Wednesday, July 15News That Matters

Day: June 11, 2026

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए एकीकृत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट तथा जनस्वास्थ्य प्रबंधन योजना के लिए मिली 115.61 करोड़ की धनराशि

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए एकीकृत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट तथा जनस्वास्थ्य प्रबंधन योजना के लिए मिली 115.61 करोड़ की धनराशि

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की कार्यकारी समिति की 70वीं बैठक में हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के लिए प्रस्तावित “एकीकृत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट तथा जनस्वास्थ्य प्रबंधन योजना” के लिए 115.61 करोड की धनराशि स्वीकृत की गई है। ₹ 115.61 करोड की लागत वाली यह परियोजना पूर्णतः केंद्रीय क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तावित है। परियोजना का उद्देश्य कुंभ मेले के दौरान आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था सुनिश्चित करना है। इस धनराशि से कुम्भ मेले के लिए 13,915 शौचालय, 8,065 यूरिनल तथा 2,000 स्नानगृह स्थापित किए जाने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 4,840 कूड़ादान, 31.38 लाख लाइनर बैग, 491 अपशिष्ट संग्रहण वाहन, 2 ट्रैश बूम, 15 घाट सफाई मशीनें, 190 स्प्रेइंग मशीन एवं ट्रैक्टर, 55 फॉगिंग मशीनें, 30 घास काटने की मशीनें, कीटनाशक, ...
देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल

देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल

उत्तराखंड
देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल   उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आगामी रविवार, 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा के लिए जिला प्रशासन देहरादून ने कमर कस ली है। जनपद के 116 परीक्षा केंद्रों पर कुल 46,350 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू और सफल संचालन के लिए पूरे जनपद को जोनों में बांटते हुए 11 जोनल और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए गुरूवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी पुलिस, केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी...
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की

उत्तराखंड, उत्तराखण्ड
  अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की 18 जून तक शत-प्रतिशत फार्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदाडे ने आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनपद देहरादून के निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विधानसभावार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) उपस्थित रहे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी आरओ एवं ईआरओ को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल दो बार पोर्टल पर लॉगिन कर एसआईआर कार्यों की समीक्षा करें तथा प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि 18 जून 2026 तक शत-प्रतिशत फार्म वितरण का कार्य पूर्ण कर संबंधित विवरण पोर्टल पर अद्यतन किया जाए। साथ...
​ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की गिरफ्त में शातिर ‘ठग बाबा’, अनिष्ट का भय दिखाकर ठगा था 65 तोला सोना

​ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की गिरफ्त में शातिर ‘ठग बाबा’, अनिष्ट का भय दिखाकर ठगा था 65 तोला सोना

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
राजधानी के सेलाकुई क्षेत्र में तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास का जाल बिछाकर महिलाओं को ठगने वाले एक शातिर 'ठग बाबा' को देहरादून पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून की सख्ती के बाद हरकत में आई सेलाकुई पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम ने आरोपी को दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से पिघलाया हुआ 150 ग्राम सोने का बार (बिस्कुट) और आभूषण बेचकर कमाए गए 05 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। ​ ​मिली जानकारी के अनुसार, गत 31 मई 2026 को शहीद किशन थापा मार्ग, सेलाकुई निवासी  ओशीन गुरुंग पत्नी अनीश गुरुंग ने थाना सेलाकुई में महंत राहुल थापा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। वादिनी ने बताया कि आरोपी राहुल थापा उनका दूर का रिश्तेदार है। उसे पता था कि ओशीन अपने परिवार की इकलौती बेटी है और उसके पास काफी कीमती आभूषण हैं। लालच में आ...