Saturday, July 25News That Matters

Day: June 30, 2026

विद्यालयी शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी,माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रभारी निदेशक बने विनोद प्रसाद सेमल्टी

विद्यालयी शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी,माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रभारी निदेशक बने विनोद प्रसाद सेमल्टी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
प्रदेश में विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए वार्षिक स्थानांतरण सत्र-2026 के अंतर्गत विद्यालयी शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की तैनाती करते हुए विनोद प्रसाद सेमल्टी को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं के. एस. रावत को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रभारी निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा तथा अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में विनोद कुमार ढौंडियाल को उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर का प्रभारी सचिव बनाया गया है। इसके अलावा गोविन्द राम जायसवाल को जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के साथ-साथ प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून तथा रणजीत सिंह नेगी को जिला शिक्षा अधिकार...
ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, सूचना विभाग संभालेगा कमान

ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, सूचना विभाग संभालेगा कमान

उत्तराखंड
  ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, सूचना विभाग संभालेगा कमान उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में सात दिवसीय विशेष वृहद जन कल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। श्जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारश् के संकल्प के साथ शुरू हो रहे इस अभियान के तहत आगामी 4 जुलाई को ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में एक विशाल बहुउद्देशीय और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं शिरकत करेंगे। ऋषिकेश में आयोजित होने वाले इस महाशिविर की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल जिले के आला अधिकारियों के साथ आईडीपीएल मैदान पहुंचे। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ऋषिकेश भौगोलिक रूप से एक ‘स...
उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!

उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!

उत्तराखंड
  उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे! उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति और प्रकृति के जुड़ाव का प्रतीक ‘हरेला पर्व’ इस वर्ष ऐतिहासिक होने जा रहा है। राज्य की रजत जयंती (25वें वर्ष) के उपलक्ष्य में आगामी 16 जुलाई से शुरू होने वाला यह लोक पर्व पूरे एक माह तक बेहद खास और यादगार अंदाज में मनाया जाएगा। इस बार दून जनपद में थीमैटिक (विषय-आधारित) तरीके से विशेष प्रजातियों के पौधे लगाकर ईको-टूरिज्म को एक नई ऊंचाई देने का संकल्प लिया गया है। हरेला पर्व की भव्य तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष का महा-अभियान केवल रस्म अदायगी नहीं, बल्कि धरती को हरा-भरा बनाने का एक जन-आंदोलन बनेगा। माइक्रो लेवल पर ह...
हरिद्वार ,नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार बड़ी मात्रा में नकली नोट और छपाई के उपकरण बरामद

हरिद्वार ,नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार बड़ी मात्रा में नकली नोट और छपाई के उपकरण बरामद

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
हरिद्वार से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है। हरिद्वार के श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक बड़े और संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में नकली नोट और नोट छापने के उपकरण बरामद हुए हैं। यह गिरोह ऑनलाइन स्पेशल पेपर मंगवाकर बड़ी ही चालाकी से नकली नोट तैयार करता था और उसे बाजार में चलाता था। हरिद्वार की श्यामपुर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस इस गिरोह की तह तक जाने के लिए पहले से ही काम कर रही थी। 27 जून को पुलिस ने ₹52,500 के नकली नोटों के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा था। पूछताछ के बाद 29 जून की सुबह पुलिस को एक और पुख्ता सूचना मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लालढांग तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक क्विड कार में सवार संदिग्धों को रोका ...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की कार्यकर्ताओं को नसीहत, टिकट की दावेदारी पर सार्वजनिक बयानबाज़ी नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की कार्यकर्ताओं को नसीहत, टिकट की दावेदारी पर सार्वजनिक बयानबाज़ी नहीं

उत्तराखंड
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की कार्यकर्ताओं को नसीहत, टिकट की दावेदारी पर सार्वजनिक बयानबाज़ी नहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि पार्टी में योग्य समर्पित और संगठन के लिए निरंतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा टिकट या किसी भी प्रकार की दावेदारी को लेकर सार्वजनिक मंचों अथवा सोशल मीडिया पर बयानबाजी करना पार्टी की अनुशासन व्यवस्था के अनुरूप नहीं है यदि किसी कार्यकर्ता की कोई इच्छा, दावेदारी या सुझाव हैं तो वह उसे संगठन के समक्ष निर्धारित मंच और उचित समय पर रख सकता है महेंद्र भट्ट ने कहा कि चुनावी महत्वाकांक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वाभाविक है लेकिन उसके प्रकटीकरण की एक तय प्रकिया और समय होता है उन्होंने बताया कि मीडिया और सोशल मीडिया में टिकट की दावेदारी से जुड़े बयानों को लेकर प्रदेश से लेकर...
एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार,4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम

एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार,4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
जन समस्याओं के निराकरण के लिए गत वर्ष चलाए गए ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए, प्रदेश सरकार एक बार फिर जनता के द्वार पहुंच रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई से 15 दिन का इस विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संबंधित विभागों अधिकारी- कर्मचारी शामिल होकर, जन समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि लोगों को जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े, बल्कि विभाग अधिकारी कर्मचारी खुद लोगों के पास पहुंच शिकायतों का निस्तारण करें। मुख्यमंत्री की इसी सोच को केंद्र में रखते हुए प्रदेश सरकार ने गत दिसंबर माह से 45 दिन का ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान शुरु किया था। अब मुख्यमंत्री प...