Sunday, November 29News That Matters

Day: November 29, 2026

मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण

मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर, देहरादून में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, जनसेवा के कार्यों और प्रेरणादायी प्रयासों को व्यापक पहचान मिल रही है। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, साइबर सुरक्षा, जनसेवा तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता और जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को नशे से दूर रखने ...