Wednesday, July 15News That Matters

Day: June 12, 2026

देहरादून: मानसून की चुनौतियों से निपटने को उत्तराखंड तैयार, USDMA और NIDM का दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

देहरादून: मानसून की चुनौतियों से निपटने को उत्तराखंड तैयार, USDMA और NIDM का दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम), गृह मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मानसून पूर्व तैयारियों पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष, सलाहकार समिति, आपदा प्रबंधन विभाग  विनय रूहेला ने कहा कि इस कार्यशाला से उत्तराखण्ड में मानसून जनित आपदाओं के जोखिम को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के माध्यम से राज्य एवं जिला स्तर के अधिकारियों को भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, बादल फटना, शहरी बाढ़ तथा अन्य मानसून जनित आपदाओं से निपटने के लिए नवीन तकनीकों, बेहतर समन्वय तंत्र तथा प्रभावी प्रतिक्रिया प्रणाली की जानकारी प्राप्त हुई। एनआईडीएम के प्रोफेसर नवनीत कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के ...
चमोली हादसा: हेलंग के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, नेपाली मूल के चालक की मौत; SDRF ने निकाला शव

चमोली हादसा: हेलंग के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, नेपाली मूल के चालक की मौत; SDRF ने निकाला शव

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जोशीमठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेलंग के समीप एक आईसर ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे नदी में जा समाया। इस दुखद हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) और एनडीआरएफ (NDRF) की टीमों ने संयुक्त रूप से बेहद कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला। ​ ​मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन आईसर ट्रक (संख्या: UK11CA-1710) था। जब ट्रक अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे नदी की ओर गिरा, तो जोरदार झटके के कारण चालक वाहन से छिटक गया और लगभग 150 मीटर नीचे पहाड़ी के बीच में ही फंस गया। ​ ​जोशीमठ थाने से सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट जोशीमठ से उप निरीक्षक जगमोहन सिंह के नेतृत्व में एक टीम तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। ​​ख...
ब्रेकिंग न्यूज़: नहीं रहे खेल जगत के दिग्गज जसपाल राणा; मनु भाकर को ओलंपिक मेडल दिलाने वाले महान निशानेबाज का 49 वर्ष की आयु में निधन

ब्रेकिंग न्यूज़: नहीं रहे खेल जगत के दिग्गज जसपाल राणा; मनु भाकर को ओलंपिक मेडल दिलाने वाले महान निशानेबाज का 49 वर्ष की आयु में निधन

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
भारतीय खेल जगत और देवभूमि उत्तराखंड के लिए एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर है। देश के महान निशानेबाज, द्रोणाचार्य अवॉर्डी और स्टार शूटर मनु भाकर के कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया है। उनके असामयिक निधन से खेल प्रेमियों और पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसपाल राणा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके दिल में कार्डियक ब्लॉकेज की समस्या थी, जिसे साफ करने के लिए हाल ही में उनकी 'स्टेंट सर्जरी' (एंजियोप्लास्टी) की गई थी। सर्जरी के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही थी और वह तेजी से ठीक (रिकवर) हो रहे थे, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनका निधन हो गया। ​डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर के थे मार्गदर्शक ​निशानेबाजी से संन्यास ल...