तालिबान ने अमेरिका दी धमकी, 31 अगस्त तक वापस चली जाए अमेरिकी सेना, वरना भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अफगानिस्तान में सैनिकों की वापसी के मिशन यानी जो 31 अगस्त तक पूरा होना था, उसके बाद भी सैनिकों की तैनाती को आगे बढ़ाने पर चर्चा हो रही है। ऐसे में मामला गरमाता नजर आ रहा है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, तालिबान ने अमेरिका को साफ-साफ शब्दों में धमकी दी है। तालिबान के प्रवक्ता सोहेल शाहीन ने एक बयान जारी कर कहा है कि यदि अमेरिका अपने सैनिकों की वापसी में देरी करता है, तो उसको इसके गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। अमेरिकी सेना 31 अगस्त तक यहां से वापस चली जाए नहीं, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
रविवार दोपहर व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बाइडन ने चल रहे सेना वापसी मिशन पर अद्यतन अपडेट दी। बाइडन से जब 31 अगस्त की समय सीमा नजदीक आने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'हमारे और सेना के बीच विस्तार को लेकर चर्चा चल रही है, हमारी उम्मी...






