Saturday, June 20News That Matters

Day: August 24, 2021

अपने बयान पर बुरे फंसे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पुलिस ने हिरासत में लिए

अपने बयान पर बुरे फंसे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे पुलिस ने हिरासत में लिए

राष्ट्रीय
मुंबई,केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के उद्धव ठाकरे पर आपत्तिजनक बयान के बाद महाराष्ट्र में सियासत तेज हो गई है। राणे ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कही थी। नारायण राणे के खिलाफ कई जगह एफआईआर दर्ज हुई जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। वह इस वक्त रत्नागिरी के चिपलून में हैं। इससे पहले रत्नागिरी कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। राणे के बयान आपत्ति जताते हुए शिवसेना कई जगह तोड़फोड़ की। नासिक स्थित भाजपा के दफ्तर पर नारे लगाते हुए पत्थर फेंके गए। वहीं नारायण राणे के आवास के पास शिवसेना, भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई। महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ शिवसेना के कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। राणे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 'कान के नीचे रख देने की' उनकी टिप्पणी को लेकर मा...
भोजनमाताओं ने किया विधानसभा कूच, कहा- हर माह सिर्फ दो हजार दिए जाते हैं जिससे गुजारा मुश्किल

भोजनमाताओं ने किया विधानसभा कूच, कहा- हर माह सिर्फ दो हजार दिए जाते हैं जिससे गुजारा मुश्किल

उत्तराखण्ड
देहरादून। उत्तराखंड की भोजनमाताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा कूच किया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रिस्पना पुल से पहले ही बैरिकेडिंग पर रोक लिया। इस पर भोजनमाताएं वहीं धरने पर बैठ गई हैं। उनका कहना है कि हर माह सिर्फ दो हजार दिए जाते हैं, जिससे गुजारा मुश्किल है। प्रगतिशील भोजनमाता संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष हंसी गर्जोला ने कहा कि भोजनमाताएं 18-19 वर्षों से स्कूलों में खाना बनाने का काम कर रही हैं। इसके अतिरिक्त उनसे साफ-सफाई, बागवानी, चाय-पानी पिलाना, स्कूल बंद करना और खोलने का काम भी लिए जा रहे हैं। उन्हें बीमारी आदि में भी अवकाश नहीं मिलता। इस काम के बदले उन्हें सिर्फ दो हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। यह पैसा भी सिर्फ ग्यारह माह का ही दिया जा रहा है। यानी सरकार भोजनमाताओं को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दे रही। उस पर ईएसआइ, पीएफ, पेंशन, प्रसूति अवकाश आदि भी नहीं दिया जा रहा। महा...
संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत ने कहा- कांग्रेस नेता सिद्धू ने सच कहने की हिम्मत दिखाते हुए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बात की

संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत ने कहा- कांग्रेस नेता सिद्धू ने सच कहने की हिम्मत दिखाते हुए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बात की

उत्तराखण्ड
देहरादून। गन्ना मूल्य को लेकर किए गए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के ट्वीट को उत्तराखंड की भाजपा सरकार के नेताओं ने भी लपका है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और संसदीय कार्यमंत्री बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धू ने सच कहने की हिम्मत दिखाते हुए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बात की है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धू ने ट्वीट कर गन्ना मूल्य के मामले में अपनी ही प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने की जरूरत है। अजीब बात यह है कि पंजाब मे खेती की लागत अधिक होने के बावजूद राज्य का सुनिश्चित मूल्य (एसएपी) हरियाणा, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड की तुलना में कम है। कृषि के पथ प्रदर्शक के रूप में पंजाब में एसएपी बेहतर होना चाहिए। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने इस ट्वीट को लपकते हुए कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धृू ने सच ...
योगी सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों के किए तबादला, देखें- पूरी लिस्ट

योगी सरकार ने कई आईपीएस अधिकारियों के किए तबादला, देखें- पूरी लिस्ट

राष्ट्रीय
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। गृह विभाग ने मंगलावार को कुल 13 आइपीएस अफसरों के ट्रांसफर किया है। पहले दो आइपीएस और फिर 11 आइपीएस अफसरों की तबादला लिस्ट जारी की गई थी। इसके अलावा पीपीएस संवर्ग के 14 अपर पुलिस अधीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी लबादला लिस्ट के अनुसार नरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा से पुलिस अधीक्षक विधि प्रकोष्ठ पुलिस मुख्यालय में नियुक्त किया गया है। अनिल कुमार पांडेय को सेनानायक 28वीं वीहिनी पीएससी इटावा से सेनानायक 36वीं वाहिनी पीएससी वाराणसी और सुशील शुक्ला को पुलिस अधीक्षक लाजिस्टिक से पुलिस अधीक्षक डायल 112 बनाया गया है। इसी प्रकार रुचिता चौधरी पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट, सभाराज पुलिस अधीक्षक एससीआरबी लखनऊ, शालिनी को पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट से सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएससी मुरादाबाद और प्रताप गोपेंद्र ...
अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाए जाने पर  CM योगी ने PM मोदी को जताया आभार

अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाए जाने पर CM योगी ने PM मोदी को जताया आभार

राष्ट्रीय
लखनऊ,  तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है। 25 भारतीय नागरिकों सहित 78 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक फ्लाइट ताजिकिस्तान के दुशांबे से नई दिल्ली पहुंची है। विमान में आए लोगों में 46 सिख और बाकी हिंदू हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन प्रयासों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि इस मानवतापूर्ण पहल के लिए मानव सभ्यता सदैव ऋणी रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि 'अफगानिस्तान में बर्बर तालिबानी शासन के कहर से हिंदू और सिख परिवारों को बचाने के लिए विशेष विमान द्वारा उन्हें भारत लाने की मानवतापूर्ण पहल के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार। आपकी इस पहल के लिए मानव सभ्यता सदैव ऋणी रहेगी। जय हिंद!' बता दें कि अफगानिस्तान मे...
तालिबान ने किया ऐलान- सैकड़ों लड़ाके पंजशीर घाटी पर हमला करने को तैयारी

तालिबान ने किया ऐलान- सैकड़ों लड़ाके पंजशीर घाटी पर हमला करने को तैयारी

देश-विदेश
काबुल,  तालिबान ने ऐलान किया है कि उसके सैकड़ों लड़ाके पंजशीर घाटी पर हमला करने की तैयारी में हैं। उन्‍होंने अपने अरबी ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि स्‍थानीय राज्‍य के अधिकारियों द्वारा इसे शांतिपूर्वक सौंपने से इन्‍कार करने के बाद इस्‍लामिक अमीरात के सैकड़ों मुजाहिदीन इस पर नियंत्रण करने के लिए पंजशीर राज्‍य की ओर बढ़ रहे हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबील्ला मुजाहिद ने कहा कि उन्होंने पंजशीर प्रांत को घेरना शुरू कर दिया है। गौरतलब है क‍ि अफगानिस्तान के 34 प्रांतों में से पंजशीर प्रांत इकलौता ऐसा राज्‍य है जहां तालिबान अपना नियंत्रण स्‍थापति नहीं कर सका है। आखिर पंजशीरी लड़ाके तालिबान शासन से क्‍यों चिढ़ते हैं। इसके पीछे क्‍या है बड़ी वजह। पंजशीर घाटी में तालिबान की क्‍या है बड़ी बाधाएं। पंजशीर लड़ाकों से निपटना...
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नासिक में भाजपा पार्टी कार्यालय पर पथराव किया और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ नारेबाजी की

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने नासिक में भाजपा पार्टी कार्यालय पर पथराव किया और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ नारेबाजी की

राष्ट्रीय
मुंबई,  महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ शिवसेना के कार्यकर्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। राणे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 'कान के नीचे रख देने की' उनकी टिप्पणी को लेकर पुणे में एक मामला दर्ज किया गया है। युवा सेना की शिकायत के बाद मंगलवार को पुणे शहर के चतुरशृंगी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 153 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, इस FIR के बारे में राणे को कोई जानकारी नहीं। इस बात का दावा उन्होंने खुद किया है। मामले दर्ज होने की बात पर उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मैं कोई आम आदमी नहीं हूं। मैंने कोई अपराध नहीं किया है। 15 अगस्त के बारे में कोई नहीं जानता तो क्या यह अपराध नहीं है? मैंने कहा था कि मैं थप्पड़ मार दूंगा - ये शब्द थे और यह कोई अपराध नहीं है।' वहीं, शिवसेन...