देहरादून में अब हर सोमवार को होगा ‘समाधान दिवस’, भूमि विवादों के लिए बनेगा हाई-लेवल सेल: DM
जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब जिले में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाला जनता दरबार ‘समाधान दिवस’ के रूप में जाना जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्पष्ट किया है कि जनता की हर शिकायत को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा, जिससे उनकी नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध ट्रैकिंग सुनिश्चित हो सके।
सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित पहले 'समाधान दिवस' में जिलाधिकारी के सामने कुल 132 शिकायतें आईं, जिन पर उन्होंने ऑन-द-स्पॉट त्वरित एक्शन लिया।
1. भूमि विवादों के लिए बनेगा 'हाई-लेवल सेल'
जनता दरबार में सबसे ज्यादा मामले भूमि विवादों से जुड़े आए। इसे देखते हुए डीएम ने जनपद स्तर पर एक उच्च स्तरीय विशेष सेल (High-Level Cell) गठित करने के निर्देश दिए हैं।
यह सेल भूमि सीमांकन, अवैध कब्जा, अतिक्रमण, किराये...


