Saturday, June 20News That Matters

Day: August 21, 2021

जल्द हल हो सकता है यूपी-उत्तराखंड के बीच परिवहन परिसंपत्तियों का मसला

जल्द हल हो सकता है यूपी-उत्तराखंड के बीच परिवहन परिसंपत्तियों का मसला

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के बीच परिवहन निगम की परिसंपत्ति के बंटवारे को लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर केंद्रीय परिवहन सचिव ने 23 अगस्त को दोनों राज्यों के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इससे पहले इस प्रकरण में केंद्रीय सचिव पिछले वर्ष दो बैठक ले चुके हैं। पिछले साल 28 फरवरी और 16 मार्च को हुई इन दो बैठकों में तय हुआ था कि उत्तर प्रदेश अक्टूबर-2003 में दोनों राज्यों में हुए समझौते पर उत्तराखंड रोडवेज को भुगतान करेगा। इस समझौते के अनुसार उत्तर प्रदेश को उत्तराखंड को चारों परिसंपत्ति के मौजूदा बाजार भाव का 13.34 फीसद भुगतान देना होगा, जो 250 करोड़ रुपये से ऊपर बताया जा रहा। उत्तर प्रदेश यह राशि देने को राजी नहीं। वह 20-22 करोड़ में मामला समाप्त करना चाहता है, जिसके लिए उत्तराखंड भी राजी नहीं। अब मामला एक बार फिर केंद्र सरकार के पाले में है। परिसंपत्तियों के बंटवारे का मामला गुजरे 18 साल स...
परेशान हुई एंजेलिना जोली, इंस्टाग्राम पर पीड़ित बच्ची का पत्र किया साझा

परेशान हुई एंजेलिना जोली, इंस्टाग्राम पर पीड़ित बच्ची का पत्र किया साझा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली,  हॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने इंस्टाग्राम पर अपने पहले पोस्ट में अफगानिस्तान में पीड़ित महिलाओं और बच्चियों के लिए आवाज उठाई हैl इंस्टाग्राम पर एक बच्ची का लिखा पत्र साझा करते हुए एंजेलिना जोली ने लिखा है, 'मैं इंस्टाग्राम पर आई हूं, उन कहानियों और आवाजों को सुनाने, जो पूरे विश्व में अपनी मानवीय अधिकारों के लिए लड़ रही हैंl' 46 वर्षीय एंजेलिना जोली ने इंस्टाग्राम पर शनिवार को अकाउंट बनाया हैl उन्होंने यह भी कहा कि वह इसके माध्यम से विश्व में सामान्य मानवीय अधिकारों से पीड़ित लोगों की बात करेंगीl अपने पहले पोस्ट में एंजेलिना जोली ने तालिबान शासित अफगानिस्तान में रह रही एक छोटी बच्ची के हाथ से लिखा हुए पत्र की तस्वीर शेयर की हैl तस्वीर में अफगानी लड़की का लिखा पत्र नजर आ रहा हैl अफगानी लड़की ने पत्र में डर और असहाय होने की बात बताई हैl दरअसल 20 वर्ष बाद अफगानिस...
तालिबान किया जारी  फतवा लड़कियों को अब लड़कों के साथ एक ही कक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा

तालिबान किया जारी फतवा लड़कियों को अब लड़कों के साथ एक ही कक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा

देश-विदेश
काबुल,  तालिबान की ओर से पहला फतवा जारी कर दिया गया है। तालिबान अधिकारियों ने सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को आदेश दिया है कि लड़कियों को अब लड़कों के साथ एक ही कक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के व्याख्याताओं, निजी संस्थानों के मालिकों और तालिबान अधिकारियों के बीच तीन घंटे की बैठक में, कहा गया कि सह-शिक्षा जारी रखने का कोई विकल्प और औचित्य नहीं है और इसे समाप्त किया जाना चाहिए। अफगानिस्तान में सह-शिक्षा और अलग-अलग कक्षाओं का मिक्स सिस्टम है, जिसमें अलग-अलग कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूल हैं, जबकि देश भर के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों और संस्थानों में सह-शिक्षा लागू की जाती है। हेरात प्रांत के व्याख्याताओं ने तर्क दिया है कि सरकारी विश्वविद्यालय और संस्थान अलग-अलग कक्षाओं का प्रबंधन कर सकते हैं, लेकिन निजी संस्थानों में महिला छात्रों की सीमित संख्या के कारण अलग-अलग कक...
उत्तराखंड में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरकर जमकर हल्ला बोला

उत्तराखंड में कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरकर जमकर हल्ला बोला

उत्तराखण्ड
देहरादून। प्रदेशभर में कांग्रेस ने रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में उछाल के खिलाफ कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि महंगाई को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्त्ता प्रदेश मुख्यालय,जिला और ब्लाक मुख्यालयों पर विरोध प्रदशर्न कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह विरोध विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा। कांग्रेस जनता के हितों को लेकर सड़क से सदन तक विरोध करेगी। राजधानी दून में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से कुछ दूरी पर एस्ले हाल चौक पर केंद्र और राज्य सरकार का पुतला जलाया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित महानगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के तत्वावधान में कां...