Saturday, June 20News That Matters

Day: August 20, 2021

पांपोर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दोनों आतंकी ढेर

पांपोर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दोनों आतंकी ढेर

राष्ट्रीय
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा के अवंतीपोरा में खिरयु पांपोर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी सुबह से हिजबुल मुजाहिदीन के दोनों आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके में और आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते फिलहाल सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। मारे गए आतंकियों की फिलहाल पहचान जाहिर नहीं की गई है परंतु स्थानीय सूत्रों के मुताबिक वे दोनों स्थानीय बताए जा रहे हैं। दोनों आतंकियों के शवों को अपने कब्जे में लेते हुए सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था परंतु उन्होंने इससे इंकार करते हुए सुरक्षाबलों पर गोलीबारी जारी रखी। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने दोनों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान मुसैब मुश्ताक निवास...
अगले हफ्ते हो सकता है योगी आदित्‍यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार

अगले हफ्ते हो सकता है योगी आदित्‍यनाथ मंत्रिमंडल का विस्तार

राष्ट्रीय
लखनऊ,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भारतीय जनता पार्टी के कोर ग्रुप के साथ नई दिल्ली में गुरुवार रात की बैठक के बाद अब उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही मनोनीत विधान परिषद सदस्यों के नाम भी फाइनल हो गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वापस लखनऊ लौटे हैं। वह एयरपोर्ट से सीधा संजय गांधी पीजीआइ गए और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की प्रगति पूछी। अब वह अगले हफ्ते होने वाले अपने मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी में लगेंगे। माना जा रहा है कि भाजपा के साथ ही साथ सहयोगी दल के विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को टोक्टो ओलिंपिंक के पदक विजेता के साथ ही भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को भव्य समारोह में सम्मानित करने के बाद नई दिल्ली निकल गए। वहां पर रात को उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक...
झूठी बात करते हैं राहुल और प्रियंका: राज्यमंत्री साध्वी

झूठी बात करते हैं राहुल और प्रियंका: राज्यमंत्री साध्वी

राष्ट्रीय
चित्रकूट,  भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा में गुरुवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं उपभोक्ता मामले की राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और सुक्ष्म, लघु व उद्यम राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा चित्रकूट पहुंचे। राज्यमंत्री साध्वी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर हमला बोला। कहा कि राहुल व प्रियंका सबसे झूठे हैं। लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला में वार्ता करते हुए साध्वी ने कहा कि 55 साल तक देश में सरकार चलाने के बाद भी किसान और गरीब की झूठी बात करते हैं। भारतीय जनता पार्टी ही किसान व गरीब के हित में काम कर रही है। आज क्यों नहीं बुंदेलखंड में किसान आत्महत्या करता है क्योंकि केंद्र और प्रदेश सरकार उनके हित के काम करती है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा कहा, कि कोरोना काल में अपने संसदीय क्षेत्र तक नहीं गई...
राजधानी देहरादून समेत कई हिस्सों में देर रात से ही बारिश का दौर जारी

राजधानी देहरादून समेत कई हिस्सों में देर रात से ही बारिश का दौर जारी

उत्तराखण्ड
देहरादून उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हैं। देर रात से ही राजधानी दून समेत कई इलाकों में बारिश जारी है। टिहरी में गंगोत्री और बदरीनाथ राजमार्ग मलबा आने से बंद। गंगोत्री राजमार्ग नगुण के पास, जबकि बदरीनाथ राजमार्ग तोता घाटी के पास बंद है। इसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, जोशीमठ-मलारी हाईवे पर तमक के पास लगातार भूस्खलन होने से सड़क को अब तक खोला नहीं जा सका है। यहां छह दिन से 400 यात्री फंसे हुए हैं। गुरुवार को इन यात्रियों को निकालने के लिए देहरादून से हेलीकाप्टर रवाना किया गया, लेकिन मौसम बिगड़ने के चलते हेलीकाप्टर को आधे रास्ते से लौटना पड़ा। उधर, भूस्खलन जोन के मुहाने पर दरारें आने से सड़क की मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। गुरुवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने भूस्खलन जोन के मुहाने का जायजा लिया। इस दौरान पहाड़ी पर बड़े क्षेत्र में दरारें नजर ...
जेपी नड्डा 2 दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, छह बैठक और दो कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

जेपी नड्डा 2 दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे, छह बैठक और दो कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मुहर लगाने जा रही है। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड पहुंच गए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनकर भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद वे हरिद्वार पहुंचे। यहां नड्डा पार्टी की चुनावी तैयारी का जायजा लेंगे। दो दिन में छह बैठकों व दो कार्यक्रमों के दौरान वह न केवल प्रदेश भाजपा संगठन व सरकार की तैयारियों की थाह लेंगे, बल्कि विभिन्न स्रोत से हासिल फीडबैक के आधार पर जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे। माना जा रहा है कि मंत्रियों और विधायकों की परफार्मेंस रिपोर्ट पर भी इन बैठकों में गहन मंथन किया जाएगा। चुनाव को कम वक्त, तो तैयारी हुई तेज उत्तराखंड में अब विधानसभा चुनाव को केवल छह-सात महीने का ही वक्त शेष है। उत्तराखंड की चौथी विधानसभा का गठन 21 मार्च 2017 को हुआ था। यानी अगले वर्ष 21 मार्च से पहले पांचवीं विधानसभ...
काबुल एयरपोर्ट से वतन वापसी का इंतजार कर रहे दून के अमित ने अपनी आपबीती सुनाई

काबुल एयरपोर्ट से वतन वापसी का इंतजार कर रहे दून के अमित ने अपनी आपबीती सुनाई

उत्तराखण्ड
देहरादून। अफगानिस्तान से वतन वापसी की आस में काबुल एयरपोर्ट पर दूसरे देश के नागरिकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इससे एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ती जा रही है। इससे एयरपोर्ट पर व्यवस्था ध्वस्त होने की कगार पर पहुंच गई है। हाल यह है कि एयरपोर्ट पर खाना मिलना भी बंद हो गया है। हमारे पास जो बिस्किट और नमकीन थे, वह भी खत्म होने की कगार पर हैं। ऐसे में भूख लगने पर पानी पीकर गुजारा करना पड़ रहा है। यह आप बीती है काबुल में वतन वापसी के लिए विमान का इंतजार कर रहे दून के अमित की। जो उन्होंने वीडियो और आडियो संदेश के जरिये अपने परिवार व मित्रों से साझा की है। डाकरा निवासी अमित लंबे समय से अफगानिस्तान में नौकरी कर रहे थे। वीडियो संदेश में रूंधे गले के साथ अमित बताते हैं कि उन्हें तनिक भी अंदाजा नहीं था कि इस देश में ऐसे हालात पैदा हो जाएंगे। अब उनकी यही कोशिश है कि जल्द से जल्द अपने परिवार के पास वापस पह...