Tuesday, April 28News That Matters

Sample Page

चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का निकाला शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का निकाला शुभ मुहूर्त

उत्तराखण्ड
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट तीन मई को अक्षय तृतीय के पर्व पर खोले जाएंगे। चैत्र नवरात्र पर गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने के शुभ मुहूर्त निकाला। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर ठीक सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर देश दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। शनिवार को नवरात्र पर गंगा धर्मशाला उत्तरकाशी में गंगोत्री के तीर्थ पुरोहितों ने बैठक की। जिसमें पंचांग देखकर तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने का शुभ मुहूर्त तय किया। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने कहा कि दो मई को गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा से गंगा की डोली दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर गंगोत्री के लिए रवाना होगी। मार्कंडेय मंदिर, देवी मंदिर होते हुए रात्रि विश्राम के लिए गंगा की डोली यात्रा...
उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सत्तासीन हुई भाजपा सरकार अब नौकरशाही के पत्ते फेंटने की तैयारी में जुट गई

उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सत्तासीन हुई भाजपा सरकार अब नौकरशाही के पत्ते फेंटने की तैयारी में जुट गई

उत्तराखण्ड
 उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार सत्तासीन हुई भाजपा सरकार अब नौकरशाही के पत्ते फेंटने की तैयारी में जुट गई है। एक्टिव मोड में आ चुके धामी सरकार के मंत्रियों ने अपनी सुविधानुसार अधिकारी मांगे हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुमाऊं दौरे से लौटने के बाद नौकरशाही में व्यापक फेरबदल होगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने संकेत देते हुए कहा कि इस सिलसिले में होमवर्क चल रहा है। धामी सरकार के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा होने के बाद से अफसरशाही में हलचल भी तेज हो गई है। सभी आठ मंत्रियों ने लगातार विभागीय समीक्षा और बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। जिस प्रकार के संकेत मिल रहे हैं, उससे साफ है कि सरकार सौ दिन के रोडमैप पर आगे बढ़ेगी। मंत्रियों ने भी इसी हिसाब से तैयारियां की हैं। मंत्री अब अपनी सुविधानुसार अधिकारियों की तैनाती चाहते हैं। ऐसे में नौकरशाही में परिवर्तन तय माना जा रह...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्भगृह में आज मां पाटेश्वरी के चरण पखार विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्भगृह में आज मां पाटेश्वरी के चरण पखार विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में शुक्रवार देर शाम पहली बार बलरामपुर पहुंचे। शनिवार को तड़के उन्होंने यहां तुलसीपुर में शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में देवी की अराधना की। उन्होंने माता रानी के चरण पखारे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल देर शाम बलरामपुर के तुलसीपुर पहुंचे थे। देवीपाटन मंदिर प्रांगण में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना के बाद गोशाला में जाकर गायों को हरा चारा खिलाया। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आदिशक्ति मां भगवती के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना करने के लिए लोग कलश स्थापित कर विधि-विधान से मां की पूर्जा-अर्चना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपना दूसरा घर कहे जाने वाले शक्तिपीठ देवीपाटन तुलसीपुर में थे। दूसरी बार प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार शक्तिपीठ पह...
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को लगा बड़ा झटका, सीएनजी और पीएनजी के बाद पेट्रोल-डीजल के भी बढ़े दाम

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को लगा बड़ा झटका, सीएनजी और पीएनजी के बाद पेट्रोल-डीजल के भी बढ़े दाम

देश-विदेश
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को 24 घंटे के भीतर महंगाई का चौथा बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को जहां सुबह कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 250 रुपये का इजाफा हुआ तो शाम होते-होते सीएनजी और पीएनजी के दाम भी बढ़ गए। इसके बाद शनिवार को तेल के दामों में भी इजाफा कर दिया गया।वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बावजूद दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। इस बीच तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को राहत देने के बाद शनिवार पेट्रोल और डीजल के दामों में क्रमशः 80-80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर, जबकि डीजल 93 रुपये 87 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है। गजियाबाद में पेट्रोल 102.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.01 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि सीएनजी  63.38 रुपय...
तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा पीएम नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा पीएम नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात

देश-विदेश
तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को भारत पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने आज हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कयास लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी बैठक में नेपाल के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा कर सकते हैं।‌ वहीं इसके साथ ही पीएम देउबा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से भी आज मुलाकात करेंगे। बता दें कि इससे पहले नेपाल के पीएम देउबा विदेश मंत्री एस जयशंकर और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर चुके हैं। खास होगी मुलाकात नेपाल और भारत के प्रधानमंत्रियों की आज की मुलाकात दोनों देशों के बीच मधुर संबंधों पर जोर देने के लिए खास मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कई अहम समझौते होने वाले हैं। यही नहीं इन समझौतों से दोनों देशों के बीच कड़वाहट पर भी विराम लग सकता है। इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा विदेश मंत्री एस जयशंकर और भाजपा अध्यक्ष ...
हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, बर्फ हटाने का काम अगले सप्ताह शुरू

हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, बर्फ हटाने का काम अगले सप्ताह शुरू

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप में पहचान रखने वाले सिखों के प्रमुख तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को सुबह 10:30 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टियों ने भारतीय सेना और अपने दल के साथ यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। जिसके बाद राज्‍य सरकार से विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार 22 मई को सुबह 10:30 बजे खोले जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रस्ट की ओर से अपने सभी गुरुद्वारों, धर्मशाला और विश्राम स्थलों में रखरखाव का कार्य प्रारंभ कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना भी अप्रैल म...
मुख्‍यमंत्री धामी ने डा. निधि उनियाल के स्‍थानांतरण पर लगाई रोक

मुख्‍यमंत्री धामी ने डा. निधि उनियाल के स्‍थानांतरण पर लगाई रोक

उत्तराखण्ड
दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय की वरिष्ठ महिला चिकित्सक डा. निधि उनियाल और स्वास्थ्य सचिव प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने तत्‍काल प्रभाव से डा. निधि उनियाल के स्‍थानांतरण स्‍थागित करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मिलकर प्रकरण से अवगत कराया था। जिसके बाद मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने स्‍थानांतरण स्‍थागित करने के लिए मुख्‍य सचिव को निर्देश दिए। उन्‍होंने इस प्रकरण की जांच के लिए कमेटी बनाने के लिए भी कहा है।...
लखनऊ में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लीट रोककर एंबुलेंस को दिया रास्ता

लखनऊ में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लीट रोककर एंबुलेंस को दिया रास्ता

उत्तरप्रदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने काफिले को रोककर पीछे चल रही एंबुलेंस को रास्ता दिया। इसके लिए उन्होंने राजभवन गेट नंबर दो के सामने अपनी फ्लीट सड़क किनारे रुकवा दी। एंबुलेंंस में मरीज था और वह कैंट पुल की ओर जा रही थी। सीएम योगी ने पास देकर पहले एंबुलेंस को निकलवाया उसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ा। सीएम योगी गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे हजरतगंज स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय से आवास पर जाने के लिए निकलें। साथ में उनका काफिला था। सीएम और उनका काफिला निकलने के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत हजरतगंंज चौराहे से लेकर राजभवन और अन्य मार्गों पर वाहनों ंका संचालन रोक दिया गया। सीएम का काफिला जैसे ही हजरतगंज चौराहा पार करके रोवर्स रेस्टोरेंट के रास्ते राजभवन के पास पहुंचा। इस बीच पीछे से एक एंबुलेंस सायरन देते हुए आ रही थी। सीएम ने एंबुलेंस को पीछे आते देखा तो उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को फ्लीट किनारे...
योगी सरकार एक्शन मोड पर, 100 दिन के अंदर 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा देंगे

योगी सरकार एक्शन मोड पर, 100 दिन के अंदर 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा देंगे

देश-विदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती से जुड़े प्रदेश के सभी चयन बोर्ड/आयोगों से अपेक्षा की है कि वे 100 दिनों का लक्ष्य करते हुए प्रदेश के 10,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने की कार्यवाही करें। भर्ती प्रक्रिया को शुचितापूर्ण, पारदर्शी, निष्पक्ष व भ्रष्टाचारमुक्त बनाने के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन व परीक्षा केंद्रों के चयन में विशेष सावधानी बरती जाए। परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण में सरकारी विद्यालयों को वरीयता दी जाए। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि कोई भी दागदार छवि वाला कोई विद्यालय परीक्षा केंद्र न बने। शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर भर्ती से जुड़े सभी चयन बोर्ड/आयोगों के अध्यक्षों के साथ बैठक करते हुए योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी नौकरी से जोडऩे और उन्हें रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने बीते पांच वर्षों में प्रदेश के युवाओं को 4.5 लाख सरकारी नौ...
पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा कानून लागू किए जाने के खिलाफ प्रस्‍ताव पेश किया

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा कानून लागू किए जाने के खिलाफ प्रस्‍ताव पेश किया

देश-विदेश
पंजाब विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र शुरू हो गया है। इस विशेष सत्र में अन्‍य मुद्दों पर चर्चा के अलावा पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा कानून लागू करने के विरोध में प्रस्‍ताव पेश किया। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा नियमों को लागू करना पंजाब पुनर्गठन एक्‍ट का उल्‍लंंघन है। इसलिए केंद्र सरकार इस आदेश को तुरंत वापस ले। भगवंत मान ने बीबीएमबी (भाखड़ा ब्‍यास प्रबंंधन बोर्ड) में पहले वाली स्थिति बहाल करने की मांग का भी प्रस्‍ताव पेश किया। बीबीएमबी में भी पहले वाली स्‍थिति बहाल करने के लिए भी प्रस्‍ताव पेश किया गया चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा कानून लागू करने के खिलाफ पेश प्रस्‍ताव पर चर्चा जारी है। कांग्रेस के विधायकों ने भी भगवंत मान द्वारा पेश प्रस् ...