दूसरी डोज का टीका और तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारियों को डीएम ने दिशा-निर्देश जारी किए
बागेश्वर, बागेश्वर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। दूसरी डोज का टीका और तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारियों को डीएम ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हीलाहवाली नहीं होने दी जाएगी।
मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआइसी पर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए डीएम विनीत कुमार ने कांडा, कपकोट, बागेश्वर और गरुड़ के एसडीएम से व्यवस्थाओं पर चर्चा की। कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण निरंतर बढ़ रहा है। यह चिंताजनक स्थिति है और गंभीरता, सतर्ककता के साथ कार्य करना है। उन्होंने बारह से आने वाले लोगों की सैंपलिंग और ट्रेवल हिस्ट्री की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए। संक्रमित पाए जा रहे लोगों के संपर्क में आ रहे लोगों का कांटेक्ट ट्रेसिंग भी सुनिश्चित की जाए। ग्राम निगरानी समिति, बीआरटी, सीआरटी टीमों को भी सतर्क कि...





