मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में लेंगे भाग
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सोमवार को भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में दिन में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री रहते योगी आदित्यनाथ पहली बार मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में भाग लेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ इसके साथ ही कल शाम को लखनऊ में पुलिस लाइन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ कान्हा की जन्मस्थली मथुरा में उनके दर्शन के लिए जाएंगे। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी में लगा है। सीएम योगी आदित्यनाथ का मथुरा में रीब दो घंटे का कार्यक्रम है। वह यहां पर संतों से मुलाकात करने के साथ ही साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कन्हैया के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री इस बार मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ब्रज तीर्थ विकास...





