Tuesday, April 28News That Matters

Sample Page

दिल्ली की तीनों निगमों को एक करने वाला बिल लोकसभा में पेश, कांग्रेस-बसपा ने किया विरोध

दिल्ली की तीनों निगमों को एक करने वाला बिल लोकसभा में पेश, कांग्रेस-बसपा ने किया विरोध

देश-विदेश
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल 2022  पेश कर दिया है। गौरतलब है कि इसी मंगलवार को मोदी कैबिनेट ने दिल्ली के तीनों नगर निगमों के एकीकरण पर अपनी मुहर लगा दी थी। कल यानी गुरुवार को भाजपा ने अपनी सभी सांसदों को लोकसभा की कार्यवाही में उपस्थित रहने के लिए व्हिप भी जारी किया था। 2011 में हुए थे नगर निगम के टुकड़े गौरतलब है कि साल 2011 में दिल्ली नगर निगम के तीन टुकड़े किए गए थे। नगर निगम को दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC), उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) समेत तीन नगर निगमों में विभाजित किया गया था। टल चुकी हैं चुनाव की तारीख गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम की चुनाव की तारीख का इसी महीने एलान होना था। राज्य चुनाव आयोग ने नौ मार्च को एक प्रेस कांफ्रेंस भी की थी। इस पीसी में चुनाव आयोग ने कहा था कि उपराज्यपाल ने...
कश्मीर में आतंकवादियों की मदद करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ इनकी संपत्ति भी अटैच करने का किया फैसला

कश्मीर में आतंकवादियों की मदद करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ इनकी संपत्ति भी अटैच करने का किया फैसला

देश-विदेश
कश्मीर में आतंकवादियों से ज्यादा वे खतरनाक हैं, जो आम लोगों के बीच रहकर आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहे हैं। इन्हें आप ओवर ग्राउंड वर्कर या फिर वाइट कालर आतंकी भी कह सकते हैं। आतंकवादियों के साथ-साथ समाज में छिपी इन काली भेड़ों पर शिकंजा कसने के लिए कश्मीर पुलिस ने अपना रवैया सख्त किया है। प्रशासन ने आतंकवादियों की मदद करने वाले इन लोगों पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ इनकी संपत्ति भी अटैच करने का फैसला किया है। इस पर कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। पिछले कुछ महीनों में पुलिस ने कश्मीर घाटी में जिन ओवर ग्राउंड वर्करों या आतंकी मामलों से जुड़े दूसरे लोगों को गिरफ्तार किया है, उनकी संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।आतंकियों के शरणदाताओं और ओवरग्राउंड वर्करों की नकेल कसते हुए प्रदेश प्रशासन ने अब गैर कानूनी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम के तहत उनकी संपत्ति को अटैच करने का फैसला किया ह...
प्रेमिका ने किया इंकार तो प्रेमी  के सर चढ़ा खून सवार, कर दी हत्या |

प्रेमिका ने किया इंकार तो प्रेमी के सर चढ़ा खून सवार, कर दी हत्या |

क्राइम
प्रेमिका ने किया इंकार तो प्रेमी के सर चढ़ा खून सवार, कर दी हत्या | शादी से इन्कार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी है। रुड़की में सामने आए इस मामले से हड़कंप मच गया। दोनों के बीच करीब आठ साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। यह मामला गुरुवार को सामने आया था। वहीं शुक्रवार को पुलिस ने युवती के पिता राशिद की तहरीर पर आरोपित प्रेमी युवक गुलबेज निवासी जवालापुर हरिद्वार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित को जेल भेज दिया है। तीन घंटे बाद युवक कमरे से सूटकेस लेकर जाने लगा | एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि शादी से इन्कार करने पर उक्‍त युवक ने युवती की हत्या कर दी है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे दोनों कलियर स्थित एक होटल में पहुंचे। उन्होंने एक कमरा बुक कराया था। करीब तीन घंटे बाद युवक कमरे से सूटकेस लेकर जाने लगा। उससे सूट...
धामी ने भाजपा के सपने को साकार करने की ठानी, पर आसान नहीं है राह |

धामी ने भाजपा के सपने को साकार करने की ठानी, पर आसान नहीं है राह |

उत्तराखण्ड
धामी ने भाजपा के सपने को साकार करने की ठानी, पर आसान नहीं है राह | वर्ष 1989, 2014, 2019 के आम चुनाव में भाजपा घोषणा पत्र में लाई थी समान नागरिक संहिता। गोवा में पहले से लागू है पुर्तगाल सिविल कोड 1867, अब उत्तराखंड ने मचाई देश में हलचल। कानूनविदों के मुताबिक, आसान नहीं है देश के किसी भी राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करना। भारतीय जनता पार्टी देश में समान नागरिक संहिता की जो कवायद लंबे समय से चला रही है, उसे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरा करने चले हैं। हालांकि राह आसान नहीं है क्योंकि गोवा को छोड़कर देश के किसी भी राज्य या केंद्र के स्तर से समान नागरिक संहिता अभी तक लागू नहीं हो पाई है। गोवा का भी भारत में विलय होने से पहले से ही वहां पुर्तगाल सिविल कोड 1867 लागू है। आईए जानते हैं क्या है समान नागरिक संहिता, क्या होगा इसका असर, कैसे होगा लागू, कानूनविदों की क्या...
एम.एस.एम.ई. भारत सरकार द्वारा ईज ऑफ डुईग बिजनेस की कार्यशाला का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

एम.एस.एम.ई. भारत सरकार द्वारा ईज ऑफ डुईग बिजनेस की कार्यशाला का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी 24 मार्च 2022 को जिला सभागार में एम.एस.एम.ई. भारत सरकार द्वारा ईज ऑफ डुईग बिजनेस की कार्यशाला का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। ईज ऑफ डुईग बिजनेस कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय Capacity Building कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य स्तर पर एकल खिड़की व्यवस्था देख रहे प्रीतम तिवारी एवं अंकित द्विवेदी द्वारा कार्यशाला का संचालन किया गया। तथा एकल खिड़की व्यवस्था पर समस्त विभागों एवं उनके प्रतिनिधियों को विभागवार विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। जिला सचिवालय के महाप्रबन्धक द्वारा बताया गया कि ईज ऑफ डुईग बिजनेस कार्यक्रम में फीड बैक डाटा सुधार, एकल खिड़की व्यवस्था के अन्तर्गत लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं उपयोगकर्त्ता हेतु उपयोगिता पर वार्ता करते हुए महाप्रबन्धक द्वारा बताया गया कि जनपद स्तर पर समस्त उद्यमियों को एक पो...
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय इण्टर कॉलेज में आयोजित बैठक में परीक्षा केन्द्रों हेतु नियुक्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं कस्टोडियन को किया सम्बोधित

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय इण्टर कॉलेज में आयोजित बैठक में परीक्षा केन्द्रों हेतु नियुक्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं कस्टोडियन को किया सम्बोधित

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी 23 मार्च 2022- जनपद में आगामी 28 मार्च से 19 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उत्तरकाशी स्थित राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कॉलेज के सुमन सभागार में आयोजित बैठक में परीक्षा केन्द्रों हेतु नियुक्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं कस्टोडियन को सम्बोधित किया। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करायी जाय। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों में किसी प्रकार की अनुचित सामग्री लेकर न पहुंचे इस हेतु चेकिंग व्यवस्था के पुख्ता इन्तेजाम हों। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की दुविधा उत्पन्न होने पर शिक्षा विभाग के जिला कन्ट्रोल रूम पर सम्पर्क स्थापित किया जाय। ताकि कन्ट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों द्वारा समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। जिलाधिकारी ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट क...
श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में निकाली गई नगर परिक्रमा, देखें तस्‍वीरों में|

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में निकाली गई नगर परिक्रमा, देखें तस्‍वीरों में|

उत्तराखण्ड
श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में निकाली गई नगर परिक्रमा, देखें तस्‍वीरों में| श्री दबार साहिब परिसर से श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व नगर परिक्रमा निकली गई। इस दौरान संगतों के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। गुरुवार को साढ़े सात बजे दरबार साहिब से नगर परिक्रमा निकलने से पहले बड़ी तादाद में संगत श्रद्धालु परिसर में एकत्रित हुए। यहां से जयकारे के साथ संगत शहर के लिए निकली। बिंदल में संगतों ने श्रद्धालुओं को चना, मुरमुरे, गुड़ का प्रसाद वितरण किया गया। यहां से श्रीमहंत के साथ संगत घंटाघर पहुंची। यहां विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने श्रीमहंत का फूल माला से स्वागत किया। जिसके बाद संगत नगर परिक्रमा के लिए आगे बढ़ी। ऐतिहासिक झंडा मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं संगत ने श्री दरबार साहिब परिसर में बुधवार को मेले की रौनक बढ़ाई। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने संगतों को ...
दिल्ली विधानसभा में आरएसएस के नाम पर हंगामा, टुकड़े-टुकड़े गैंग के नाम पर आमने-सामने आए विधायक

दिल्ली विधानसभा में आरएसएस के नाम पर हंगामा, टुकड़े-टुकड़े गैंग के नाम पर आमने-सामने आए विधायक

देश-विदेश
दिल्ली विधानसभा में बृहस्पतिवार को आरएसएस के नाम पर हंगामा हुआ। विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस बात को लेकर नारेबाजी शुरू हुई। सत्र के दौरान सत्ता पक्ष आरएसएस हाय-हाय के नारे लगा रहा था जबकि भाजपा विधायक कर टुकड़े-टुकड़े गैंग की बात करते रहे। दरअसल सत्ता पक्ष के विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि मालवीय नगर के पार्क में आरएसएस के लोग तिरंगा नहीं फहराने दे रहे। उन्होंने कहा कि आरएसएस का राष्ट्रवाद छदम है, 52 साल से इसने तिरंगा नहीं बल्कि अपना ही झंडा फहराया है। भाजपा विधायकों ने इसका जमकर विरोध किया। इसी के बाद दोनों पक्षों में खूब नारेबाजी हुई। विधासभा स्पीकर ने भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र महाजन को मार्शल आउट किया। इसके बाद महाजन को दिन भर की कार्यवाही से भी निलंबित कर दिया गया। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे बहुत गंभीर मसला बताया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भाजपा...

बंगाली फिल्म के जाने माने अभिनेता अभिषेक चटर्जी का निधन, ममता बनर्जी ने ट्वीट कर जताया शोक

राष्ट्रीय
बंगाली फिल्म और टेलीवजन इंडस्ट्री के लिए एक दुखभरी खबर है। टॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अभिषेक चटर्जी का निधन हो गया है। अभिनेता की उम्र महज 58 वर्ष थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था जिसके चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता अभिषेक चटर्जी काफी पॉपुलर एक्टर थे, उन्होंने कई हिट सीरियल्स के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया है। सेहत खराब होने के बाद भी होने के अभिषेक चटर्जी बुधवार को भी टीवी शो 'इस्मरत जोड़ी' की शूटिंग कर रहे थे और उनकी हालत बिगड़ गई। शॉर्ट देते हुए ही वो सेट पर बेहोश हो गए और क्रू मेंबर्स मदद के लिए दौड़ पड़े। लेकिन अभिनेता अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं हुए और घर चले गए। घर जाने के बात परिवार ने डॉक्टर को बुलाया अभिषेक का इलाज भी कराया गया। पर उन्हें बचाया नहीं जा सका और देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सरकार का संकल्प अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सुविधा पहुंचाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सरकार का संकल्प अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सुविधा पहुंचाना

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का संकल्प अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सुविधा पहुंचाना है। इसके लिए सरकार अंतिम छोर के गांव-गांव व घर-घर तक जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी संकल्प लिए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। यह प्रदेश पक्ष-विपक्ष सबका है, सरकार सभी का सहयोग लेते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ेगी। बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह भाजपा को दो-तिहाई बहुमत से दूसरी बार सरकार बनाने का मौका देने के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हैं और उन्हें नमन करते हैं। सरकार का संकल्प राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना है। उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य...