Saturday, July 25News That Matters

Day: June 7, 2026

SIR की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को BLO घर-घर बांटेंगे गणना फार्म 8 जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO

SIR की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को BLO घर-घर बांटेंगे गणना फार्म 8 जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार से प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म बांटने का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश के समस्त मतदाताओं से बूथ लेवल एजेंट्स को सहयोग करने की अपील की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी 11733 बीएलओ के पास गणना फार्म पंहुचा दिए गए हैं। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। आगामी 7 जुलाई तक एक माह के समय में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के गणना फार्मों को बीएलओ एप्प के माध्यम से डिजिटिलाइज किया जाएगा। *मतदाता ”बुक ए कॉल” फीचर का ले सकते हैं लाभ* मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश के मतदाता नौकरी या अन्य पेशे से जुड़े होने के कारण दिन में घर पर उपलब्ध नहीं हैं तो वे ”बुक ए कॉल विद BLO” के फ...
उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल में लापता ट्रेकर की खोज में जुटीं 6 एजेंसियां, हेलीकॉप्टर से भी हवाई सर्वेक्षण शुरू

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल में लापता ट्रेकर की खोज में जुटीं 6 एजेंसियां, हेलीकॉप्टर से भी हवाई सर्वेक्षण शुरू

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
दयारा बुग्याल ट्रेक पर लापता युवती की तलाश में पुलिस एवं विभिन्न रेस्क्यू एजेंसियों द्वारा व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान (Search & Rescue Operation) लगातार जारी है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, निम (NIM), राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीमें दयारा बुग्याल सहित आसपास के जंगलों, गहरी खाइयों, गदेरों, चट्टानों के बीच स्थित छोटे-छोटे उड्यारों, झाड़ी-झंखाड़ एवं अन्य सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चला रही हैं। 07 जून 2026 को युकाडा से हेलीकॉप्टर के माध्यम से दयारा ट्रेक एवं आसपास के सम्पूर्ण क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण एवं गहन सर्च अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय द्वारा अभियान की निरन्तर समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है। उनके निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार घटना की सूचना मिलने के बाद से ही दयारा ट्रेक क्षेत्...
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: 39 यात्रियों से भरी बस पलटी, सभी सुरक्षित

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: 39 यात्रियों से भरी बस पलटी, सभी सुरक्षित

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास यात्रियों से भरी एक बस सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में 39 यात्री सवार थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में पांच लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। टिहरी जनपद के देवप्रयाग क्षेत्र में तोताघाटी और बछेलीखाल के बीच यह हादसा उस समय हुआ जब हरिद्वार जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में कुल 39 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल यात्रियों को प्र...