Tuesday, April 28News That Matters

Sample Page

राष्ट्रपति कोविंद, 1 से 7 अप्रैल के बीच करेंगे तुर्कमेनिस्तान और नीदरलैंड दौरा

राष्ट्रपति कोविंद, 1 से 7 अप्रैल के बीच करेंगे तुर्कमेनिस्तान और नीदरलैंड दौरा

देश-विदेश
विदेश मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में बताया गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक से चार अप्रैल तक तुर्कमेनिस्तान के दौरे पर हैं और 4-7 अप्रैल तक नीदरलैंड का दौरा करेंगे। यह भारत के राष्ट्रपति का पहला तुर्कमेनिस्तान दौरा होगा।  बता दें कि हाल में ही तुर्कमेनिस्तान में नए राष्ट्रपति ने कमान संभाली है। वहीं राष्ट्रपति का नीदरलैंड के राजा और रानी की अक्टूबर 2019 की भारत यात्रा के बाद राष्ट्रपति कोविंद का यह दौरा भारत के लिए पहली उच्च स्तरीय यात्रा होगी। भारत की नीदरलैंड की अंतिम राष्ट्रपति यात्रा 34 साल पहले 1988 में राष्ट्रपति वेंकटरमण द्वारा की गई थी।...
पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में विभागों का बटवारे में स‍बसे ज्‍यादा 23 विभाग मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के पास आए

पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में विभागों का बटवारे में स‍बसे ज्‍यादा 23 विभाग मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के पास आए

उत्तराखण्ड
शपथ ग्रहण करने के सात दिन बाद आखिरकार पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में विभागों का बटवारा हो गया। इस बटवारे में स‍बसे ज्‍यादा 23 विभाग मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के पास आए हैं। वहीं पिछली सरकार के पांच में से चार मंत्रियों को अधिकतर पुराने विभाग सौंपे गए हैं। केवल पुराने मंत्री सुबोध उनियाल के सभी विभाग बदले गए हैं। देर रात अधिसूचना के साथ दोबारा सूची जारी की गई मंगलवार को मंत्रियों को विभागों के बंटवारे को लेकर असमंजस की स्‍थिति रही। जारी की गई सूची को एक घंटे बाद रोक लिया गया। फिर देर रात मुख्य सचिव डाक्‍टर एसएस संधु द्वारा अधिसूचना के साथ सूची जारी की गई। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने गृह, आबकारी, औद्योगिक विकास, खनन समेत सर्वाधिक 23 विभाग अपने पास रखे हैं। मुख्यमंत्री ने विभागों के बंटवारे में अनुभव और वरिष्ठता को भी...
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने निभाया अपना वादा, बढ़ाई वृद्धावस्था पेंशन की राशि

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने निभाया अपना वादा, बढ़ाई वृद्धावस्था पेंशन की राशि

उत्तराखण्ड
मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव से पहले वृद्धजनों के हित में किया अपना वादा निभाया है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। जिसके तहत उत्तराखंड में वृद्धावस्‍था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पति और पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा।इतना ही नहीं अब 1200 रुपये मिलने वाली पेंशन 1400 रुपये प्रतिमाह मिलेगी। शासनादेश जारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश पर शासन ने उत्तराखंड में वृद्धावस्‍था पेंशन के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ को अब पात्र पति और पत्नी दोनों को देने का शासनादेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणा पूर्व में की गई हैं उनका शासनादेश भी समय से किया जाए। प्राथमिकता के आधार पर वृद्धजनों क...
सरकार बनने के बाद ऐक्शन में योगी सरकार, कोरोना को लेकर टीम-9 के अधिकारियों के साथ की बैठक

सरकार बनने के बाद ऐक्शन में योगी सरकार, कोरोना को लेकर टीम-9 के अधिकारियों के साथ की बैठक

उत्तरप्रदेश
उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कोरोना वायरस को लेकर लखनऊ में टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक की। उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का हर हाल में अनुपालन जरूरी है। बता दें क‍ि देश में कोरोना की चौथी लहर की आशंका व‍िशेषज्ञों ने जताई है। 136 मरीज स्वस्थ हुए, 371 सक्रिय केस : यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 40 नए मरीज मिले। वहीं 136 रोगी स्वस्थ हुए हैं। अब सक्रिय केस घटकर 371 रह गए हैं। संक्रमण अब तेजी से घट रहा है। 1.18 लाख लोगों की और कोरोना जांच की गई। अब तक कुल 10.77 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। देश में सबसे ज्यादा कोरोना जांच यूपी में की गई है। अभी तक कुल 20.70 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और उसमें से 20.46 लाख रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट 98.8 प्रतिशत ...
फिरोजाबाद भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

फिरोजाबाद भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

देश-विदेश
मंगलवार-बुधवार देर रात्रि टूंडला टोल प्लाजा के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। जसराना से आलू लेकर आगरा मंडी जा रही मैक्स पिकअप गाड़ी को पीछे से आ रहे कंटेनर ने रौंद दिया। सभी सड़क किनारे खड़े होकर पंचर लगवा रहे थे। हादसे में दो किसानों समेत पांच की मौत हो गई। गाड़ी मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका आगरा में उपचार चल रहा है। हादसा देर रात्रि करीब ढाई बजे का है। जसराना से एक मैक्स पिकअप आलू लेकर आगरा मंडी जा रही थी। तभी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। चालक ने पंक्चर जुड़वाने के लिए टोल प्लाजा के समीप पंक्चर की दुकान पर गाड़ी खड़ी कर दी। मैक्स सवार सभी नीचे उतरकर खड़े हो गए थे। तभी पीछे तेज गति से आ रहे कंटेनर ने अनियंत्रित होकर मैक्स में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आगरा भिजवा दिया। आगरा में एक औ...
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद करेगा भारत

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद करेगा भारत

देश-विदेश
भारत का पड़ोसी मुल्‍क श्रीलंका सबसे खतरनाक आर्थिक गिरावट से जूझ रहा है। श्रीलंका का विदेश भंडार इस वक्‍त अपने ऐतिहासिक न्‍यूनतम स्‍तर पर पहुंच गया है। घटते विदेशी मुद्रा भंडार, बेतहाशा बढ़ती कीमतों और भोजन सामग्री की कमी की संभावनाओं के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे की सरकार कुछ भी करने को तैयार है। श्रीलंका के नेता इन हालात के लिए कोरोना को जिम्‍मेवार ठहरा रहे हैं, लेकिन आलोचक इसके लिए सरकार को ही दोषी ठहरा रहे हैं। विपत्‍त‍ि काल में श्रीलंका सरकार की निगाह भारत की ओर है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर श्रीलंका के मित्र देश चीन और पाकिस्‍तान इस मामले में सक्रिय क्‍यों नहीं है? इसके पीछे के बड़े कारण क्‍या है? क्‍या भारत की मदद से कोलम्‍बो और नई दिल्‍ली के रिश्‍तों में मधुरता आएगी? दोनों द...
कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ के शिविर पर पेट्रोल बम हमले को महिला ने दिया अंजाम

कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ के शिविर पर पेट्रोल बम हमले को महिला ने दिया अंजाम

देश-विदेश
कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में अब महिलाएं एक बार फिर सक्रिय होने लगी हैं। इसकी पुष्टि मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में सीआरपीएफ के शिविर पर पेट्रोल बम हमले को एक महिला ने अंजाम देकर की है। आइजी कश्मीर विजय कुमार ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि भले महिला आतंकी ने बुर्का पहन रखा था परंतु सोपोर की रहने वाली इस महिला आतंकी की पहचान कर ली गई है और बहुत जल्द वह पुलिस हिरासत में होगी।इस हमले के कुछ ही घंटों बाद इंटरनेट मीडिया पर हमले का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिला हमला करते हुए साफ नजर आती है। यहां मिली जानकारी के अनुसार, गत मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे सोपोर में सीआरपीएफ के एक शिविर पर पेट्रोल बम से हमला हुआ। पेट्रोल बम शिविर के बाहरी गेट के पास गिरा और एक जोरदार धमाके के साथ फट गया। इसके साथ वहां आग लग गई। प्रवेश द्वार पर खड़े सीआरपीएफ कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया। इस द...
‘फ्लावर से फायर’ बनकर उभरे पुष्कर सिंह धामी तो सतपाल महाराज ही उत्तराखंड के असल ‘महाराज’

‘फ्लावर से फायर’ बनकर उभरे पुष्कर सिंह धामी तो सतपाल महाराज ही उत्तराखंड के असल ‘महाराज’

उत्तराखण्ड
'फ्लावर से फायर' बनकर उभरे पुष्कर सिंह धामी तो सतपाल महाराज ही उत्तराखंड के असल 'महाराज' उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है. पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास गृह, राजस्व, सूचना सहित 21 मंत्रालय रखे हैं तो कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और धन सिंह रावत का भी सियासी कद बढ़ा है. दोनों ही नेताओं को पुराने मंत्रालय के साथ-साथ नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई हैं. उत्तराखंड में सरकार गठन के एक सप्ताह के बाद आखिरकार मंगलवार शाम मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. विधानसभा चुनाव में अपनी सीट से हारने के बाद मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 21 मंत्रालय के साथ 23 विभाग रखे हैं जबकि पिछले कार्यकाल में उनके पास 12 मंत्रालय थे. वहीं, कैबिनेट मंत्री बने सतपाल महाराज के विभागों के साथ किसी तरह का कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है. ए...
लोगों को सीमांत जिलों में बसाएगी सरकार, हिम प्रहरी योजना बनेगी सहायक|

लोगों को सीमांत जिलों में बसाएगी सरकार, हिम प्रहरी योजना बनेगी सहायक|

उत्तराखण्ड
लोगों को सीमांत जिलों में बसाएगी सरकार, हिम प्रहरी योजना बनेगी सहायक| राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने अभिभाषण में कहा कि सरकार पूर्व फौजियों युवाओं को सीमांत जिलों में बसाएगी। हिम प्रहरी योजना के माध्यम से सरकार आवश्यक सहायता देगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) के अभिभाषण से मंगलवार को प्रदेश की पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुआ। राज्यपाल ने अभिभाषण में पांच साल की उपलब्धियों के साथ ही राज्य के विकास के लिए सरकार के संकल्प भी गिनाए। कहा कि सरकार दीर्घकालीन राष्ट्रीय हित को देखते हुए हिम प्रहरी योजना शुरू करेगी। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के पूर्व फौजियों और युवाओं को अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती जिलों में बसने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान प्रोत्साहन निधि शुरू की जाएगी। मंगलवा...
हरीश रावत ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर

हरीश रावत ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखण्ड
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष रहे हरीश रावत ने भाजपा के साथ ही बगैर नाम लिए कांग्रेस के एक नेता पर भी उनकी छवि धूमिल करने के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये नेता उनके साथ ही हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से उनकी बेटी को भी चुनाव में पराजित करने के प्रयास में लगे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे भाजपाई और कांग्रेस नेता का भंडाफोड़ करना है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रमाणिक तौर पर तथ्य सामने आने पर वह राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया में एक पोस्ट में कहा कि चुनाव हारने के बाद इंटरनेट मीडिया में उन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। एक अनचाही जंग में फंस गए थे हरीश रावत भाजपाई और कांग्रेस के एक नेता से जुड़े समर्थक लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि...