कर्णप्रयाग विवाद: घायल सिख श्रद्धालु की शिकायत पर FIR दर्ज; जांच हरिद्वार पुलिस को ट्रांसफर, IPS अधिकारी करेंगे पुलिस के व्यवहार की जांच
चमोली जिले के कर्णप्रयाग में बीते 16 जून को सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के मामले में उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने बड़े फैसले लिए हैं। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए दोनों पक्षों के मुकदमों को चमोली से हरिद्वार जिले में ट्रांसफर कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मामले में निम्नलिखित महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं:
सिख श्रद्धालु की शिकायत पर मुकदमा दर्ज: घटना में घायल हुए सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर, मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ 20 जून को कर्णप्रयाग थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। इससे पहले सिख श्रद्धालुओं के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था।
हरिद्वार ट्रांसफर हुई जांच: अब इस पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच (विवेचना) चमोली पुलिस नहीं करेगी। दोनों मुकदमों को हरिद्वार जिला पुलिस को सौंप दिया गया है, जहां हरिद्व...

