Saturday, June 20News That Matters

Day: August 3, 2021

विधानसभा चुनाव की दस्तक: अमित शाह व जेपी नड्डा आएंगे देहरादून

विधानसभा चुनाव की दस्तक: अमित शाह व जेपी नड्डा आएंगे देहरादून

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव को लेकर ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी महीने उत्तराखंड आ रहे हैं। अमित शाह देहरादून आएंगे। जबकि, जेपी नड्डा देहरादून व हल्द्वानी आएंगे। वहीं, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के भी देहरादून आने की खबर है। केंद्रीय गृहमंत्री का देहरादून दौरा प्रस्तावित है। शाह 8 अगस्त को देहरादून आ सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव को लेकर कुछ निर्देश देने के लिए अमित शाह के साथ में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी आ सकते हैं। हालांकि, कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इसी महीने देहरादून दौरे पर आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि रा...
मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ के मनीष कसनियाल को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ के मनीष कसनियाल को किया सम्मानित

उत्तराखण्ड
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही मनीष कसनियाल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने  मनीष को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मनीष कसनियाल ने 01 जून 2021 को विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। आईएमएफ के मिशन मैसिफ के तहत मनीष अपनी टीम साथी सिक्किम की सुश्री सुनीता प्रधान के साथ माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे।...

उत्तराखंड में आज मिले 48 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कोई मौत नहीं

उत्तराखण्ड, हेल्थ
-राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342246 हो गया है। शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 48 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि, कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, 38 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 342246 हो गया है। हरिद्वार में आज सबसे ज्यादा मरीज 11 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 541 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 7366 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही देहरादून में 09, अल्मोड़ा 01, बागेश्वर 00, चमोली में 03, चम्पावत में 00, हरिद्वार में 11, नैनीताल में 05, पौड़ी गढ़वाल में 00, पिथौरागढ़ में 09, रुद्रप्रयाग में 03, टिहरी गढ़वाल में 00, ऊधमसिंहनगर 01 और उत्तरकाशी में 0...

बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को 5-2 से दी मात , प्रधानमंत्री मोदी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

खेल, राष्ट्रीय
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को 5-2 से मात दी। हालांकि, भारतीय टीम के पास कांस्य पदक की उम्मीद बरकरार है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। मोदी ने ट्वीट कर खुद ही यह जानकारी साझा की। पीएम ने ट्वीट किया "टीम इंडिया की जीत की कामना करता हूं। मैं मैच देख रहा हूं, टीम और उसकी स्किल पर गर्व है।" पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।  टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बेल्जियम के बीच कांटे की टक्कर हुई, लेकिन बेल्जियम ने भारतीय हॉकी टीम को 5-2 से  मात दी। भारतीय हॉकी टीम के हाथ से सेमीफाइनल मैच निकल गया, जिसके साथ ही गोल्ड का सपना भी टूट गया। हालांकि, अब भी भारत के पास कांस्य पदक जीतने का मौका है। पीएम मोदी ने कहा कि हार और जीत तो जिंदगी का हिस्सा है। हमारी पु...
सीबीएसई बोर्ड की 10वीं का परिणाम घोषित, त्रिवेंद्रम रिजन ने किया टॉप

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं का परिणाम घोषित, त्रिवेंद्रम रिजन ने किया टॉप

राष्ट्रीय
-केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 3 अगस्त (आज) को कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम व्यक्तिगत व स्कूल-वार आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.amarujala.com पर उपलब्ध कराया गया है। छात्र रोल नंबर व अन्य विवरण डालकर कर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूल अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जिन लोगों को अपना रोल नंबर नहीं पता है, वे cbseresults.nic.in पर रोल नंबर फाइंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 3 अगस्त को कक्षा 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम में त्रिवेंद्रम रीजन ने 99.99 फीसदी के साथ दोबारा से टॉप किया है। जबकि, बेंगलुरु ने 99.96 फीसदी के साथ दूसरा व चेन्नई ने 99.94 फीसदी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। 10वीं बोर्ड का परिणाम 2,097,128 छात्रों के लिए घोषित किया गया, जिसमें से 2,00,962 छात...

बृजपाल रावत… काया का कल्प हो जाना, लड़कियाँ तुम महान हो…

राष्ट्रीय
बृजपाल रावत देहरादून, उत्तराखंड -------------------------------------- मुझे लगता है अब सोच बदलनी चाहिये, हर एक समाज की, हर एक तबके की, हर एक देश की और तो और हर एक गाँव-मोहल्ले की भी। मुल्क में आज भी स्त्री को बस स्त्री समझा जाता है इसके इतर कुछ भी नहीं। कई मर्तबा ये कुंठित सोच से पनपे लोग कहते हैं अरे.. लड़की है उसे बाहर नहीं घूमना चाहिये, उसे ऐसा पहनना चाहिए उसे वैसा रहना चाहिए ये, वो हलाना.. फलाना.. ढिमकाना आदि-आदि। इस सोच से ग्रसित 95 प्रतिशत लोग आज मौन हैं। वे मौन इसलिए नहीं कि, वे कुछ अच्छा कह नहीं सकते अपितु इसलिये मौन हैं कि उनके मन को रास नहीं आया। आएगा भी कैसे? दिमाग को ऐसे अव्यवस्थित किया हुआ है मानो स्त्री का रोल दुनिया में नगण्य हो। और इस कुंठित सोच से कोई भी तबका अछूता नहीं है चाहे वो वेल सोसाइटीज में पले-बढ़े हो या लोअर मिडिल या फिर स्लम एरियाज। इसी इतिहास को अगर पु...
युवा कवि हरीश कंडवाल की एक रचना… ये वादियां ये घाटियां गवाह हैं

युवा कवि हरीश कंडवाल की एक रचना… ये वादियां ये घाटियां गवाह हैं

राष्ट्रीय
हरीश कंडवाल पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड ------------------------------------------------- ये वादियां ये वादियां ये घाटियां गवाह हैं प्रकृति के अनूठे सृजन के लिए ये सदियों से यथावत खड़ी हैं, ईश्वर के शाश्वत प्रमाण के लिये। ये नहीं बदली ये आज भी सुंदर है ये स्थिर है, अविचल है, अडिग है धरा की नैसर्गिक अविरल श्रृंगार है यह नैनों के लिये आज भी दीदार है। मानव की तृष्ना ने इनका दोहन किया बढ़ते आविष्कारो ने इन्हें दहला दिया मानव ने अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए शान्त वादियों घाटियों को अशान्त किया। इन वादियों घाटियों का भी सौदा होने लगा पानी, हवा, अन्न, यह सब दूषित होने लगा जँहा कभी हवा की सरसराहट होती थी वँहा कंक्रीट का भव्य महल बनने लगा। इन वादियों और घाटियों में तपस्या नही हनीमून के ट्रिप और प्रेम आलिंगन होने लगा शान्त घाटियों में अब सोमरस पान होने लगा यँहा इश्क के...
शक्ति का सही दिशा में प्रयोग ही पुन्य है और गलत दिशा में प्रयोग पाप

शक्ति का सही दिशा में प्रयोग ही पुन्य है और गलत दिशा में प्रयोग पाप

आध्यात्मिक
भगवद चिन्तन ... श्रावण मास-शिव तत्व श्रावण मास में शिव पूजन करते समय चिन्तन करें कि भगवान् शिव अपने हाथ में त्रिशूल रखते हैं। इसका क्या सन्देश है? तीन विकारों को नियंत्रित करता है ये त्रिशूल, काम-क्रोध और लोभ। "तात तीन खल अति प्रवल काम क्रोध और लोभ" काम-क्रोध-लोभ को पूरी तरह समाप्त तो कदापि नहीं किया जा सकता पर, नियंत्रित जरूर किया जा सकता है। इनको साधा जा सकता है। क्रोध तो शिवजी को भी आता है लेकिन, क्षण विशेष के लिए। कामदेव को भस्म करते समय क्रोधित हुए पर जब कामदेव की पत्नि रति आई तो उसे देखकर द्रवित हो गए। शक्ति का सही दिशा में प्रयोग ही पुन्य है और गलत दिशा में प्रयोग ही पाप है। शिव जी ने अपनी ऊर्जा को नियंत्रित कर रखा है। ऊर्जा का नियंत्रण ही साधना है और यही योग है।...