Saturday, July 25News That Matters

Day: June 10, 2026

सेलाकुई, देहरादून स्थित परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 एवं 12 जून, 2026 को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार

सेलाकुई, देहरादून स्थित परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 एवं 12 जून, 2026 को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी ने बुधवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय में सगन्ध पौध केन्द्र, देहरादून में आयोजित होने वाली दालचीनी विषयक दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की। इस मौके पर कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने मा. प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के देश के सबसे अधिक कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सेलाकुई, देहरादून स्थित सगन्ध पौधा केन्द्र का नाम परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान किया गया है। यह संस्थान एरोमैटिक सेक्टर का एक प्रमुख संस्थान है, जो सगन्ध पौधों कीे खेती, प्रशिक्षण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता परीक्षण, अनुसंधान एवं विकास तथा व्यवसायीकरण के क्षेत्र में कार्यरत है। विगत दो दशकों में संस्थान द्वारा शोध कार्यों के माध्यम से राज्य में सगन्ध खेती के द्वारा लगभग 10 हजार हे. भ...
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान

उत्तराखंड
  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में "सडक सुरक्षा जीवन रक्षा" अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान देहरादून दिनांक 10 जून 2026 (सूवि)* उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुँगराकोटी द्वारा घंटाघर चौक* में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अभियान *08 जून 2026 से 14 जून 2026* तक जिला देहरादून में व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा। सचिव महोदया द्वारा सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया और उपस्थित व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। ओवरस्पीड में गाड़ी न चलाने और नशे में गाड़ी न ...
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को पत्र प्रेषित कर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने और सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने पर देवभूमि उत्तराखण्ड की जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत...
मसूरी में बड़ा हादसा: झड़ीपानी रोड पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

मसूरी में बड़ा हादसा: झड़ीपानी रोड पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
पहाड़ों की रानी मसूरी से आज सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। झड़ीपानी रोड पर बार्लोगंज चौकी क्षेत्र के पास एक तीव्र ढलान पर मारुति सिलेरियो कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। रेस्क्यू टीमों ने अब तक खाई से एक महिला का शव बरामद कर लिया है, जबकि अन्य लोगों को बचाने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ​ ​स्थानीय चश्मदीदों से मिली जानकारी के अनुसार, कार (संख्या: DL5CS4610) में सवार लोग उत्तरकाशी से आ रहे थे। रास्ते में झड़ीपानी रोड के पास उन्होंने एक स्थानीय दुकान पर गाड़ी रोकी और कुछ सामान खरीदा। सामान लेकर जैसे ही चारों लोग वापस कार में बैठे, तीव्र ढलान होने के कारण कार अचानक आगे की तरफ तेजी से बढ़ने लगी। जब तक चालक गाड़ी को संभाल पाता, कार सड़क किनारे एक खाली प्लॉट को पार करते हुए सीधे गहरी खाई में ...