Saturday, June 20News That Matters

Day: August 2, 2021

आप ने मुख्यमंत्री से की भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी

आप ने मुख्यमंत्री से की भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की मांग, दी आंदोलन की चेतावनी

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। आम आदमी पार्टी ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी व आप कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कल हरिद्वार में हमला करने का आरोप लगाया है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया है कि वह एसएसपी हरिद्वार को निर्देश देकर तत्काल हमले मे संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तार करवाएं। यदि गिरफ्तारी नहीं होती तो आम आदमी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा कि यह हमला भाजपा सरकार की तानाशाही व निरंकुशता को दर्शाता है। भाजपा पूरे प्रदेश में सरकार से सवाल पूछने वाली सभी संस्थाओं का गला घोंट रही है। यह बात जगजाहिर हो चुकी है। भाजपा को काँग्रेस से नहीं आप से डर लगता है। उत्तराखंड में बढ़ रही आप की लोकप्रियता से घबराकर भाजपा मारपीट की राजनीति...
जॉनसन एंड जॉनसन भारत में नहीं बनाएगी कोरोना रोधी टीका, मंजूरी का आवेदन लिया वापस 

जॉनसन एंड जॉनसन भारत में नहीं बनाएगी कोरोना रोधी टीका, मंजूरी का आवेदन लिया वापस 

राष्ट्रीय
-जॉनसन एंड जॉनसन के इस निर्णय से भारत में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान को झटका लगा है। जॉनसन एंड जॉनसन ने अपनी वैक्सीन को भारत में जल्द मंजूरी के लिए आवेदन वापस ले लिया है।  अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने अपने कोरोना रोधी टीके के लिए भारत में जल्दी मंजूरी पाने के लिए किया गया आवेदन वापस ले लिया है।  कंपनी ने इस कदम के पीछे की वजह सार्वजनिक नहीं की है। भारतीय दवा नियामक डीसीजीआई ने सोमवार को यह जानकारी दी। जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में अप्रैल में अपने टीके के ट्रायल करने के लिए आवेदन किया था। लेकिन, अब उसने वह आवेदन वापस ले लिया है। कंपनी ने आवेदन वापस लेने की वजह नहीं बताई है। भारत इस समय टीका निर्माताओं के साथ कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहा है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने बीते दिनों कहा था कि टीका निर्माताओं से बातचीत के लिए दल का गठन किया गय...
गुरुद्वारा दुःख निवारण साहिब ने मनाया शुकराना समागम

गुरुद्वारा दुःख निवारण साहिब ने मनाया शुकराना समागम

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। गुरुद्वारा दुःख निवारण साहिब नेहरू कालोनी के तत्वावधान में गुरुद्वारा साहिब के शेड व दरबार हाल की कर सेवा सम्पूर्ण होने पर गुरु महाराज का शुकराना करने हेतू कथा-कीर्तन कर शुकराना समागम समागम आयोजित किया गयाl प्रात: श्री सुखमनी साहिब के पाठ के पश्चात हज़ूरी रागी भाई अमरप्रीत सिंह जी ने शब्द "श्री हरकिशन धियाआइये जिस डिठे सब दुःख जाये" व भाई भूपेंद्र सिंह हजूरी रागी दरबार श्री अमृतसर वालों ने शब्द "सा धरती भई हरियावली, ज़िथे मेरा सतगुर बैठा जाये" का गायन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान स. गुरबक्श सिंह राजन, पार्षद विनोद नेगी आदि को कोविड -19 काल में की गई समाजिक सेवाओं के लिये सरोपे देकर सम्मानित किया महासचिव रणजीत सिंह ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि विधायक शर्मा जी ने गुरद्वारा...
क्षत्रिय सन्देश के 13वें अंक का महाराणा प्रताप भवन में हुआ लोकार्पण

क्षत्रिय सन्देश के 13वें अंक का महाराणा प्रताप भवन में हुआ लोकार्पण

राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। क्षत्रिय चेतना मंच की ओर से प्रकाशित क्षत्रिय सन्देश के 13वें अंक का विमोचन महाराणा प्रताप भवन मे आयोजित संक्षिप्त समारोह मे मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक उमेश शर्मा काऊ, आचार्य मुनि देव शास्त्री, राजेन्द्र खत्री, मोहन सिह चौहान, रवि सिंह नेगी ने किया। समारोह मे आचार्य शास्त्री को संस्था की ओर से शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कोरोना माहमारी से भविष्य मे बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। मंच के महासचिव व पत्रिका के सम्पादक रवि सिंह नेगी ने संस्था को और से स्वच्छता, पर्यावरण सुरक्षा, पॉलीथीन मुक्त दून, बच्चो के शैक्षिक अभियानो, पौधारोपण, कोरोना प्रतिबन्धो के प्रति जागरूकता, राष्ट्रीय दिवसो, धार्मिक पर्वो आदि मौकौ पर किये गये कार्यो का विवरण दिया। इस अवसर पर संकल्प संस्था की अनिता नेगी, संयुक्त नागरिक संगठन ...

उत्तराखंड में आज मिले 37 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342198 हो गया है। शब्द रथ न्यूज ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 37 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 71 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342198 हो गया है। देहरादून में आज सबसे ज्यादा मरीज 09 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 637 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7363 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 09, अल्मोड़ा 05, बागेश्वर 01, चमोली में 02, चम्पावत में 00, हरिद्वार में 03, नैनीताल में 03, पौड़ी गढ़वाल में 03, पिथौरागढ़ में 03, रुद्रप्रयाग में 01, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 06 और उत्तरकाशी में 01...

पूर्वोत्तर के भाजपा सांसद सीमा विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शरण में

राष्ट्रीय
-असम और मिजोरम सीमा पर जमीन विवाद को लेकर हुए तनाव के कारण हुई गोलीबारी में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 50 अन्य घायल हो गए। झड़प के बाद दोनों राज्यों के पुलिस बल सीमा पर तैनात हैं। हालांकि, अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शांति बनाए रखने के मकसद पुलिस बलों को सीमा से 100 मीटर अंदर वापस लिया गया है। असम-मिजोरम सीमा पर 26 जुलाई को हुई हिंसक झड़प के बाद से तनाव जारी है। दोनों राज्यों के बीच विवाद सुलझाने के लिए केंद्र सरकार भी स्थिति पर निगरानी कर रही है। इसी क्रम में आज यानी सोमवार को पूर्वोत्तर के भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और सीमा विवाद को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सांसदों ने कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि दोनों राज्यों में हिंसा के बाद केंद्र सरकार भी एक्शन मोड में है। इसके तहत सरकार अब उपग्रह से ली ...
सूचना विभाग पर सरकार के काम को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी, ध्यान दें: मुख्यमंत्री

सूचना विभाग पर सरकार के काम को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी, ध्यान दें: मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड
-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सूचना विभाग की समीक्षा बैठक ली। सूचना विभाग के कार्य-कलापों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि राज्य सरकार की ओर से जनहित में लिये गये निर्णयों, कल्याणकारी योजनाओं की आमजन तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। इसमें सूचना के सभी प्रारूपों का बेहतर ढंग से समन्वय कर तत्काल कार्य योजना तैयार की जाए। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सूचना विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना विभाग पर सरकार के काम को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। उस पर ध्यान दिया जाए, इस मामले में कतई कोताही नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने जिला सूचना कार्यालयों को सक्षम व सुविधा संपन्न बनाने के भी निर्देश दिए। सूचना विभाग के कार्य-कलापों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि राज्य सरकार की ओ...

उत्तराखंड में स्कूल खोलने का विरोध, नैनीताल हाई कोर्ट में याचिका दायर

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में लॉकडॉउन के बाद आज स्कूल खोल दिए गए। लेकिन, स्कूल खुलने के साथ ही इसका विरोध शुरू हो गया है। एक व्यक्ति ने नैनीताल हाई कोर्ट में स्कूल खोलने के खिलाफ जनहित याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि सरकार ने आधी अधूरी तैयारी के साथ स्कूल खोल दिए है। स्कूलों को सेनीटाइज नहीं किया गया है और न ही वहां सैनी टाइजर की व्यवस्था नहीं है। अभी कोरोना की थर्ड वेब की भी आंशका है। ऐसे में स्कूल खोलकर बच्चों की जान को खतरे में नहीं डाला जाना चाहिए। कोर्ट ने याचिका में सरकार की ओर से की गई व्यवस्था का भी उल्लेख करने को कहा है।...

नीरज नैथानी… गांव में कोई भी ऐसा‌ न था जो इस उत्साह में शामिल न होता हो…

राष्ट्रीय
नीरज नैथानी रुड़की, उत्तराखंड- --------------------------------- पुराने जमाने मे पर्वतीय गांव में शादी पुराने जमाने मे पर्वतीय गांवों में शादी का निराला ही अंदाज होता था। किसी परिवार में शादी है तो पूरा गांव उसमें सहभागिता करता था। शादी का दिन‌ बार तय होते ही तैयारियां शुरु हो जाती थीं। आंगन में युवतियों व लड़कियों के छोटे-छोटे समूह बने अनेक प्रकार के काम कर रहे होते थे। सामूहिक रूप‌ से चौक के उरख्याले (ओखली) में गंजाळे (मूसल) से कुटाई हो रही है, हाथ से घुमाकर चलाने वाली पत्थर चक्की में दाल पिसाई हो रही है। सूप व छलनी से छनाई हो रही है, घर व आस-पास सफाई की जा रही है, घराट में जाकर आटा पिसाई हो रही है, लकड़ी काट कर इकठ्ठा की जा रही है। जंगल से माळू के पत्ते तोड़कर लाए जाते थे, फिर बरामदे में बैठकर पत्तल व दोने बनाए जाते थे। बाजार से रंगीन कागज मंगाकर लड़कों को दिया गया है वे ...
शिव जी के जीवन में विलास नहीं, संन्यास है, भोग नहीं योग है…

शिव जी के जीवन में विलास नहीं, संन्यास है, भोग नहीं योग है…

आध्यात्मिक
भगवद चिन्तन... श्रावण मास शिव तत्व श्रावण मास में शिव जी के दर्शन करते समय एक बात और सीखने योग्य है। शिव जी के जीवन में विलास नहीं है, संन्यास है, भोग नहीं योग है। इनके चित में काम नहीं राम हैं। इन्होंने कामदेव को भस्म किया है। विषय विष से भी ज्यादा खतरनाक है। विष शरीर को मारता है, विषय आत्मा तक को प्रभावित करता है। विष खाने से केवल एक जन्म, एक शरीर नष्ट होता है पर विषय का चस्का लग जाने पर तो जन्म-जन्मान्तर नष्ट हो जाते हैं। संयम जीवन जीने से आयु भी बढती है। योग के साथ रहने से चित भी प्रसन्न रहता है। विषय आयु को तो नष्ट करता ही है साथ में चित में अशांति और पुनः प्राप्त करने की आशा भी उत्पन्न होती है। आज अति भोगवाद भी व्यक्ति और विश्व की अशांति का प्रमुख कारण है।...