देश में कोयले की कमी की वजह से देश को आने वाले दिनों में बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है
नई दिल्ली देश कोयले की कमी से जूझ रहा है। इसका देश की ऊर्जा पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि देश में वैकल्पिक ऊर्जा के विकल्प फिलहाल कम ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं। ऊर्जा की खपत या मांग को पूरा करने में कोयला अहम भूमिका अदा करते हैं। कोयले की कमी का सीधा असर बिजली उत्पादन पर पड़ सकता है। बिजली उत्पादन वाले ऐसे केंद्र जहां पर कोयले का इस्तेमाल किया जाता है वहां पर अब स्टाक काफी कम बचा है। आपको बता दें कि कोयले की वजह से बिजली संकट केवल भारत के लिए ही परेशानी खड़ी नहीं कर रहा है बल्कि चीन भी इससे दो चार हो रहा है। आलम ये है कि चीन हर कीमत में इसकी खरीद करने को तत्पर दिखाई दे रहा है। भारत की ही तरह चीन में भी ऊर्जा की जरूरत के लिए कोयले पर ही निर्भर है।
भारत की ही बात करें तो देश में उत्पादित...








