Tuesday, June 9News That Matters

Day: June 2, 2026

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बारीकियां सीखेंगे तकनीकी संस्थानों के छात्र: डॉ धन सिंह रावत

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बारीकियां सीखेंगे तकनीकी संस्थानों के छात्र: डॉ धन सिंह रावत

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों एवं अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अपने पाठ्यक्रम के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और कोडिंग की बारीकियां भी सीखेंगे। इसके लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग ने कोडयोगी फाउंडेशन तथा कम्प्यूटर एंड लर्न फाउंडेशन के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। सोमवार को तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत राज्य के पॉलीटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों को एआई के मूलभूत सिद्धांतों, कोडिंग, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग तथा इसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार तकनीकी शिक्षा को समय की मांग के अनुरूप आधुनिक एवं रोजगारोन्मुख बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।...
चारधाम यात्रा समीक्षा: सीएम धामी ने दिया ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ का मूल मंत्र

चारधाम यात्रा समीक्षा: सीएम धामी ने दिया ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ का मूल मंत्र

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा प्रबंधन का मूल मंत्र ‘सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन और सतत संवाद’ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय, प्रभावी संवाद और सुव्यवस्थित प्रबंधन से यात्रा को और अधिक सुरक्षित एवं सफल बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप दर्शन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चारधाम यात्रा मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्गों पर ट्रकों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों को ...
देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर गंगा नदी में समाई कार, 2 पर्यटकों की मौत, 5 लापता

देवप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर गंगा नदी में समाई कार, 2 पर्यटकों की मौत, 5 लापता

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के समीप सैनिक होटल और पंत गांव के बीच (डंपिंग जोन के पास) एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां राजस्थान के पर्यटकों से भरी एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सुरक्षा पैराफिट को तोड़ते हुए गहरी खाई में गिर गई और सीधे उफनती गंगा नदी में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। नदी में लापता अन्य 5 लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है। ​ ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की गति काफी तेज थी। डंपिंग जोन के पास चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे लगे सुरक्षा पैराफिट को चकनाचूर करते हुए सीधे गंगा नदी की तेज और गहरी धाराओं में जा गिरी। कार के नदी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। ​ ​हादसे की भयावहता को दे...