बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने तालिबानियों पर बयान देकर बुरा फंसीं, एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की मांग
नई दिल्ली, अफगानिस्तान में तालिबानियों ने अपना कब्जा कर लिया है। वहां से आ रही तस्वीरें और वीडियो काफी दिल देहला देने वाले हैं। भारत की राजनीतिक हस्तियों के अलावा फिल्मी हस्तियां भी अफगानिस्तान के हालातों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन वह जमकर ट्रोल हो रही हैं। इतना ही नहीं स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने तक की मांग हो रही है।
दरअसल स्वरा भास्कर ने तालिबानियों की तुलना भारत के हिंदूत्व से की। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। उनकी गिरफ्तारी की मांग करने के बाद ट्विटर पर ‘Arrest Swara Bhasker’ ट्रेंड कर रहा है। स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हम हिंदुत्व आतंक के साथ ठीक नहीं हो सकते हैं और तालिबान आतंक से सभी हैरान और तबाह हो गए हैं। हम तालिबान आतंक से शांत नहीं बैठ सकते हैं और फिर हिंदु...



