Friday, June 19News That Matters

Day: June 17, 2026

​मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी ‘नमो भारत’: सीएम धामी के प्रयासों से मिली हरी झंडी, जल्द शुरू होगा सर्वे

​मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी ‘नमो भारत’: सीएम धामी के प्रयासों से मिली हरी झंडी, जल्द शुरू होगा सर्वे

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश के पास लक्ष्मणझूला तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (आरआरटीएस) का सपना सच होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से, उत्तराखण्ड, यूपी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के बीच आरआरटीएस ट्रेन के मौजूदा नेटवर्क को मेरठ से ऋषिकेश तक विस्तार देने पर सहमति बन गई है। परियोजना की डीपीआर के लिए जल्द सर्वे होने जा रहा है। इसी वर्ष फरवरी माह में दिल्ली से मेरठ के मोदीपुरम तक हाईस्पीड नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। इस हाईस्पीड ट्रेन को मोदीपुरम से ऋषिकेश तक विस्तार देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रयासरत रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पिछले दिनों प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री  मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर प्रस्ताव भी सौंपा था। इसके बाद इस ट्रेन को मोदीपुरम से ऋ...
सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा: अगस्त अंत तक राज्य में पूरी तरह लागू होंगे नए आपराधिक कानून

सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा: अगस्त अंत तक राज्य में पूरी तरह लागू होंगे नए आपराधिक कानून

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
आज बुधवार को सचिवालय में सचिव गृह  शैलेश बगोली की अध्यक्षता में राज्य में नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस, कारागार, न्यायपालिका, अभियोजन एवं फॉरेंसिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में सचिव गृह ने माह अगस्त 2026 के अंत तक राज्यभर में नवीन आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने क्रियान्वयन तंत्र की गहन समीक्षा करते हुए थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने हेतु सुधारात्मक एवं विशिष्ट कार्यवाही करने के साथ ही सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग एवं ई-एफआईआर को बढ़ावा दिये जाने तथा 60 एवं 90 दिनों की निर्धारित समय-सीमा में एफआईआर की विवेचना एवं निस्तारण में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने सभी ऑनलाइन प्रणालियों को ए...
​देहरादून: पलटन बाजार के कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; 4 दमकल वाहनों ने पाया काबू

​देहरादून: पलटन बाजार के कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; 4 दमकल वाहनों ने पाया काबू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून: राजधानी देहरादून के दिल कहे जाने वाले पलटन बाजार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ स्थित एक नामी गारमेंट्स शोरूम की तीसरी मंजिल पर बने गोदाम में आज (बुधवार) अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस और फायर स्टेशन देहरादून से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ​ ​घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पलटन बाजार स्थित 'ननकानी गारमेंट्स' के तीसरे तल पर लिफ्ट लगाने का काम चल रहा था। इसके लिए वहां वेल्डिंग करने वाले मजदूर आए हुए थे। बताया जा रहा है कि वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी की वजह से तीसरी मंजिल पर स्थित कपड़ों के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ​ ​आग की लपटें और धुआं उठता देख आस-पास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मामले की ग...