश्मीरी पंडितों के उत्पीड़न पर आधारित फिल्म में दिखेंगे वसीम रिजवी, रिलीज अगले महीने |

उत्तराखण्ड
कश्मीरी पंडितों के उत्पीड़न पर आधारित फिल्म में दिखेंगे वसीम रिजवी, रिलीज अगले महीने |   फिल्म में हरिद्वार में धर्म संसद में अमर्यादित भाषणों देने के आरोपी शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी भी किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 28 मई को देशभर में बड़े परदे पर रिलीज होगी। इसका ट्रेलर भी यू-ट्यूब पर जारी हो चुका है।   कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर एक और फिल्म आ रही है। काशी टु कश्मीर नाम की फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा हैं। फिल्म में हरिद्वार में धर्म संसद में अमर्यादित भाषणों देने के आरोपी शिया वक्फ बोर्ड यूपी के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी भी किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 28 मई को देशभर में बड़े परदे पर रिलीज होगी। इसका ट्रेलर भी यू-ट्यूब पर जारी हो चुका है।   सन 1990 में ...
धामी मंत्रिमंडल में इस बार पिछली सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों को नहीं मिल पाई जगह

धामी मंत्रिमंडल में इस बार पिछली सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों को नहीं मिल पाई जगह

उत्तराखण्ड
धामी मंत्रिमंडल में इस बार पिछली सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों को जगह नहीं मिल पाई। ये तीनों विधायक पांच से लेकर सातवीं बार चुनाव जीते, लेकिन फिर भी इन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि निकट भविष्य में इन्हें पार्टी कुछ अहम जिम्मेदारी देकर एडजस्ट कर सकती है। भाजपा ने उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद हुए पांचवें विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के साथ 70 में से 47 सीटों पर जीत दर्ज की। भाजपा नेतृत्व ने खटीमा से चुनाव में पराजित होने के बावजूद युवा पुष्कर सिंह धामी पर ही भरोसा जताया और उन्हें लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। धामी ने अपने मंत्रिमंडल में आठ विधायकों को जगह दी। इनमें से पांच भाजपा की पिछली सरकार में भी मंत्री रहे थे। ये हैं सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, डा धन सिंह रावत और गणेश जोशी। तीन नए चेहरों के रूप में पूर्व विधान...
यूपी में हेल्थ सुविधाओं को मिलेगी बूस्टर डोज, प्रदेश अगले साल 14 नए मेडिकल कॉलेज से होगा लैस

यूपी में हेल्थ सुविधाओं को मिलेगी बूस्टर डोज, प्रदेश अगले साल 14 नए मेडिकल कॉलेज से होगा लैस

उत्तरप्रदेश
प्रदेश में वर्ष 2023 में 14 और नए मेडिकल कालेज बनकर तैयार हो जाएंगे। इन मेडिकल कालेजों के शिलान्यास कार्य में तेजी के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इनका निर्माण समय पर पूरा किया जा सके। हर जिले में एक मेडिकल कालेज खोलने के लक्षय की ओर योगी सरकार तेजी से बढ़ रही है। बीते पांच वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बूस्टर डोज दी गई, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आगे इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जिल 14 जिलों में मेडिकल कालेज खुलेंगे उसमें सुल्तानपुर, सोनभद्र, चंदौली, बुलंदशहर, पीलीभीत, औरैया, बिजनौर, कानपुर देहात, कुशीनगर, गोंडा, कौशांबी, ललितपुर, लखीमपुर खीरी व अमेठी शामिल हैं। इन जिलों में अगले वर्ष तक मेडिकल कालेजों का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रत्येक में एमबीबीएस की सौ-सौ सीटें होंगी। इसके साथ-साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशि...
आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जाने क्या है रेट

आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जाने क्या है रेट

देश-विदेश
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार को एक बार फिर से 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिससे दो सप्ताह से कम समय में कुल वृद्धि 8 रुपये प्रति लीटर हो गई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 102.61 रुपये के मुकाबले 103.41 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि डीजल की दरें 93.87 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 94.67 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। ये बढ़ोतरी देश भर में हुई है और स्थानीय टैक्स के बाद अलग-अलग राज्यों में रेट अलग-अलग हैं। 22 मार्च को बदलाव शुरू होने से साढ़े चार महीने के लंबे अंतराल के बाद कीमतों में यह 11वीं वृद्धि है। कुल मिलाकर पेट्रोल के दाम 8 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 108.96 रुपये (75 पैसे की वृद्धि) प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.04 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.03 रुपये प्रति लीटर (84 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 97.82 रुपये प्रति ली...
पहले नवरात्र के दिन कुट्टू के आटे की पकोड़ी खाने से करीब 100 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार

पहले नवरात्र के दिन कुट्टू के आटे की पकोड़ी खाने से करीब 100 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार

उत्तराखण्ड
पहले नवरात्र के दिन कुट्टू के आटे की पकोड़ी खाने से करीब 100 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सूचना पर प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। ये लोग हरिद्वार के कांगड़ी, गाजीवाली, श्यामपुर, और भूपतवाला के रहने वाले हैं। जिला अस्पताल और मेला अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने कहा कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। इस मामलो में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट ने अस्‍पताल पहुंचकर जाना हाल जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय व सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह ने कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगों का जिला चिकित्सालय पहुंचकर हाल चाल जाना। भर्ती मरीजों के उचित इलाज के संबंध में अस्पताल का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार को बीमार व्यक्तियों की उचि...
रामपुर में बुलडोजर से दहशत में लोग, अर्जी देकर की अपना मकान गिराने की अपील

रामपुर में बुलडोजर से दहशत में लोग, अर्जी देकर की अपना मकान गिराने की अपील

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और बुलडोजर के प्रयोग ने इतना जोर पकड़ा कि उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल में तो अवैध कार्य तथा निर्माण को लेकर बुलडोजर के प्रयोग की नौबत काफी कम ही आ रही है। पुलिस भी अपराधी के घर के बाहर बस बुलडोजर खड़ा कर रही है और वह सरेंडर कर दे रहा है। कुछ ऐसा ही मामला अवैध निर्माण कराने वालों के साथ है। रामपुर में तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण कराने वाले ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर अपना निर्माण गिरवाने की गुहार लगाई और प्रशासन ने अगले ही दिन से कार्रवाई प्रारंभ कर दी। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी अपराधी तथा अवैध कब्जा करने वाले काफी दहशत में हैं। यह बुलडोजर चलने से काफी खौफजदा हैं। इस दौरान बुलडोजर का काफी असर भी हो रहा है। रामपुर में आजम खां के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने सरकारी जमीन ...
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर नेपाली पशुपति नाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन परंपरागत तरीके से किया

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर नेपाली पशुपति नाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन परंपरागत तरीके से किया

देश-विदेश
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने एक दिन के प्रवास पर रविवार की सुबह वाराणसी पहुंचे। नेपाल के प्रधानमंत्री का विमान नई दिल्ली से सुबह वाराणसी के लिए रवाना हुआ।  सुबह दस बजे लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी पर वह एयर इंडिया के विमान से पहुंचे। एयरपोर्ट पर नेपाल के पीएम का मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी स्‍वागत किया। इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्‍नी अर्जू देउबा और नेपाल के अधिकारियों की भी मौजूदगी रही। बाबा दरबार परिक्षेत्र स्थित काल भैरव मंदिर में हाजिरी लगाने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बाबा दरबार में गए और वैदिक परंपराओं के अनुसार बाबा का दर्शन पूजन और अनुष्‍ठान किया। इस दौरान उन्‍होंने नेपाल की सुख समृद्धि और शांति के लिए बाबा का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वह नेपाली पशुपति नाथ मंदिर पहुंचे औ...
AAP ने गुजरात पर गड़ाई नजर, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे रोड शो

AAP ने गुजरात पर गड़ाई नजर, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे रोड शो

देश-विदेश
गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को आम आदमी पार्टी का 'रोड शो' आयोजित हो रहा है। इस रोड शो को 'तिरंगा यात्रा' का नाम दिया गया है जो दो किलोमीटर का होगा। अहमदाबाद के निकोल और बापूनगर में होने वाले इस तिरंगा यात्रा में राज्य भर से पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं सहित लगभग 50,000 लोग शामिल हो रहे हैं। पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया है कि अहमदाबाद के में शुरू हो रहे इस रोड शो के जरिए आज से AAP का चुनाव अभियान शुरू होगा। AAP ने इससे पहले पठानकोट, जालंधर और अयोध्‍या में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन कर चुकी है। दो दिनों के लिए गुजरात में हैं केजरीवाल व भगवंत मान यह कार्यक्रम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में होने वाला यह रोड शो उनके दो दिवसीय यात्रा का हिस्सा है। इसके जरिए AAP के दोनों नेता राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले...
अनुराधा मल्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चारु चौहान फिक्की फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर की उपाध्यक्ष बनीं

अनुराधा मल्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष और चारु चौहान फिक्की फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर की उपाध्यक्ष बनीं

उत्तराखण्ड
देहरादून 01 अप्रैल 2022 : नई दिल्ली में आयोजित फिक्की फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर के 5वें चेंज ऑफ गार्ड समारोह में डॉ. नेहा शर्मा को फिक्की फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर का पांचवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी। शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में सुश्री जयन्ती डालमिया, अध्यक्ष, फिक्की फ़्लो सुश्री किरण गेहरा, पूर्व अध्यक्ष, फिक्की फ़्लो , सुश्री उज्ज्वला सिंघानियां , पूर्व अध्यक्ष, फिक्की फ़्लो, सुश्री हरजिन्दर कौर, पूर्व अध्यक्ष, फिक्की फ़्लो, की मौजूदगी में 5वें चेंज ऑफ गार्ड समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर फिक्की फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. नेहा शर्मा ने कहा, फिक्की फ़्लो उत्तराखण्ड चैप्टर के अध्यक्ष के रूप में चुना जाना मेरे लिए सम्मान की बात है। अपने कार्यकाल के दौरान, मैं उत्तराखंड की महिलाओं को कृषि, स्टार्ट अप और उनकी पसंद के व्यापार में आवश्यक कौशल प्रदान करके उन्हें सशक्त...