Saturday, June 20News That Matters

Day: August 31, 2021

पूरे देश में नए मामलों का आंकड़ा 46 हजार को पार, केरल में 31,445 नए केस, महाराष्‍ट्र में भी बिगड़े हालात

पूरे देश में नए मामलों का आंकड़ा 46 हजार को पार, केरल में 31,445 नए केस, महाराष्‍ट्र में भी बिगड़े हालात

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, केरल में एक बार फिर कोरोना महामारी का विस्फोट हुआ है। राज्य में तीन महीने के बाद पहली बार एक दिन में 30 हजार से ज्यादा (31,445) मामले मिले हैं। इससे पहले 30 मई को 30,491 मामले मिले थे। 215 लोगों की जान भी गई है। केरल के आंकड़ों के चलते पूरे देश में नए मामलों का आंकड़ा 46 हजार को पार कर गया है। इससे पहले पांच अगस्त को 45 हजार नए मामले मिले थे। केरल के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में संक्रमण दर बढ़कर 19 फीसद से ज्यादा हो गई है। ओणम के बाद बढ़े मामले इसका मतलब है कि जितने भी नमूनों की जांच की जा रही है, उनमें से हर पांचवां व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। विशेषज्ञों ने ओणम महोत्सव के बाद संक्रमण में वृद्धि की आशंका जताई थी, जो सच साबित हो रही है। इससे पहले जुलाई में बकरीद के मौके पर पाबंदियों में छूट दी गई थी, जिसके बाद अचानक नए मामले बढ़कर 20 हजार को पार गए थे। केरल में एक दिन ...
उत्तराखंड में कर्फ्यू एक हफ्ते आगे बढ़ाया जा सकता, जानिए कब खत्म हो रही अवधि

उत्तराखंड में कर्फ्यू एक हफ्ते आगे बढ़ाया जा सकता, जानिए कब खत्म हो रही अवधि

उत्तराखण्ड
देहरादून उत्तराखंड में लागू कोविड कर्फ्यू को वर्तमान रियायत के साथ एक हफ्ते आगे बढ़ाया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार सोमवार को होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। वर्तमान में लागू कर्फ्यू की अवधि 31 अगस्त को सुबह छह बजे समाप्त हो रही है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लिहाज से स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर सरकार कोविड कफ्र्यू को जारी रखने के मूड में है। हालांकि, वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू में लगभग सभी क्षेत्रों में ढील दी गई है, मगर कोविड प्रोटोकाल के अनुपालन के मद्देनजर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए कर्फ्यू जारी रखा जाएगा। मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य उपकरण किए भेंट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आवास में आइटीसी हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सीएचसी रुड़की और सीएचसी पिथौरागढ़ के लिए ...
देहरादून में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा

देहरादून में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड में सात सितंबर को जनप्रतिनिधियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी उन्हें दी जाएगी। इसके साथ ही कोविड की संभावित तीसरी लहर के रोकथाम और राज्य में दिसंबर माह तक शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे। कार्यशाला में सूबे के मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के साथ ही नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बतौर अति विशिष्ठ अतिथि शामिल होंगे। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने ये जानकारी बताया कि सरकार सूबे में स्वास्थ्य सुविधओं को मजबूत करने के लिए संकल्पबद्ध है। इसी के तहत सात सितंबर को कार्यशाला आयोजित की जाएगी। देहरादून में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन ...
अफगानिस्‍तान में अमेरिका का सैन्‍य मिशन पूरी तरह समाप्‍त और राजनयिक मिशन की शुरुआत होगी

अफगानिस्‍तान में अमेरिका का सैन्‍य मिशन पूरी तरह समाप्‍त और राजनयिक मिशन की शुरुआत होगी

राष्ट्रीय
वाशिंगटन, अफगानिस्‍तान में अमेरिकी सैन्‍य वापसी के साथ एक अध्‍याय का अंत हो गया। इसके साथ ही एक नये अध्‍याय की शुरुआत भी हुई है। अफगानिस्‍तान में अमेरिका का सैन्‍य मिशन पूरी तरह समाप्‍त हो गया है और राजनयिक मिशन की शुरुआत होगी। उधर, तालिबान के समक्ष अपनी वैधता को हासिल करने की बड़ी चुनौती होगी। यह इस पर निर्भर होगा कि तालिबान अपने नागर‍िकों के प्रति कितना प्रतिबद्ध है। वह अपने दायित्‍वों को कितना पूरा करते हैं। इस मौके पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने कहा कि अफगानिस्‍तान से अमेरिका की पूर्ण वापसी के बाद वहां से लोगों को निकालना अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती थी। उन्होंने इसे बड़े पैमाने पर  एक सैन्य, राजनयिक और मानवीय अभियान बताया। नागरिकों में भय और असमंजस का वातावरण  प्रो. हर्ष पंत ने कहा कि वर्षों युद्ध के बाद अ...
खटीमा का जवाब श्रीनगर से देगी भाजपा, सीएम धामी ने जन आशीर्वाद रैलियों की श्रृंखला शुरू करने का किया एलान

खटीमा का जवाब श्रीनगर से देगी भाजपा, सीएम धामी ने जन आशीर्वाद रैलियों की श्रृंखला शुरू करने का किया एलान

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही सियासी माहौल गर्माने लगा है। कांग्रेस तीन सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा (ऊधमसिंहनगर) से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने जा रही है तो भाजपा ने भी इसके जवाब में श्रीनगर (गढ़वाल) से जन आशीर्वाद रैलियों की श्रृंखला शुरू करने का एलान किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल विधानसभा की श्रीनगर सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं और पिछली बार हार गए थे। ऐसे में भाजपा की रणनीति कांग्रेस अध्यक्ष की घेराबंदी करने की है। भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव में वर्ष 2017 जैसा प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। तब पार्टी ने विधानसभा की 70 में 57 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इसके साथ ही बदली परिस्थितियों में प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्य...
उत्तर प्रदेश के स्वर्गीय कल्याण सिंह की याद में भारतीय जनता पार्टी अपने सभी 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी

उत्तर प्रदेश के स्वर्गीय कल्याण सिंह की याद में भारतीय जनता पार्टी अपने सभी 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी

राष्ट्रीय
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह की याद में भारतीय जनता पार्टी संगठन उत्तर प्रदेश में मंगलवार को अपने सभी 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी। लखनऊ में श्रद्धांजलि सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के साथ आरएसएस के भी बड़े पदाधिकारी शिरकत कर उनको नमन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की याद में अपने संगठनात्मक 1918 मंडलों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगी। लखनऊ में मुख्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। लखनऊ में कार्यक्रम सिटी मांटेसरी स्कूल, गोमती नगर विस्तार के सभागार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे। इनके अलावा ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागौर में हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की,  2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागौर में हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की, 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

राष्ट्रीय
जयपुर। राजस्थान में नागौर जिले के श्रीबालाजी के पास मंगलवार सुबह 7:30 बजे हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत होने के साथ ही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में 8 महिलाएं और 4 पुरूष शामिल है। सभी मृतक मध्यप्रदेश में देवास जिले के सजनखेड़ाव दौलतपुर के रहने वाले हैं। यह सभी एक जीप से रामदेवरा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागौर में हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि राजस्थान के नागौर में हुआ भीषण सड़क हादसा बेहद दुखद है। मैं इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के नागौर दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक के परिजनों के लिए PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंज़ूरी दी है। एवं घायलों क...