Tuesday, April 28News That Matters

Sample Page

28 और 29 मार्च को बैंकों की हड़ताल, प्रभावित हो सकते हैं बैंकिंग कामकाज

28 और 29 मार्च को बैंकों की हड़ताल, प्रभावित हो सकते हैं बैंकिंग कामकाज

उत्तराखण्ड
देहरादून : आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज यूनियन और आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर प्रदेश के अधिकांश बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। आज यानी 28 व 29 मार्च को अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। वहीं राज्‍यभर में हड़ताल का असर दिखाई दे रहा है। बैंकों की इस हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक शामिल नहीं हैं, जबकि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में हड़ताल को नैतिक रूप से समर्थन दिया है (रुड़की मुख्य डाकघर शाखा के बाहर प्रदर्शन करते हड़ताली कर्मचारी) सोमवार को हड़ताल के पहले दिन बैंक कर्मचारी देहरादून के एश्ले हाल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। उत्तरांचल बैंक इम्प्लाइज यूनियन देहरादून के संयुक्त सचिव विनय शर्मा ने कहा कि बैंकों के नि...
कुशीनगर में ‘बाबर’ की हत्या मामले में सीएम योगी सख्त, दिए जांच के आदेश

कुशीनगर में ‘बाबर’ की हत्या मामले में सीएम योगी सख्त, दिए जांच के आदेश

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर खुशी मना रहे कुशीनगर के युवक बाबर की पिटाई से मौत के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबर की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करने के साथ ही परिवार के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस प्रकरण की शीघ्र ही जांच का आदेश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि जांच निष्पक्ष हो और किसी भी दोषी के साथ जरा-सी भी ढिलाई ना की जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में 20 मार्च की घटना के बाद रविवार रात बाबर की मौत पर गहरा दुख जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में बाबर की पिटाई का प्रकरण बेहद ही निंदनीय है। बाबर की पिटाई से मौत पर गहरा शोक व्यक्त करने के साथ मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी जताई। उन्होंने कुशी...
नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक के बेटे समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया

नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक के बेटे समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया

देश-विदेश
राजस्थान के दौसा में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में सियासत तेज हो गई है। इस मामले को लेकर राज्य की विपक्षी पार्टी भाजपा सत्ताधारी कांग्रेस पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ रही है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी इसको लेकर सीधा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आड़े हाथों लिया है। मेघवाल ने सोमवार को कहा कि राजस्थान में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी हैं। मुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय भी है। अलग गृह मंत्री न होने से भी राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। नैतिकता के आधार पर सीएम को इस्तीफा देना चाहिए। वहीं, भाजपा के राज्यसभा सांसद राम कुमार वर्मा ने मामले की जांच सीबीआई या फिर एसआईटी से कराए जाने की मांग की है। भाजपा नेता ने कहा कि राजस्थान में हालात इतने खराब है कि हमारी बहनों-बेटियों के साथ आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। इस तरह की घटनाएं शर्मनाक हैं। इस घटना में एक विधायक के...
सोमवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई, जानें देहरादून में कितनी है कीमत

सोमवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई, जानें देहरादून में कितनी है कीमत

राष्ट्रीय
सोमवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। देहरादून में इतने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 29 पैसे तो डीजल के दाम में 35 पैसे की बढ़त दर्ज की गई है। कई दिन से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा रही है। जल्‍द ही पेट्रोल की कीमतें सैकड़ा पार कर सकती है सोमवार को देहरादून में डीजल 91.42 रुपये प्रति लीटर तो पेट्रोल 97.86 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।  ऐसा लग रहा है कि जल्‍द ही पेट्रोल की कीमतें सैकड़ा पार कर लेंगी। जिससे जनता पर मंहगाई की ज्‍यादा मार पड़ सकती है। रोज सुबह बदलती है कीमत रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई कीमतें लागू हो जाती हैं। कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीश...
मुख्तार अंसारी की आज लखनऊ कोर्ट में पेशी, बांदा से कड़ी सुरक्षा में लाया जा रहा

मुख्तार अंसारी की आज लखनऊ कोर्ट में पेशी, बांदा से कड़ी सुरक्षा में लाया जा रहा

उत्तरप्रदेश
माफिया पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की सोमवार को लखनऊ में अवैध निर्माण के मामले में पेशी है। मुख्तार अंसारी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल प्रशासन और बांदा जिला पुलिस सड़क मार्ग से लखनऊ ला रही है। डीआइजी जेल संजीव त्रिपाठी ने लखनऊ पेशी में ले जाने की पुष्टि की है। मुख्तार अंसारी को लखनऊ में आज एसीजेएम तृतीय की कोर्ट में कमरा नम्बर 215 में डालीबाग में अवैध निर्माण के सम्बंध में पेश होना है। मुख्तार अंसारी को लखनऊ लाने की सूचना पर बांदा जेल में रविवार शाम से ही खलबली मच गई थी। बांदा के मंडल कारागार से मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस में बैठाया गया। इसके बाद पुलिस की टीम तिंदवारी बहुवा फतेहपुर के रास्ते लखनऊ के लिए निकली। रास्ते में सभी थाना क्षेत्र में फोर्स को अलर्ट किया गया था। मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस के आसपास किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जा रहा था। बांदा जिले की सीमा पार करने के बाद ...
प्रमोद सावंत ने ली गोवा के सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी, जेपी नड्डा हुए शामिल

प्रमोद सावंत ने ली गोवा के सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी, जेपी नड्डा हुए शामिल

देश-विदेश
भाजपा नेता प्रमोद सावंत लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बन गए हैं। सावंत ने सोमवार सुबह गोवा के सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम तालेइगाओ में स्थित डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम था। सावंत के अलावा भाजपा के आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। ये विधायक बने मंत्री भाजपा विधायक विश्वजीत राणे, रवि नायक, अतानासियो मोनसेरेट, मौविन गोडिन्हो, नीलेश कबराल, सुभाष शिरोडकर, रोहन खुंटे और गोविंद गौड़े ने राज्य के मंत्री पद की रूप में शपथ ली है। पीएम मोदी, जेपी नड्डा हुए शामिल शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान और कर्नाटक के मुख्यमं...
सीओ को कार से कुचलने की कोशिश, युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराने के आरोपियों को पकड़ने गई टीम पर हमला|

सीओ को कार से कुचलने की कोशिश, युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराने के आरोपियों को पकड़ने गई टीम पर हमला|

उत्तराखण्ड
सीओ को कार से कुचलने की कोशिश, युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराने के आरोपियों को पकड़ने गई टीम पर हमला| उत्तराखंड के रुद्रपुर में आरोपियों को पकड़ने गई टीम पर हमला किया गया है। आरोपियों ने सीओ को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, अभी चार फरार बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड के रुद्रपुर में ब्याज पर लिए पैसे वापस न करने पर एक युवक को निर्वस्त्र कर नागिन डांस कराने के आरोपियों का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने कार से सीओ को कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चार अभी फरार बताए जा रहे हैं। ट्रांजिट कैंप निवासी युवक ने चिराग अग्रवाल सहित पांच लोगों पर ब्याज के रुपये की वसूली के नाम पर शारीरिक यातना देने का आरोप लगाया है। इससे संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसम...
पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से, कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई|

पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से, कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई|

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से, कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई| 15 मार्च को गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उनके इस्तीफे के साथ ही कार्यकारिणी भी निष्प्रभावी हो गई है। पूरे दस दिन गुजर जाने के बाद भी दोनों पदों पर नियुक्ति को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से शुरू होने जा रहा है, लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि विधानमंडल दल की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा, लेकिन यह बैठक कब होगी, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। विधानसभा चुनाव में अपेक्षित नतीजे नहीं मिल पाने पर पार्टी हाईकमान की ओर से राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय को पर्यवेक्षक बनाकर उत्तराखंड भेजा गया था। तमाम प्रत्याशियों और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के सा...
मुख्य सचिव एसएस संधु ने पर्यटन विकास संबधी कार्यों का लिया जायजा

मुख्य सचिव एसएस संधु ने पर्यटन विकास संबधी कार्यों का लिया जायजा

उत्तराखण्ड
प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधु ने जनपद के विकास खण्ड भटवाड़ी के ग्राम रैथल एवं हर्षिल का स्थलीय निरीक्षण कर जनपद में पर्यटन विकास संबधी कार्यों का जायजा लिया l वहीं उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम रैथल में बैठक आयोजित कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए l मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए होमस्टे योजना को बढ़ावा दिया जाय l बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में सीवर लाइन नहीं होने की समस्या से अवगत कराये जाने पर मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि सीवर समस्या के निदान हेतु वाटर ग्रेविटी के हिसाब से फेजिज बनाये जायें l जिस हेतु धनराशि उपलब्ध करा दी जायेगी ! मुख्य सचिव द्वारा विकास खण्ड भटवाड़ी के ग्राम जादुंग एवं नेलांग के विस्थापितों को उनके इन्हीं मूल ग्...
UP विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने रमापति शास्त्री, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ

UP विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने रमापति शास्त्री, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मनोनीत प्रोटेम स्पीकर वरिष्ठ विधानसभा सदस्य भाजपा के रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई है। राजभवन में रमापति शास्त्री के इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। रमापति शास्त्री आठवीं बार विधायक होकर 18वीं विधानसभा में विधायक निर्वाचित हुए है। सदन के सबसे वरिष्ठ विधायक होने के कारण राज्यपाल ने उनको प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया था और आज उनको शपथ दिलाई गई है। गोंडा जिले के मनकापुर से विधायक रमापति शास्त्री ने राजभवन में शनिवार को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली रमापति शास्त्री ने। राजभवन में आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रमापति शास्त्री को शपथ दिलाई। अब रमापति शास्त्री 28 तथा 29 मार्च को विधान भवन में नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। रमापति शास्त्र...