Tuesday, April 28News That Matters

Sample Page

प्रदेश में 14 नए संक्रमण के मामले आए सामने, एक मरीज ने तोड़ा दम

प्रदेश में 14 नए संक्रमण के मामले आए सामने, एक मरीज ने तोड़ा दम

उत्तराखण्ड, हेल्थ
प्रदेश में 14 नए संक्रमण के मामले आए सामने, एक मरीज ने तोड़ा दम श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। 20 मरीजों के ठीक होने के बाद प्रदेश में अब 290 एक्टिव केस रह गए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14 नए संक्रमित मिले हैं जबकि एक कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हो गई। 20 मरीजों के ठीक होने के साथ ही प्रदेश में अब कोविड के 290 एक्टिव केस रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बुधवार को सामने आए 14 नए मामलों में देहरादून में छह, चमोली व चंपावत में एक-एक, हरिद्वार, नैनीताल व पौड़ी में दो-दो मामले शामिल हैं। अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं, बुधवार को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज...
यूपी : योगी आदित्यनाथ आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

यूपी : योगी आदित्यनाथ आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

उत्तरप्रदेश
योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की तैयारी में हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद 37 वर्ष बाद प्रदेश में किसी एक दल की सरकार की लगातार दूसरी बार ताजपोशी होगी। लखनऊ के लोक भवना में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस बैठक में भाजपा के साथ ही अपना दल (एस) तथा निषाद पार्टी के विधायक भी शामिल होंगे। इसी बैठक में उप मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा भी होगी। प्रदेश में डिप्टी सीएम दो होंगे या तीन यह भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में तय होगा। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ शाम को करीब पांच बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष 273 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के पर्यवे...
प्रदेश के कई इलाकों में आज छाये रहेंगे बादल, कुछ जिलों में बारिश के आसार|

प्रदेश के कई इलाकों में आज छाये रहेंगे बादल, कुछ जिलों में बारिश के आसार|

उत्तराखण्ड
प्रदेश के कई इलाकों में आज छाये रहेंगे बादल, कुछ जिलों में बारिश के आसार| प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहने और आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। प्रदेश के कई इलाकों में आज बादल छाये रहने और बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने ज्यादातर इलाकों में चमक और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। जिले के शेष स्थानों पर मौसम साफ रहने की संभावना है। विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। कुछ हिस्सों में बारिश तो कुछ जगहों पर बादल छाये रहेंगे । इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, राजधानी दून व आसपा...
देवभूमि से भाजपा ने भरी हिंदुत्व की हुंकार, धामी के शपथ ग्रहण से दिए सियासी संदेश |

देवभूमि से भाजपा ने भरी हिंदुत्व की हुंकार, धामी के शपथ ग्रहण से दिए सियासी संदेश |

उत्तराखण्ड
देवभूमि से भाजपा ने भरी हिंदुत्व की हुंकार, धामी के शपथ ग्रहण से दिए सियासी संदेश | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, सीएम योगी से लेकर हिंदुत्व छवि वाले नेताओं की रौनक दिखी। सुबह सभी विधायकों, संगठन पदाधिकारियों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना से भी सियासी संदेश दिया। चार राज्यों के चुनाव में दमदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने पहले राज्य के शपथ ग्रहण को भव्य बनाकर कई मायनों में 2024 का एजेंडा सेट करने का काम किया है। इस एजेंडे में सबसे ऊपर है हिंदुत्व कार्ड, जिसकी शुरुआत भाजपा ने देवभूमि से की है। भले ही राम मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ भाजपा के लिए वह मुद्दा कुछ हल्का पड़ा हो लेकिन हिंदुत्व कार्ड आज भी पूरी शिद्दत से चल रहा है। यूपी हो या उत्तराखंड, विधानसभा चुनाव में इसकी झलक देखने को मिली है। इसकी तस्दीक कांग्रेस के चिंतन से निक...
पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली |

पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली |

उत्तराखण्ड
पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली | पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद हैं। इससे पहले, प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। पुष्कर सिंह धामी ने ली सीएम पद की शपथ| पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली| नरेंद्र नगर से दूसरी बार विधायक चुने गए सुबोध उनियाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस छोड़कर भ...
भ्रष्‍टाचार के खिलाफ भगवंत मान का बड़ा कदम, लोगों की शिकायत के लिए CM जारी करेंगे हेल्पलाइन नंबर

भ्रष्‍टाचार के खिलाफ भगवंत मान का बड़ा कदम, लोगों की शिकायत के लिए CM जारी करेंगे हेल्पलाइन नंबर

देश-विदेश
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज शहीदी दिवस पर भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू कर दी है। मान ने कहा कि अगर कोई आपसे रिश्वत मांगता है तो उन्हें सीधे 9501 200 200 पर एक ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग भेज सकते हैं। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मान ने कहा कि अगर कोई रिश्वत मांगता है तो रिश्वत देने से मना न करें, बल्कि उसकी वीडियो बनाकर 9501200200 पर भेज दो। उनका स्टाफ मामले की ​निष्पक्ष जांच करेगा और दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मान ने कहा कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार को कतई सहन नहीं किया जाएगा। इससे पहले मान आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह व अन्य बलिदानियों को नमन करने कैबिनेट सहित हुसैनीवाला बार्डर व खटकड़ कलां पहुंचे। बता दें, भगवंत मान ने 16 मार्च को खटकड़ कलां में ही सीएम पद की शपथ ली थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले ही कहा था कि वह शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर अपना वा...
उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में पुष्‍कर सिंह धामी लेगें शपथ, साथ ही नए मंत्री भी लेंगे शपथ

उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में पुष्‍कर सिंह धामी लेगें शपथ, साथ ही नए मंत्री भी लेंगे शपथ

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में पुष्‍कर सिंह धामी शपथ ले रहे हैं। इसके साथ ही नए मंत्री भी उनके साथ शपथ लेंगे। उत्‍तराखंड कैबिनेट के नए चेहरों के रूप में कुछ के नाम सामने आ गए हैं। इनके नाम कंफर्म जिसमें से पांच मंत्रियों के नाम कंफर्म हो चुके हैं। इनमें सितारगंज विधायक सौरभ बुहुगुणा, नरेंद्र नगर विधायक सुबोध उनियाल, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, मसूरी विधायक गणेश जोशी और बागेश्‍वर विधायक चंदनराम दास का नाम शामिल है। बागेश्‍वर विधायक चंदनराम दास पहली बार मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं यह भी संभावना है कि शपथ ग्रहण के बाद आज शाम पांचवीं विधानसभा की धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हो सकती है।...
सलमान खान को पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट ने भेजा समन

सलमान खान को पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट ने भेजा समन

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फिल्मों के अलावा विवादों में रहने की वजह से भी काफी चर्चा में रहे हैं। वह बहुत बार विवादों में आ चुके हैं। अब सलमान खान को मुंबई के एक कोर्ट ने समन भेजा है। दिग्गज अभिनेता पर आरोप है कि उन्होंने एक पत्रकार के साथ खराब बर्ताव किया है। जिसके चलते कोर्ट ने सलमान खान को समन भेजकर पेश होने को कहा है। मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने सलमान खान को समन भेजकर 5 अप्रैल तक कोर्ट में पेश होने को कहा है। उन्हें यह समन तीन साल पहले के एक मामले में भेजा गया है। सलमान खान के खिलाफ पत्रकार अशोक पांडेय ने साल 2019 में एक केस दर्ज करवाया है। इस केस में उन्होंने अभिनेता पर उनके साथ खराब व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अंधेरी के मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सलमान खान को आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत समन भेता है। वहीं दूसरी ओर हिरण शिकार मामले में सलमान खान को सोमवार को राजस्थान हाई कोर्...
कुशीनगर में जहरीली टाफी खाने से चार बच्‍चों की मौत, सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने दुख जताया

कुशीनगर में जहरीली टाफी खाने से चार बच्‍चों की मौत, सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने दुख जताया

उत्तरप्रदेश
कुशीनगर जिले के कसया थाने के गांव कुड़वा दिलीपनगर के सिसई टोला में बुधवार की सुबह जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। सुबह बच्चे सोकर उठे और घर के बाहर निकले तो उन्हें दरवाजे पर टाफियां व सिक्के मिले। बच्‍चों ने स‍िक्‍के और टाफी उठा ल‍िए। बाद में बच्‍चों ने टाफी को खा ल‍िया ज‍िसके बाद यह घटना हुई। मुख्यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। पुल‍िस तीनों आरोप‍ितों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है। इनकी हुई मौत मृत बच्चों की पहचान रसगुल की पुत्री संजना छह वर्ष, स्वीटी तीन वर्ष, समर दो वर्ष और मायके आई रसगुल की बहन खुशबू के पुत्र आरुष पांच वर्ष के रूप में हुई है। मृत बच्चे अनुसूचित जनजाति लठ परिवार के हैं। टाफी खाते ही हुए अचेत घटना के संबंध में स्वजन का कहना है कि ...
महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने संसद के बाहर और अंदर केंद्र सरकार पर किया हमला

महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने संसद के बाहर और अंदर केंद्र सरकार पर किया हमला

देश-विदेश
संसद के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान हंगामा हो रहा है। कांग्रेस सांसद महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं। महंगाई को लेकर कांग्रेस सांसदों ने राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा भी किया। हंगामे के चलते राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था। कल यानी मंगलवार को भी राज्यसभा में महंगाई को लेकर विपक्षी दलों ने हंगामा किया था। हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही को स्थगित भी करना पड़ा था। बता दें कि बुधवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। कांग्रेस का प्रदर्शन बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस सांसदों ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के सांसदों ने एलपीजी सिलेंडर गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर संसद में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्ज...