Thursday, August 20News That Matters

Day: June 13, 2026

​खटीमा में बोले CM धामी: “PM मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व में विश्व शक्ति बनकर उभरा भारत”

​खटीमा में बोले CM धामी: “PM मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व में विश्व शक्ति बनकर उभरा भारत”

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष जनसंपर्क अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का छोलिया एवं थारू सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों तथा पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह दो दिवसीय खटीमा प्रवास पर हैं और अपने प्रवास के कार्यक्रमों की शुरुआत बग्घा चौवन से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं। इन 12 वर्षों में प्रधानमंत्री  ने देशहित में अनेक ऐतिहासिक एवं दूरगामी निर्णय लिए हैं, जिनसे भारत आज विश्व में एक मजबूत शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नर...
चारधाम यात्रा: परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन; देहरादून-हरिद्वार में विशेष इंटरसेप्टर अभियान, 312 वाहनों के चालान, 19 सीज

चारधाम यात्रा: परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन; देहरादून-हरिद्वार में विशेष इंटरसेप्टर अभियान, 312 वाहनों के चालान, 19 सीज

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के चलते सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए परिवहन विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा देहरादून और हरिद्वार जनपद के प्रमुख मार्गों पर एक विशेष इंटरसेप्टर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 09 जून से शुरू हुआ यह सघन अभियान आगामी 15 जून 2026 तक जारी रहेगा। ​अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोडिंग, अवैध पार्किंग और निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल जैसे गंभीर यातायात उल्लंघनों पर बेहद सख्त रुख अपनाया जा रहा है। ​इन तीन प्रमुख रूटों पर तैनात हैं इंटरसेप्टर टीमें ​यातायात को सुचारु रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए तीन सबसे व्यस्त मार्गों पर विशेष इंटरसेप्टर दल तैनात किए गए हैं: ​प्रेमनगर आश्रम से चंडी चौक – नेपाली फार्म मार्ग ​नेपाली फ...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न,481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न,481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आयोजित पासिंग आउट परेड (पीओपी) में मुख्य अतिथि एवं समीक्षा अधिकारी के रूप में शामिल हुईं। राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी के 158वें नियमित तथा 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की भव्य पासिंग आउट परेड की समीक्षा की और नवप्रशिक्षित सैन्य अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने पास आउट होने वाले कैडेट्स को भारत माता की रक्षा के लिए कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारी केवल देश की सीमाओं के प्रहरी ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास, सम्मान और आकांक्षाओं के भी संरक्षक हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि इस वर्ष की पासिंग आउट परेड की सबसे...