चार अकटूबर से आशीष की तलाश में लगी पुलिस अभी खाली हाथ, आइजी जोन बोलीं-जारी है मंत्री के बेटे की तलाश
लखनऊ, लखीमपुर खीरी में बीती चार अकटूबर को उपद्रव के बाद हिंसा में आठ लोगों की मौत के बाद बेहद चर्चा में चल रहे केन्द्र सरकार में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की पुलिस को तलाश है। लखीमपुर में चार किसानों को गाड़ी से रौंदने के मामले में नामजद आशीष मिश्रा की तलाश में लगीं आइजी जोन लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि तलाश जारी है। पुलिस को जल्दी ही सफलता मिलेगी।
लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में चार अक्टूबर को दंगल का संचालन कर रहे आशीष मिश्रा का नाम चार लोगों की हत्या में आने के बाद भी वहां का माहौल बदल गया है। चार अकटूबर से आशीष की तलाश में लगी पुलिस अभी खाली हाथ है। पुलिस को पता ही नहीं चल पा रहा है कि मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी का का बेटा आशीष कहां पर है। आईजी जोन लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की तलाश जारी है और उनको गिरफ...








